Meerut Crime Report: 500 रुपये की शर्ट मंगाने के चक्कर में गंवाए एक लाख, छत पर सो रहे बच्चे के साथ कुकर्म
मेरठ में एक तरफ साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं, तो वहीं लूट चोरी व दुष्कर्म जैसी घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज की क्राइम रिपोर्ट पर डालें एक नजर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन एक लाख रुपये की ठगी कर दी। ऑनलाइन कमीज मंगाने पर पैकेट में बेल्ट निकलीं। इसके लिए ट्रोल फ्री नंबर पर संपर्क किया तो खाते से पैसे कट गए। पीड़ित ने तहरीर दी है।
वैष्णो धाम कॉलोनी निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र गिरवर सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी है। उन्होंने पांच दिन पहले एक ऑनलाइन कंपनी से कमीज ऑर्डर की थी। सोमवार सुबह कंपनी का कर्मचारी घर पर डिलीवरी देकर चला गया। जब पैकेट खोला तो उसमें कमीज की जगह दो बेल्ट निकलीं।
श्यामवीर ने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर संपर्क किया। टोल फ्री नंबर पर एक महिला ने अधिकारी से बात करने की बात कही। अधिकारी ने पीड़ित को मोबाइल के शुरू के पांच नंबर डायल करने के लिए कहा। पीड़ित ने नंबर डायल किए। इसी बीच उनके खाते से 87 हजार रुपये कट गए।
जिस पर पीड़ित ने दोबारा से कंपनी में फोन कर पैसे कटने की बात कही। कंपनी ने अपनी गलती मानते हुए दोबारा से पांच नंबर डायल करने के लिए कहा। इसके बाद 13 हजार रुपये कट गए।
पिता को हवालात में बैठा देख रोती रही पांच साल की मासूम
पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंचा तो पांच साल की मासूम का रोकर बुरा हाल हो गया। पिता से मिलने की जिद में वह परिवार वालों के साथ थाने पहुंच गई। हवालात में पिता को देखकर बच्ची राेने लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पिता से मिलवाया।
मलियाना का सोनू रविवार रात को गौतमबुद्धनगर नाइट क्लब में गया था। उसकी पत्नी को शक हो गया कि सोनू किसी युवती के साथ गया है। नोएडा गया था। पत्नी को यकीन दिलाने के लिए सोनू ने वीडियो कॉल करके बताया कि वह दोस्तों के साथ आया है। इसको लेकर दोनों में खूब कहासूनी सुई। सोमवार को सोनू की पत्नी ने पुलिस को कॉल करके बताया कि उसके साथ पति ने मारपीट की है। इसके बाद पति को पुलिस थाने ले आई थी।
यह भी पढ़ें: चुनौती: बॉर्डर पार हत्या, मेरठ में ठिकाने लगाए जा रहे शव, मृतकों पहचान कराने में छूट रहे पुलिस के पसीने
दहेज उत्पीड़न में तलबी के आदेश को निरस्त किया
मेरठ अपर जिला जज नुसरत खान ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर आरोपों में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा पति शिवांशु वर्मा, सास अंजु, ससुर विनय कुमार वर्मा और देवर प्रयांशु को तलब करने के आदेश को निरस्त करते हुए फिर से अवर न्यायालय को सुनने के आदेश दिए हैं।
न्यायालय में साकेत की रहने वाली ज्योति वर्मा ने अपनी ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अवर न्यायालय ने सभी आरोपियों को तलब करने के आदेश दिए थे।
छत पर सो रहे बच्चे के साथ पड़ोसी ने किया कुकर्म
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक ने घर की छत पर सो रहे पड़ोसी के 10 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म किया। बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार रात बच्चा घर की छत पर सोया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला ओसामा नाम का युवक छत पर पहुंचा। उसे बच्चे का मुंह दबा दिया। इसके बाद उसके साथ कुकर्म किया। बाद में धमकी देते छत से कूदकर फरार हो गया।
उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
अवैध कब्जा मुक्त कराने पहुंची पुलिस से नोकझोंक
हाईकोर्ट के आदेश पर लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में अवैध कब्जा मुक्त कराने पहुंची पुलिस और कब्जाधारियों के बीच नोकझोंक हो गई। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कब्जा मुक्त करा लिया।
पुलिस के मुताबिक हुमायूं नगर निवासी शब्बीर अहमद ने आरोप लगाया कि उनके आजाद रोड स्थित 800 गज के प्लाट पर 50 साल से आजाद रोड के ही रहने वाले मीर खान नाम के शख्स ने कब्जा किया हुआ था। मीर खान की मौत के बाद अब इस प्लॉट पर उसके बेटे शहजाद का कब्जा चल रहा था।
शहजाद ने इस प्लॉट पर अवैध रूप से एक डेयरी संचालित की हुई थी। पिछले कई सालों से शब्बीर और शहजाद के बीच जमीन पर कब्जे का विवाद हाईकोर्ट में चल रहा था। एक दिन पहले हाईकोर्ट ने इस मामले में शब्बीर के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद सोमवार को पुलिस कब्जा मुक्त कराने पहुंची।
आरोप है कि कब्जाधारी शहजाद और उसके परिवार के लोग पुलिस से भिड़ गए। बाद में पुलिस ने प्लॉट में बंधी गायों को खोलकर पुलिस ने शहजाद के सुपुर्द कर दीं। लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि प्लाट खाली कराते हुए शब्बीर को कब्जा दिला दिया गया।