फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Sexual assault on woman after entering her house

Meerut Crime Report: घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति पर हमला किया, आपत्तिजनक फोटो वायरल

Tue, 16 Jan 2024 03:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ में गैंगस्टर के मामले में फरार आरोपी इस्लाम को पकड़ लिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Sexual assault on woman after entering her house
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गैंगस्टर के आरोपी को तमंचे समेत पकड़ा

विज्ञापन

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में फरार आरोपी इस्लाम को पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा भी बरामद हुआ। आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात पुलिस पावली खास रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा भी मिला। पुलिस आरोपी को थाने ले गई। आरोपी इस्लाम लिसाड़ी गेट का रहने वाला है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। वह गैंगस्टर के मामले में भी नामजद था। आरोपी पर कई थानों में लूट और चोरी के पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश, पति पर हमला किया
मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दबंगों ने उसके पति को अधमरा कर दिया। वहीं, पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। परेशान पीड़िता सोमवार को घायल पति के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया कि शनिवार को पड़ोस के ही चार दबंग युवक छत के रास्ते घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान पति आए तो दबंगों ने उन पर भी हमला कर दिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

पार्सल ने नाम पर 25 हजार रुपये ठगे
मेरठ में लोहिया नगर थाना के रसूलनगर जाकिर कॉलोनी निवासी शिक्षक फरजाना के पति इरशाद से साइबर ठगों ने विदेश से पार्सल भेजने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने लोहिया नगर थाने में धोखाघड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी निवासी फरजाना पत्नी इरशाद ने बताया कि उनके पास एक कॉल आई। जिसमें विदेश से पार्सल की जानकारी देते हुए 25 हजार पांच सौ रुपये उनके पति से बताए गए एकाउंट में डलवा लिए। उसके बाद साइबर अपराधियों ने 39,200 की रकम एकाउंट में डालने को कहा। यह रकम खाते में नहीं डाली गई। इस मामले में लोहिया नगर थाने में ठगी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी की रहने वाली महिला के आपत्तिजनक फोटो एक युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को महिला के पति ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला

कार चालक ने एक दर्जन वाहनों में टक्कर मारी
जानीखुर्द में मेरठ-बागपत मार्ग पर पांचली से जानी के बीच सोमवार को कार चालक ने करीब एक दर्जन दो और चार पहिया वाहनों में टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि किसी भी वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई।  पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार, परविंदर निवासी बड़ौत जिला बागपत शराब पीकर कार चला रहा था। मेरठ-बागपत मार्ग पर पांचाली खुर्द से जानी तक मार्ग पर उसने करीब एक दर्जन दो और चार पहिया वाहन चालकों को टक्कर मारी है। इस दौरान किसी भी राहगीर को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस के रोकने पर परविंदर कांवड़ मार्ग पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर जानी के पास कांवड़ मार्ग के किनारे के खेतों से नशे की हालत में उसे हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बनी CDA अफसर की मौत, आखिर पैदल इतनी दूर कैसे पहुंचे अमित, नहीं खुल रहा राज, इस हाल में मिली थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed