फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Woman slaps father-in-law in police post, youth dies after drinking alcohol

Meerut Crime Report: पुलिस चौकी में महिला ने ससुर को जड़ा थप्पड़, शराब पीने के बाद युवक की मौत

Tue, 05 Dec 2023 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Dec 2023 04:02 PM IST
सार

मेरठ के दौराला में एक महिला ने अपने ससुर को पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया। वहीं सरधना थाना क्षेत्र के गांव झिटकरी में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। 

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Woman slaps father-in-law in police post, youth dies after drinking alcohol
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के दौराला  थानाक्षेत्र में सकौती स्थित एक स्कूल में सोमवार को एक महिला बुर्का पहनकर बच्चों को लेने पहुंची, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने बच्चे महिला के साथ नहीं भेजे और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बच्चों के पिता और दादा को देखकर महिला को गुस्सा आ गया और उसने हंगामा किया। दोनों पक्षों को सकौती चौकी भेजा गया। चौकी में नोकझोंक के दौरान महिला ने बच्चों के दादा को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन


सकौती क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासी शुभम की शादी गाजियाबाद के मोहल्ला बागों वाला निवासी छवि के साथ नौ साल पहले हुई थी। छह माह पहले पारिवारिक विवाद के चलते दंपती अलग हो गया। महिला गाजियाबाद अपने मायके चली गई और बच्चे अपने पिता के साथ रहने लगे। मामला गाजियाबाद महिला थाने और मेरठ न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
सरधना फ्लाईओवर के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। 

एक दुकानदार ने बताया कि युवक काफी दिन फ्लाईओवर के नीचे ही रहता था। वह लोगों से मांग कर खाना खाता था। पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी भेज दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन

छात्रा को ब्लैकमेल करने के विरोध पर छात्र पर धारदार हथियार से हमला
कोचिंग में साथी छात्रा को ब्लैकमेल करने के विरोध पर चार लोगों ने छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तमंचा तानते हुए जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर छात्र अपने घर पहुंचा। उसकी ओर से टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

दिल्ली रोड स्थित कॉलोनी निवासी छात्र टीपीनगर क्षेत्र में कोचिंग करता है। छात्र ने बताया कि उसके साथ एक छात्रा भी कोचिंग जाती है। उसे एक छात्र फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने उसे इसकी जानकारी दी तो उसने आरोपी छात्र से फोटो डिलीट करने के लिए कहा। छात्र ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने कोचिंग के शिक्षक से शिकायत कर दी। इसके बाद शिक्षक ने आरोपी छात्र को धमकाते हुए फोटो डिलीट करा दिए।
 
आरोप है कि इसी मामले में आरोपी साहिल अरोड़ा, लक्ष्य, आयुष और एक अन्य युवक ने उसे घेर लिया। तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर पहुंचा। घटना से भयभीत छात्र कोचिंग जाने से भी घबरा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

गन्ने से लदे ट्रक ने मेरठ के किसान को कुचला
बुढ़ाना रोड पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से  किसान की मौत हो गई। बड़ौत के गांव सिरसली निवासी वसीम ने बताया कि मेरठ के चिंदौड़ी पूठ निवासी उसके मामा खालिद, इकबाल, शरीफ और अनवर अलग-अलग बाइकों से मीरापुर के पास सिकंदरपुर गांव में किसी काम से आए थे। वह बाइक पर गांव लौट रहे थे। खतौली में बुढ़ाना तिराहे के पास खालिद (50) लघुशंका के लिए बुढ़ाना तिराहे पर सड़क पार कार रहे थे, खतौली की ओर आ रहे गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने चपेट में ले लिया। वह ट्रक के पिछले पहियों के बीच में फंस गए। ट्रक चालक उन्हें लगभग 300 मीटर तक खींच कर ले गया।  हादसे में खालिद की मौत हो गई। वसीम ने बताया कि मामा के बच्चों में इनाम, इरफान, सुफियान, रीना, रूकसाना और नाजमा हैं। मामी मामो परवीन है। 

शराब पीने के बाद युवक की मौत नाक और कान से निकला खून
लोहियानगर थाना क्षेत्र में देर रात शराब पार्टी करने के बाद अनुसूचित जाति के बजौट गांव निवासी शेखर (22) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक के मुंह और कान से खून निकल रहा था। सुबह परिजनों ने गांव के एक परिवार पर बेटे की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित रख लिया।

शेखर की मां विमला का कहना है कि रात को अचानक शेखर को खून की उल्टी शुरू हो गईं। आधी रात को उसकी मौत हो गई। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि विसरा सुरक्षित किया गया है। थाना प्रभारी को जांच करने के आदेश दिए गए हैं। 

युवक लापता, लगी बकाएदारों की भीड़
कंकरखेड़ा से दो दिन पूर्व एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। युवक के गायब होने पर कई बकाएदार पहुंच गए और अपने रुपये मांगने लगे। आरोप है कि कर्ज चुकाने के लिए युवक के परिजन अब उसकी पत्नी के मायके पर 50 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। मामले में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। जवाहरनगर निवासी व्यक्ति ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने 14 वर्ष पूर्व बड़ौत निवासी युवक से बेटी की शादी की थी। युवक सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। आरोप है कि दो दिन पूर्व वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोप है कि अब ससुराल वाले कर्ज चुकाने के लिए मायके पक्ष पर 50 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर उसे पीटकर निकाल दिया गया। 

आपसी संघर्ष में ग्राम प्रधान को पीटा
सरधना थाना क्षेत्र के गांव झिटकरी में मामूली बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। बीच बचाव कराने आए गांव के प्रधान के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में दोनों पक्षों से सुनील पुत्र भालसिंह, राजू पुत्र हरिचंद, अमित पुत्र राजसिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों काे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।   

ग्राम प्रधान ने बताया कि आरोपियों ने पंचायत भवन के अंदर अपना निजी सामान रखा हुआ है। कुछ दिन पहले ही आरोपियों को पंचायत भवन से सामान हटाने के लिए कहा था। जिस कारण आरोपी प्रधान से भी  रंजिश रखने लगे। पुलिस ने प्रधान सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग
मेरठ मेडिकल थाना के जागृति विहार निवासी और नोएडा में तैनात इंडियन ऑयल कारपोरेशन के मैनेजर मोहित सोम के घर में रविवार को गैस सिलिंडर लीक होने से आग लगी। दमकल की टीम इस घटना की जांच में जुट गई है। इस दौरान मां अनीता देवी किचन में खाना बना रहीं थीं। घटना में करीब 50 लाख के नुकसान की बात कही गई थी। इस मामले में अचला गैस एजेंसी के मैनेजर ललित ने बताया कि देवेंद्र सोम के मकान पर एजेंसी से कनेक्शन नहीं जारी किया गया है। गैरकानूनी तरीके से गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था।

ड्राइक्लीनिंग की दुकान में आग
मेडिकल थाना के जागृति विहार सेक्टर तीन कम्युनिटी हाॅल के पास मुमताज अली ड्राइक्लीनिंग की दुकान में सोमवार को अचानक आग लग गई। पड़ोसियों की ने आग को किसी तरह बुझाया। आग से तीन लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। उधर, मेडिकल एसओ सूर्यदीप सिंह का कहना है कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। 
 

नौ लाख का सोना लेकर कारीगर फरार
देहलीगेट थाना के शहर सराफा बाजार से एक और कारीगर करीब नौ लाख रुपये की कीमत का सोना लेकर फरार हो गया। शहर सराफा बाजार में प्रिंस की आभूषणों की दुकान है। आभूषण बनाने के लिए दीपक नाम का कारीगर डेढ़ सौ ग्राम सोना लेकर गया था, लेकिन कारीगर नहीं लौटा तो प्रिंस ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल भी बंद रहा। सराफ के मुताबिक करीगार दीपक अपनी पत्नी सहित मेरठ से भाग गया। प्रिंस ने थाना देहलीगेट में तहरीर दी। देहली गेट इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी के साले को हिरासत में लिया गया है। 
 

सोतीगंज में गाजियाबाद पुलिस की दबिश
सदर थाना क्षेत्र के सोतीगंज में मंगलवार को गाजियाबाद पुलिस ने एक कबाड़ी के यहां दबिश दी। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद पुलिस सोतीगंज निवासी वाहन चोर आस मोहम्मद के यहां दबिश देने पहुंची थी। दबिश की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया।

बाद में दबिश देने आई पुलिस कबाड़ी आस मोहम्मद के लड़के उमर को अपने साथ लेकर चली गई। गाजियाबाद पुलिस दबिश देने सदर थाना पुलिस के साथ गई थी। जिस कबाड़ी की तलाश में पुलिस पहुंची थी, उसके खिलाफ वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसका मकान भी सील किया गया। गैंगस्टर की भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed