फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Threat to sell house, case against eight bullies, college student missing

Meerut Crime Report: मकान बेचने के लिए धमकी, आठ सराफा पर मुकदमा, कॉलेज गई छात्रा लापता

Sun, 18 Feb 2024 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 18 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

मेरठ कोतवाली थाने में आठ सराफा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लिसाड़ी गेट के प्रह्लाद नगर निवासी ई-रिक्शा चालक की बेटी अचानक लापता हो गई।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Threat to sell house, case against eight bullies, college student missing
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ कोतवाली थाने में आठ सराफा कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी पर ब्रजेश सिंह को पुश्तैनी मकान बेचने के लिए डराने धमकाने का आरोप है। आरोप है कि वे लोग रिहायशी इलाके में कारखाना लगाने के लिए मकान जबरन खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन


मुकदमा जल निगम से रिटायर्ड ब्रजेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राधा कृष्ण की तहरीर पर लिखा गया है। ब्रजेश सिंह ने आरोप लगाया कि दबंग व भूमाफिया प्रवृत्ति के कुछ लोगों ने उसके पुश्तैनी घर के आसपास की तमाम संपत्तियां खरीद ली हैं। अब ये लोग उनका मकान भी खरीदना चाहते हैं। घर बेचने से इन्कार करने पर धमकी देते हैं। आरोपियों के इशारे पर उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी भी तोड़ दिए गए हैं। पुलिस ने राजीव जैन, आनंद जैन, मनोज वर्मा, पुरू वर्मा, इंदू वर्मा, अंकित गुप्ता, अशोक गुप्ता व अक्षय ऊर्फ अक्षित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली एसओ नरेश कुमार का कहना है कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन

कॉलेज गई छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज कराई
लिसाड़ी गेट के प्रह्लाद नगर निवासी ई-रिक्शा चालक की दो बेटियां शहर के एक कॉलेज में पढ़ती हैं। 15 फरवरी को दोनों बहनें कॉलेज के लिए घर से निकलीं। कॉलेज की छुट्टी के बाद वे बाहर आकर खड़ी हो गईं थीं। इसके बाद बड़ी बहन लापता हो गई। वह बीए में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे युवती कॉलेज से बाहर निकलती दिख रही है। इस बारे में जब कॉलेज में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह चार्ट पेपर खरीदने की बात कहकर कॉलेज से निकली थी। शनिवार को भी जब बेटी का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है लापता युवती का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को दिखवाया जा रहा है। 

मंदिर से लौट रही छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने की छेड़छाड़
भावनपुर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवक ने 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। इसके विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी दसवीं की छात्रा शनिवार को घर के सामने मंदिर में पूजा करके लौट रही थी। इसी बीच गांव के युवक अकरामुल ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा ने परिजनों को बताया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने अकरामुल्ला को इनामजद करते हुए तहरीर दी। भावनपुर एसओ संजय द्विवेद्वी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन

घर बैठे कमाने का झांसा देकर युवक से 2.20 लाख रुपये ठगे
घर बैठे कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 2.20 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रोहटा रोड गोलाबढ़ निवासी अजय कुमार ने बताया कि पिछले दिनों किसी अन्जान व्यक्ति ने टेलीग्राम एप के जरिए उससे संपर्क किया। ऑनलाइन काम करने पर उसे कमीशन देने का लालच दिया गया। वह इन लोगों के झांसे में आ गया। दोे फरवरी को उसने काम शुरू किया। पांच फरवरी को उससे एक खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके कुछ समय बाद 71820 रुपये और फिर 98876 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद भी उससे पैसों की मांग की गई। इससे उससे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित ने पुलिस से वेबसाइट के लिंक के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है। 

 

जानलेवा हमले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शास्त्रीनगर निवासी जमीर अहमद ने घर में घुसकर हमला करने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। जमीर के अनुसार कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद बिल्लू बादशाह, साहिल, आदिल व राजा ने उनके परिजनों पर हमला कर दिया था। घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता भी की गई। नौचंदी इंस्पेक्टर महेश सिंह राठौर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पक्ष के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। संवाद

अधिवक्ता से मारपीट में चार पर रिपोर्ट दर्ज
गोलाकुआं आजाद रोड निवासी अधिवक्ता सालिक अंसारी के साथ मारपीट के मामले में नौचंदी थाने में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक 15 फरवरी की रात सालिक अंसारी स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर इसमें सवार लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने तमंचा भी तान दिया। सालिक अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने कैफ, पप्पू, इस्लाम और सालिम पर केस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed