फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Daughters in fear of miscreants, student stopped going to school due to fear

Meerut Crime Report: मनचलों के खौफ में बेटियां, दहशत से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, मां-बेटी से एक लाख की लूट

Mon, 04 Dec 2023 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Dec 2023 03:52 PM IST
सार

मेरठ में मनचलों ने बेटियों का जीना मुहाल किया हुआ है। आसपास के क्षेत्रों में भी बेटियां मनचलों की दहशत में हैं। सरधना में धाार्मिक स्थल में युवतियों सेछेड़छाड़ की गई तो एक छात्रा ने दहशत में स्कूल जाना छोड़ दिया है। वहीं लुटेरों ने मां- बेटी से एक लाख की लूट को अंजाम दे डाला।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Daughters in fear of miscreants, student stopped going to school due to fear
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के बहसूमा कस्बे से महज 500 मीटर दूर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी मां-बेटी से कार सवार बदमाशों ने 1.05 लाख की नकदी लूट ली और जंगल में धक्का देकर सामान फेंक कर फरार हो गए। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और कार सवार बदमाशों की पहचान के लिए कस्बे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के उधम सिंह नगर रतन फार्म निवासी ऊषा सरदार पत्नी समय सरदार ने बताया कि वह बेटी शिवांगी के साथ मायके हस्तिनापुर में उधार के एक लाख रुपये चुकाने के लिए जा रही थी। 
विज्ञापन


वह रविवार को उधम सिंह नगर से रोडवेज बस से हस्तिनापुर के लिए चलीं। रोडवेज बस चालक ने उन्हें बहसूमा थाने के पास बस स्टॉप पर उतार दिया। इसी दौरान पीछे से एक इको कार आई। कार में दो महिला व दो पुरुष बैठे थे। कार चालक ने हस्तिनापुर के लिए 20 रुपये प्रति सवारी की आवाज दी। वे दोनों कुछ समझ पातीं, तब तक कार चालक ने उनका सामान कार में रख लिया। शाम होने की वजह से और महिलाओं को कार में देखकर मां-बेटी कार में बैठ गईं। कस्बे के रामकटोरी शिव मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ के पास चालक ने कार रोक ली और कार सवार बदमाशों ने उनके बैग में रखी 1.05 लाख की नकदी लूट ली और मां-बेटी को धक्का देकर व उनका बैग जंगल में फेंककर फरार हो गए। ऊषा ने मोबाइल से हस्तिनापुर निवासी अपने भाई दीक्षित मंडल को फोन कर लूट की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के भाई ने पुलिस को लूट की सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी की तहरीर ली। थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलामुखी के घर से 8.5 लाख रुपये, जेवरात ले गया युवक
मेरठ शहर कोतवाली क्षेत्र में गोशाला रोड पर मंगलामुखी अजीम उर्फ बॉबी के घर से एक युवक साढ़े आठ लाख रुपये और जेवरात ले गया। मंगलामुखी ने शिष्य पर चोरी का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।

इसमें बताया कि शनिवार सुबह वह शिष्य परी ठाकुर को देवबंद लेने गया था। घर पर दूसरा शिष्य किरण उर्फ राजा निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट मेरठ था। उसके साथ ढोलक बजाने वाला गुलजार निवासी मुरादनगर भी था। जब मंगलामुखी लौटा तो सीसीसीटीवी कैमरों के तार कटे थे। अंदर कमरे का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे 8.50 लाख रुपये और जेवरात नहीं मिले। घर में मौजूद शिष्य ने बताया कि किरण उन्हें जान से मारने की धमकी देकर सामान ले गया। पुलिस जांच कर रही है। 

धर्मस्थल घूमने आईं युवतियों से मनचलों ने की छेड़छाड़
सरधना के एक प्रमुख धर्मस्थल पर रविवार को घूमने आईं युवतियों के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी बाइक पर स्टंट करते हुए फरार हो गए। इन दिनों शहर में बेखौफ मनचले लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद न पुलिस और न ही एंटी रोमिया स्क्वॉड कुछ कर पा रही है।

दिसंबर के पहले रविवार को यहां विशेष प्रार्थना में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। इसी दौरान यहां घूम रहीं युवतियों से कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों और अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपी बाइक पर फरार हो गए। कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि इन दिनों इस धर्मस्थल पर लोगों की अधिक भीड़ होती है। इसके बावजूद मनचलों पर निगरानी के लिए पुलिस या एंटी रोमियो दल सक्रिय नहीं है। इस मामले में थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से ही इन्कार कर दिया है।

दो दिन पूर्व भी नवाबगढ़ी रोड पर कॉलेज से घर जा रही छात्राओं के साथ मनचलों ने ई-रिक्शाएं रुकवाकर छेड़छाड़ की थी। मामला दो समुदाय का होने के कारण नगर में तनाव की स्थिति पैदा हो  गई थी। इस मामले में तीन आरोपी पकड़े गए थे।

मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले से परेशान बीए की छात्रा ने काॅलेज जाना छोड़ दिया। मनचले के डर से छात्रा परीक्षा भी नहीं दे पाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनचले को गिरफ्तार चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार बीए की छात्रा को गांव निवासी नौशाद काॅलेज जाते समय पिछले एक साल से छेड़छाड़ करता आ रहा था। छात्रा के परिजनों ने मनचले को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मनचले को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को उसका चालान कर दिया।

तीन डिलीवरी बॉय ले गए 15 लाख का सामान
ऑनलाइन सामान उपलब्ध करने वाली कंपनी के तीन डिलीवरी बॉय करीब 15 लाख रुपये की कीमत का सामान लेकर फरार हो गए। उन्हें ग्राहकों को देने के लिए महंगे मोबाइल, घड़ी, ईयरपोड सहित अन्य सामान दिया गया था। 

ग्राहकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। यह सामान ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया। कंपनी के अधिकारी ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक कंपनी के अधिकारी अभिषेक तिवारी ने पुलिस को बताया कि कंपनी के तीन डिलीवरी बॉय को बुकिंग के आधार पर सामान देने के लिए दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि सामान ग्राहकों के पास पहुंचा ही नहीं। 

उन्होंने आशंका जताई कि डिलीवरी बॉय मोबाइल सहित अन्य सामान का गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तहरीर के आधार पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने परतापुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुमी निवासी रितिक, कंकरखेड़ा के जेवरी निवासी रोहित और ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रसीदनगर निवासी नवाजिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है।

सिटी स्टेशन पर चाकू समेत शातिर चोर पकड़ा
जीआरपी ने सिटी रेलवे स्टेशन पर शातिर चोर को चाकू समेत पकड़कर चालान कर दिया। प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एसआई संदीप बालियान ने हनी बादली निवासी मास्टर कालोनी गली नंंबर चार, ब्रह्मपुरी को चाकू के साथ पकड़ा गया। आरोपी पर चोरी के आठ मामले दर्ज है। वह पहले भी यात्रियों का सामान चोरी करने के मामले में जेल जा चुका है और शौक पूरे करने के लिए चोरी करता है। 

निजी विवि में छात्रा के अपहरण का प्रयास
 गंगानगर के एक निजी विवि में हथियारों के बल पर बीटेक की छात्रा के अपहरण का प्रयास किया गया। विवि के स्टाफ ने तीन आरोपियों को मौके से पकड़कर गंगानगर पुलिस को सौंप दिया। एक आरोपी फरार हो गया। छात्रा के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी छात्रा बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह जनपद के एक गांव में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनके गांव निवासी भास्कर पुत्र मानवेंद्र कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी छात्रा ने परिजनों को दी थी। आरोपी ने तमंचे से आतंकित कर उससे मोबाइल नंबर भी ले लिया था। भास्कर अपने दोस्त अक्षय पुत्र सुकरमपाल व शगुन पुत्र पवन और हर्ष त्यागी के साथ छात्रा की कक्षा में जा घुसे। आरोपियों के पास तमंचे और चाकू थे। छात्रा को उठाकर ले जाने व दुष्कर्म करने और तेजाब से जलाकर मारने की धमकी दी।

 भयभीत कर आरोपी छात्रा को साथ ले जाने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर विवि के स्टाफ ने भास्कर, अक्षय और शगुन को पकड़कर गंगानगर पुलिस को सौंप दिया। जबकि हर्ष त्यागी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष एक ही गांव के थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

बच्चों के विवाद में मारपीट, दो घायल
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के रसूल नगर में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। संघर्ष में जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जाकिर कॉलोनी निवासी शाहिद ने बताया कि शनिवार आधी रात को वह रसूल नगर दिलशाद के घर गया था। वहां उसके बच्चे का शकील के बच्चे से झगड़ा हो गया। 

इसके बाद शकील ने कुछ लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस दौरान शाहिद व राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों के कार्रवाई की जा रही है। 

फ्लिपकार्ट कर्मचारी  से दस हजार लूटे
दिल्ली रोड सूर्या पैलेस निवासी मनीष फ्लिपकार्ट के मोदीपुरम कार्यालय में कर्मचारी है। रविवार देर शाम वह बाइक से अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था। उसे पूठा गांव में अपने एक परिचित से काम था। वह बाईपास रोड से होते हुए आ रहा था। जब वह पूठा फाटक पर पहुंचा तभी दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे तमंचा दिखाकर पर्स, मोबाइल लूट लिया। पर्स में दस हजार रुपये, एटीएम, आधार कार्ड था। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की और लूटपाट के बाद फरार हो गए। मनीष ने परतापुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मनीष ने थाने पर लूट की तहरीर दी है।

युवती का सुराग नहीं, प्रेमी का भाई हिरासत में
मेरठ शादी से पहले प्रेमी के साथ गई युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने रविवार को दिल्ली में कई जगह दबिश दी, वहीं आरोपी के भाई को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। युवक-युवती व्हाट्सएप कॉल का प्रयोग कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें ट्रेस नहीं किया जा पा रहा है। लालकुर्ती पुलिस ने साइबर सेल की भी मदद ली है।

19 नवंबर को लालकुर्ती की रहने वाली एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। 28 नवंबर को युवती की बरात आनी थी। परिजनों ने एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। युवती पक्ष के लोग युवती की बरामदगी को लेकर दबाव बना रहे हैं, दो टीमों ने दिल्ली में दबिश दी है लेकिन लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी लालकुर्ती इंदु वर्मा का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। युवक-युवती व्हाट्सएप काल का प्रयोग कर रहे हैं। साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।

दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट में भाजपा नेत्री व बेटे पर रिपोर्ट दर्ज
दुष्कर्म के मामले में गवाही देकर घर लौट रही पीड़िता से मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री और उसके बेटे के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बरेली निवासी समुदाय विशेष की युवती की मुलाकात कुछ साल पहले भाजपा नेत्री मीनाक्षी चौहान के साथ हुई थी। आरोप है कि भाजपा नेत्री के बेटे अनिकेत ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने भाजपा नेत्री और उसके बेटे समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में शनिवार को उसकी किशोर न्याय बोर्ड में गवाही थी। गवाही के बाद वह वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सूरजकुंड पर कार सवार भाजपा नेत्री व उसके पुत्र ने अपने एक साथी के साथ उस पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसे दौड़ाकर पीटा। तहरीर के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, पिस्टल तानी
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन निवासी एक महिला ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले युवक कई दिनों से उसकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहे थे। महिला की शिकायत पर चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार दोपहर आधा दर्जन युवक घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए महिला से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की और मारपीट करते हुए किशोरी पर पिस्टल तान दी। चीख पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed