फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Meda issues notice to Shahid Akhlaq, neighbor does tantra kriya, woman complains to SSP

Meerut Crime Report: मेडा ने शाहिद अखलाक को जारी किया नोटिस, पड़ोसी करता है तंत्र क्रिया, SSP से की शिकायत

Tue, 31 Oct 2023 09:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Oct 2023 09:01 AM IST
सार

मेरठ विकास प्राधिकरण ने शाहिद अखलाक को स्वीकृत मानचित्र के विपरीत फैक्टरी संचालन करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। पढ़ें मेरठ से अपराध समाचार।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Meda issues notice to Shahid Akhlaq, neighbor does tantra kriya, woman complains to SSP
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत फैक्टरी संचालित करने के संबंध में पूर्व मंत्री शाहिद अखलाक को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


नोटिस मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव की तरफ से जारी किया गया है। लिखा है कि हापुड़ रोड पर कॉपरेटिव हैंडलूम एस्टेट मेरठ शीर्षक से एक औद्योगिक मानचित्र तीन अप्रैल 1986 से स्वीकृत है, लेकिन इस पर मैसर्स अल शाकिब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालन किया जा रहा है। इसका मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए सूचित किया गया था, लेकिन स्थल से संबंधित मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, इस संबंध में शाहिद अखलाक का कहना है कि यह फैक्ट्री सरकार से खरीदी थी। इसका नक्शा स्वीकृत है। इस संबंध में एमडीए (अब मेडा) में वाद चला था। जिसका फैसला 2017 में उनके पक्ष में आया था, तब मेडा ने नोटिस को निरस्त कर दिया था। फैक्टरी का नियमानुसार संचालन किया जा रहा है। मेडा के नोटिस का जवाब दे दिया है। 2021 से अब तक 43 बार फैक्टरी की जांच हुई है। सब कुछ ठीक मिला है। पूर्व में डीएम, कमिश्नर और शासन स्तर से उनके पक्ष में फैसला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी करता है तंत्र क्रिया, महिला ने एसएसपी से की शिकायत
मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पड़ोसी पर तंत्र क्रिया का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक जानवरों की बलि देकर दूसरों के दरवाजों पर उनके अवशेष टांग देता है। पुलिस के मुताबिक हुमायूं नगर की रहने वाली छम्मी सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स तंत्र क्रिया करता है। वह काली बिल्ली, खरगोश और अन्य जानवरों की बलि देता है। इसके बाद जानवरों के अवशेष पड़ोसियों के घरों के बाहर टांग देता है। क्षेत्र के लोगों को डर है कि तांत्रिक बलि के लिए कहीं बच्चों की जान खतरे में न डाल दे। आरोपी तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने लोहिया नगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  
 

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, लिसाड़ीगेट क्षेत्र की पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची
लिसाड़ीगेट के अहमदनगर निवासी युवती ने सोमवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शाहवेज के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि इस युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाया तो इससे भी इन्कार कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक अहमद नगर निवासी युवती का पड़ोसी युवक के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले का शादी का झांसा देकर आरोपी युवक अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसने दिल्ली के होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। दो दिन बाद युवती को उसके घर छोड़ दिया। युवती के परिजनों ने बताया कि जब वे शादी के लिए युवक के घर बातचीत करने पहुंचे तो युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। यहां दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

मूक बधिर किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी पकड़ा 
मेरठ परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी से पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी के परिजन चाचा के बीमार होने की वजह से अस्पताल में गए थे। सोमवार को परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ लिया है।

परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक विपिन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी के परिजनों ने बताया कि 26 अक्तूबर को वे उसके चाचा को देखने के लिए अस्पताल गए थे। वहां पर चाचा की मौत हो गई। इसके चलते परिजन वहीं रुक गए। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले विपिन ने किशोरी से दुष्कर्म किया। परिजन पहुंचे तो उन्होंने विपिन को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के चाचा की मौत की वजह से परिजन अंतिम संस्कार में लग गए, जिसकी वजह से तब उन्होंने कोई तहरीर नहीं दी।

पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान करके छोड़ दिया। विपिन गांव पहुंचा तो परिजनों को उसके छोड़े जाने की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने परतापुर थाने पहुंचकर हंगामा किया। सोमवार को पुलिस ने विपिन के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है, किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed