फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Uncle-aunt forcefully got the girl married, girl beaten protesting against prostitution

Meerut Crime Report: चाचा-चाची ने जबरन किशोरी की शादी कराई, देह व्यापार का विरोध करने पर की मारपीट

Tue, 10 Oct 2023 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Oct 2023 12:33 PM IST
सार

ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने अपने चाचा-चाची पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में अश्लील टिप्पणी की गई। फैज के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उस्तरे से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Uncle-aunt forcefully got the girl married, girl beaten protesting against prostitution
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुकान सील करने पहुंची निगम टीम का विरोध

विज्ञापन

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लक्खीपुरा में ई-रिक्शा की टक्कर से दो साल की बच्ची चाहत की आंख बुरी तरह जख्मी हो गई। उसकी आंख से खून बहने लगा। आरोपी ई-रिक्शा चालक फरार हो गया। यह बच्ची घर के बाहर मां के साथ खड़ी थी। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक लक्खीपुरा निवासी अंजुम पत्नी आसिफ ने बताया कि वह बेटी चाहत के साथ खड़ी थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक अफताब ने टक्कर मार दी। बेटी की आंख से काफी खून निकला है। खून में लथपथ बेटी को लेकर वह चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक बताकर अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है। 

चाचा-चाची ने जबरन शादी कराई
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने अपने चाचा-चाची पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शौहर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। मायके से बाइक लाने के लिए भी उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। ससुराल वाले उसे बेचने तक की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत दी है। इसमें बताया है कि उसकी उम्र करीब 16 साल है। किशोरी का कहना है कि चार माह पहले उसके पिता और चाचा-चाची ने जबरन उसकी शादी एक युवक के साथ कर दी। आरोप है कि उसे जिस्मफरोशी कराने की धमकी भी दी जा रही है। एक समाजसेविका के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने कहा कि थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसएसपी ने ब्रहमपुरी पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्लील टिप्पणी का विरोध, उस्तरा मारा
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर में घर के बाहर खड़े फैज पर अश्लील टिप्पणी की गई। फैज के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उस्तरे से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

देह व्यापार का विरोध करने पर की मारपीट
मकबरा अब्बू गोदाम वाली मस्जिद का रहने वाला नईम अपनी पत्नी सोनम और अन्य परिजनों के साथ सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। नईम ने बताया कि लगभग पांच महीने पहले उसके घर के पास जली कोठी से कुछ महिलाएं और पुरुष एक मकान में किराए पर रहने आए।

आरोप है कि ये महिलाएं क्षेत्र में देह व्यापार करने लगीं। विरोध किया तो आरोपियों को मकान खाली करना पड़ा। इसके बाद से ये लोग परिवार के दुश्मन बन गए। कई बार रास्ते में रोककर नईम के भाई नदीम के साथ मारपीट की गई। उसकी पत्नी को भी पीटा गया। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

ई-रिक्शा के साथ चोर पकड़ा
पल्लवपुरम पुलिस ने सोमवार को उल्देपुर चौराहे से चोरी की ई-रिक्शा के साथ चोर फिरोज को पकड़ लिया। चोर ने ई रिक्शा का नंबर और चेसिस नंबर बदल रखे थे। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस उल्देपुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को देखकर चालक ई-रिक्शा लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फिरोज निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट बताया। आरोपी ने बताया कि उसने ई-रिक्शा चोरी कर रजिस्ट्रेशन नंबर व चेसिस नंबर बदल दिया था। 

भैंस को कुत्ते के काटने पर विवाद में सात पर रिपोर्ट
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिंजोखर गांव में भैंस को कुत्ते काटने के विवाद में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिंजोखर गांव निवासी शीबा पत्नी इस्लाम की भैंस को गांव के ही रामवीर के कुत्ते ने काट लिया था। इस पर वह अपनी भांजी मंतशा के साथ विरोध जताने दूसरे पक्ष के घर गई थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इसमें मंतशा घायल हो गई थी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपियों से बचाया था। शीबा की ओर से मामले की तहरीर थाने में दी गई थी। पुलिस ने रामवीर, संजय, विनीत, अरूणा, रीना, नीशू व आशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

रसूख दिखाकर ग्रामीणों से ले रहे जमीन

मेडा ने 611 आपत्तियों का निस्तारण कर एसडीए प्रस्तावित किया है। इसमें आवासीय, व्यवसायिक, शैक्षिक, औद्योगिक आदि तमाम गतिविधियां होंगी। यहां नीचे दफ्तर और ऊपर मकान भी बनाया जा सकेगा। ऐसे में कुछ भूमाफिया भी सक्रिय हो गए हैं। अवैध निर्माण व कॉलोनी काटकर मुनाफा कमाने का झांसा ग्रामीणों को दिया जा रहा है। 

कुएं में मिले शव की शनाख्त नहीं
हाईवे की सर्विस रोड किनारे कॉन्टिनेंटल कंपनी के कुए से रविवार दोपहर एक युवक का शव निकाला गया था। सोमवार को भी शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर उसकी पहचान के प्रयास किए हैं। इस शव को जेसीबी मंगवाकर कुछ लोगों की मदद से कुए से निकलवाया गया था। मृतक  नीली टीशर्ट काला लोवर, हाथ में कलावा और एक सफेद रंग का बैंड पहन रखा था। सोमवार को पुलिस ने शव की शनाख्त के लिए कई फोटो मोबाइल ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर भेजे। इसके बावजूद पहचान नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed