फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: Bank officer dies due to heart failure, STF arrests three more members of Solver gang

Meerut Crime Report: बैंक अधिकारी की हृदय गति रुकने से मौत, STF ने सॉल्वर गैंग के तीन और सदस्य किए गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 01:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 Mar 2024 01:19 PM IST
सार

मेरठ में महिला ने अपने पति और देवरों पर अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया है। शहर की पिछले 24 घंटे की अपराध की मुख्य खबरें पढ़ें केवल एक क्लिक में। 

विज्ञापन
Meerut Crime Report: Bank officer dies due to heart failure, STF arrests three more members of Solver gang
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित मेरठ वन कॉलोनी निवासी लगभग विक्रांत पंवार(45) उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात थे। विक्रांत की पत्नी मंजू शिक्षिका हैं। विक्रांत की वर्तमान में परीक्षितगढ़ में तैनाती चल रही थी। वह मूलरूप से शामली के भारसी गांव के रहने वाले थे।

विज्ञापन


जिला प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को विक्रांत तबियत खराब होने के कारण ड्यूटी पर नहीं आए थे। गुरुवार शाम उनके सीने में दर्द उठा। परिजन पास के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि शुक्रवार को गांव भारसी में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर पर पांच लाख ठगने का आरोप
ब्रह्मपुरी के नूरनगर निवासी पीड़िता शाहजहां पत्नी शब्बीर ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि उसने एक प्रोपर्टी डीलर के साथ एक मकान का सौदा किया। प्रोपर्टी डीलर ने पांच लाख रुपए मौके पर ही ले लिए। बाद में उसने कहा कि बैनामा में कुछ गलती हो गई है। कुछ दिन बाद ठीक कराकर दे देगा। न तो बैनामे के पेपर दिए और न ही मकान दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र और पुत्री ने तकादा किया तो उन पर तमंचा तानकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध हथियारों के धंधे का आरोप
कंकरखेड़ा थाना के नंगलाताशी निवासी महिला ने पति और देवरों पर अवैध हथियारों का धंधा करने का आरोप लगाया। वहीं, देवरों पर हथियार दिखाकर अवैध संबंध बनाने का दबाब बनाने का आरोप भी लगाया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि उसका पति व दोनों देवर अवैध हथियारों का धंधा करते हैं।

विरोध करने पर उसे डराते व धमाते हैं। उसके दोनों देवर भी हथियारों से डराकर अवैध संबंध बनाने का दबाब डालते हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके हाथ में अवैध हथियार देकर उसका वीडियो व फोटो बना ली। उसको सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।  

दो स्मैक तस्कर जेल भेजे
देहली गेट पुलिस ने दो स्मैक तस्कर मेहताब सिनेमा निवासी अरशान,चांद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से पांच ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। उधर, देहली गेट इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 

युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
लिसाड़ीगेट के उज्जवल गार्डन के रहने वाले शारिक को घेर कर उस पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आठ दस युवक  शारिक को घेरकर बुरी तरह से पीट रहे हैं। वीडियो में आसपास काफी लोग भी जमा दिखाई दे रहे हैं। पिटाई का शिकार युवक अपना नाम शारिक बताते हुए पीटने वाले युवकों के नाम गिना रहा है। 

मिट्टी से भरे डंपर ने क्रेटा को मारी टक्कर
परतापुर थानाक्षेत्र के इकला गेझा-गून मार्ग पर गुरुवार देर रात मिट्टी से भरे डंपर ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी। इसमें क्रेटा का चालक काजमाबाद गून निवासी कुलदीप घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कुलदीप दिल्ली से गांव आ रहा था। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया। डंपर चालक फरार है।

गन्ना लदे ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, मौत
दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के पास गुरुवार को गन्ना लदे ट्रक के नीचे आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अझौता निवासी सुनील सैनी (29) पुत्र फेरू सैनी गुरुवार को बाइक से सरधना में पेस्टिसाइड दुकानदारों को माल का ऑर्डर लेने गया था।

लौटने के दौरान मछरी गांव के सामने पहुंचते ही वह आगे चल रहे गन्ना लदे ट्रक को ओवरटेक करने लगा। इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई, जिस कारण वह ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मेरठ एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed