फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Dalit Leaders Digvijay Bhati and Mohit Jatav Allege Custodial Assault, Serious Charges Against Police

मेरठ: दिग्विजय भाटी बोले- एसएसपी के कक्ष में डेढ़ घंटे तक पीटा गया, सपा नेताओं ने एडीजी से की शिकायत

Fri, 21 Aug 2026 02:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2026 02:32 PM IST
सार

मेरठ में ललिता गौतम प्रकरण से जुड़े प्रदर्शन मामले में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने पुलिस हिरासत में बर्बरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी के कक्ष में डेढ़ घंटे तक पीटने और एसओजी कार्यालय में भी मारपीट का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Meerut: Dalit Leaders Digvijay Bhati and Mohit Jatav Allege Custodial Assault, Serious Charges Against Police
सपा नेता दिग्विजय भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में ललिता गौतम हत्याकांड के विरोध में हुए प्रदर्शन और लाठीचार्ज से जुड़े मामले में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने पुलिस हिरासत में बर्बरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दोनों को एसएसपी अविनाश पांडे के कक्ष में बुलाकर गाली-गलौज के बाद करीब डेढ़ घंटे तक जूतों, घूंसों और लातों से पीटा गया।

विज्ञापन




इसके बाद दोनों को एसओजी कार्यालय ले जाने और वहां भी बांधकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। वहीं दोपहर को सपा नेताओं ने इस मामले को लेकर एडीजी भानु भास्कर से मुलाकत कर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के कक्ष में डेढ़ घंटे तक पीटने का दावा
आरोप लगाने वालों के अनुसार, दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को एसएसपी कार्यालय बुलाया गया था। दावा है कि वहां पहले दोनों के साथ गाली-गलौज की गई और फिर निजी कक्ष में बंद कर दिया गया। आरोप है कि करीब डेढ़ घंटे तक दोनों की जूतों, घूंसों और लातों से पिटाई की गई।

एसओजी कार्यालय में भी बर्बरता का आरोप
इसके बाद दोनों को जिले की एसओजी के हवाले किए जाने का आरोप है। आरोप लगाने वालों के मुताबिक, एसओजी कार्यालय में दोनों के हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया गया और तलवों, कमर व पीठ पर डंडों और फट्टों से पिटाई की गई। सुबह मुलाकात के बाद सामने आई तस्वीरों में दिग्विजय भाटी की एक आंख के आसपास सूजन और चोट दिखाई देने का दावा किया गया है।

ललिता गौतम मामले के प्रदर्शन से जुड़ा है विवाद
यह मामला रोहटा क्षेत्र में दलित छात्रा ललिता गौतम की मौत के बाद हुए प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को प्रदर्शन और लाठीचार्ज के मामले में आरोपी बनाया गया था। बाद में दोनों को जमानत मिल गई थी। आरोप लगाने वालों का दावा है कि दिग्विजय भाटी स्वयं प्रदर्शन में शामिल नहीं थे।

एसएसपी अविनाश पांडेय हटाए जा चुके
मामले के बीच मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय का तबादला कर उन्हें पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया जा चुका है। उनके कार्यकाल में ललिता गौतम मामले के प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को पुलिस वाहन के भीतर थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया था, जिसका वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ था।

पुलिस की ओर से आरोपों पर स्थिति स्पष्ट होना बाकी
दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित मारपीट के आरोपों को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत पक्ष सामने आना बाकी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed