फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Many people were cheated of Rs 1.05 crore

Meerut Crime Report: कंपनी में निवेश के नाम पर कई लोगों के 1.05 करोड़ रुपये ठगे, मेरठ में 15 लाख की चोरी

Tue, 02 Jan 2024 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

देहली गेट थाने में महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट, महिला ने अपने साथ रिश्तेदाराें और परिचितों का भी कराया था निवेश

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Many people were cheated of Rs 1.05 crore
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

निजी कंपनी में निवेश के नाम पर ठगों के गिरोह ने कई लोगों से 1.05 करोड़ की ठगी कर ली। महिला ने सात नामजद और 4-5 अज्ञात के खिलाफ देहली गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने लोन लेकर खुद निवेश करने के साथ ही अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी निवेश कराया था।देहली गेट थाना क्षेत्र के कोटला निवासी नमरा इरशाद पत्नी समीर खान ने बताया कि चाणक्यपुरी शास्त्री नगर निवासी अभिनव कन्नौजिया से उसकी मुलाकात हुई थी। अभिनव ने ऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट कंपनी इलेक्टड स्पाइरल कंपनी में निवेश करने पर अच्छे मुनाफे की बात कही थी। बताया था कि 1.05 लाख रुपये का निवेश करने पर एक साल में 1,67,500 मिलेंगे। उसने कंपनी के डायरेक्टर आशुतोष सिंह, मनीष मौर्य, विशाल कुमार गुप्ता, मुकेश, आदित्य कौशल से मुलाकात कराई थी।

विज्ञापन


इन लोगों ने निवेश पर मुनाफे के साथ विदेश में सात दिन का टूर पैकेज देने का वादा भी किया था। नमरा ने पैसे एकत्र कर अभिनव को दिए। इसके अलावा कई परिचितों और रिश्तेदारों के पैसे भी कंपनी में लगवा दिए। कंपनी का स्टोर खोलने के लिए उसने लोन लेकर कंपनी में दिए, लेकिन स्टोर नहीं खुला। वह अपने पति और बहन इकरा के साथ कंपनी के लखनऊ स्थित स्टोर पहुंची तो वहां अभिनव और नीरज मदान व 4-5 अज्ञात लोग मिले। अपने पैसे मांगने पर इन लोगों ने गाली-गलौज व मारपीट कर दी। इन लोगों ने उसके व रिश्तेदारों और परिचितों के 1,05,49,395 रुपये हड़प लिए। अब ये लोग दूसरे नाम से कंपनी चलाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का झांसा देकर 15 लाख ठगे
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति ने अमरोहा के युवक से करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। उसे फर्जी कागजात थमा दिए। मेडिकल कॉलेज में पता करने पर युवक का ठगी का पता चला। उसने आरोपी के खिलाफ जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अमरोहा के मोहल्ला होली वाला निवासी संजय गर्ग ने बताया कि उनकी मुलाकात जानी थाना क्षेत्र के पेपला इदरीशपुर निवासी मुस्तफा पुत्र मुस्तकीम से हुई थी। उसने बताया कि वह एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में छात्रों का प्रवेश करा देगा। तीन छात्रों के प्रवेश के लिए उन्होंने मुस्तफा को करीब 15 लाख रुपये दिए थे। मुस्तफा ने उसे फर्जी कागजात दे दिए। उन्होंने दाखिले की प्रक्रिया के बारे में पूछा तो मुस्तफा बार-बार झूठ बोलता रहा। उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मेडिकल कॉलेज से जानकारी मांगी तो उन्होंने सभी कागजात फर्जी करार दिए। वह कई बार आरोपी के गांव में पंचायत भी कर चुका है, फिर भी उसके पैसे वापस नहीं मिले हैं। पुलिस जांच कर रही है।

खाते से 1.77 लाख रुपये उड़ाए
साइबर ठग ने युवक के खाते से 1.77 लाख रुपये उड़ा लिए। मेडिकल थाना क्षेत्र में विक्टोरिया पार्क निवासी अशोक अग्रवाल पुत्र शिवचरण प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद काे एक कोरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपका कोरियर होल्ड पर रखा गया है। उसने दो बार लिंक भेजे और आधार कार्ड नंबर मांगा। अशोक ने लिंक पर क्लिक नहीं किया और आधार नंबर भी नहीं दिया। न ही कोई ओटीपी बताया। इसके बाद भी उनके खाते से छह बार में 1.77 लाख रुपये कट गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

नशे में पिकअप चालक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, दारोगा की मौत 
शराब के नशे में पिकअप चालक ने पुलिस के शक्ति मोबाइल वाहन में टक्कर मार दी। रविवार रात सेक्टर-2 स्थित एसबीआई बैंक के पास हुए हादसे में थार सवार दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे में घायल मूलरूप से मेरठ के दौराला के दशरथपुर निवासी दरोगा रामकिशोर शर्मा (54) की मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक मूलरूप से झारखंड निवासी बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

करीब डेढ़ पहले ही रामकिशोर शर्मा की तैनाती फेज एक थाने में हुई थी। नववर्ष के उपलक्ष्य में सेक्टर-दो स्थित एसबीआई बैंक के पास डयूटी पर अपने सहयोगी दारोगा विजय अहलावत और हेड कांस्टेबल नरेश कुमार के साथ तैनात थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक ने एंडी रोमियो स्क्वाॅयड के शक्ति मोबाइल-4 में बीचोबीच टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार दी थी। थार के बीच का हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। हादसे में रामकिशोर शर्मा और विजय अहलावत गंभीर रूप से घायल हो गए। हेड कांस्टेबल नरेश कुमार को भी चोटें आई। मौके पर पहुंचे आलाधिकारी तीनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां से रामकिशोर शर्मा और विजय अहलावत को गंभीर अवस्था में सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान रामकिशोर शर्मा ने दम तोड़ दिया। जबकि विजय अहलावत की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। दारोगा रामकिशोर शर्मा के शव को सोमवार दोपहर को सेक्टर-94 में पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे उनके बेटे को शव सौंप दिया गया। बाद में दशरथपुर गांव लाया गया। शव के यहां पहुंचते ही कोहराम मच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed