फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Fight between two parties over throwing remains in drain and a student missing

Meerut Crime Report: अवशेष नाले में फेंकने पर दो पक्षों में मारपीट, छात्र संदिग्ध हालात में लापता

Sat, 18 Nov 2023 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

Meerut Crime Report : मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में नाले में अवशेष फेंकने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Fight between two parties over throwing remains in drain and a student missing
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

छात्र संदिग्ध हालात में लापता

विज्ञापन

सरधना में थाना क्षेत्र के गांव भामौरी निवासी छात्र शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला। इसके बाद छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। भामौरी निवासी सुनील कुमार कोल्हू चलाते हैं।

उन्होंने तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अभय प्रताप सिंह उर्फ वीर (13) गांव के ही स्कूल में पढ़ता है। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर पता चला कि वह स्कूल ही नहीं आया। पीड़ित परिवार ने तहरीर देते हुए अनहोनी की आशंका जताई। 

विज्ञापन

अवशेष नाले में फेंकने पर दो पक्षों में मारपीट
मेरठ में लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में नाले में अवशेष फेंकने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। पुलिस के मुताबिक अहमदनगर निवासी गुलफाम ने बताया कि पड़ोसी सोनू व कैफ के मकान में दावत का कार्यक्रम चल रहा था। शुक्रवार दोपहर सोनू के यहां बकरा काटकर उसके अवशेष पास के नाले में फेंक दिया। अवशेष नाले में फेंकने से लोगों ने नाराजगी जताई। विरोध करने पर सोनू और कैफ ने गुलफाम के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मारपीट का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। 

दूसरे जिलों से आए पांच इंस्पेक्टरों को मिली तैनाती
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले में पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है। इसके चलते जिले से 27 इंस्पेक्टरों को दूसरे जिलों के लिए रिलीव कर दिया गया है। शुक्रवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने दूसरे जिलों से आने वाले पांच इंस्पेक्टरों को तैनाती दे दी है। जयकरण सिंह को परतापुर, सुनील कुमार सिंह को किठौर, देवेश कुमार सिंह कंकरखेड़ा, अशोक कुमार को खरखौदा और महेश राठौर को सिविल लाइन थाने का प्रभारी बनाया गया है। 

यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
बहसूमा में बहसूमा-अकबरपुर मार्ग पर स्थित नाले के पास बृहस्पतिवार रात रामपुर घोरिया निवासी बाइक सवार दंपती अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने कस्बे के निजी के चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। रामपुर गोरिया निवासी इंतजार व उसकी पत्नी मुमताज कस्बे की साप्ताहिक पैठ में बृहस्पतिवार शाम खरीदारी कर गांव लौट रहे थे। अकबरपुर नाले के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में ले ली।

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed