फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime Report: 5th class student went to visit Kedarnath, recovered from Muzaffarnagar, UP 112 service h

Meerut Crime Report: 5वीं की छात्रा केदारनाथ घूमने निकली, मुजफ्फरनगर से बरामद, हड़ताल से यूपी 112 सेवा हुई ठप

Thu, 09 Nov 2023 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Nov 2023 04:24 PM IST
सार

लखनऊ में यूपी 112 में बतौर काल टेकर काम करने वाली महिला कर्मियों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Meerut Crime Report: 5th class student went to visit Kedarnath, recovered from Muzaffarnagar, UP 112 service h
मेरठ क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लखनऊ में यूपी 112 में बतौर काल टेकर काम करने वाली महिला कर्मियों की हड़ताल का असर मेरठ पर भी पड़ा है। पुलिस सहायता या अग्निशमन सहायता के लिए 112 नंबर पर काल करने में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को आपातकालीन सेवा 112 पर अलग-अलग लोगों द्वारा कई बार फोन करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन


लखनऊ में बीते तीन दिनों से वेतन वृद्धि को लेकर यूपी 112 की कॉल टेकर महिला कर्मी हड़ताल पर हैं और धरना दे रही हैं। यूपी 112 केंद्रीकृत नंबर है और इसका मुख्यालय लखनऊ में ही है। ऐसे में लखनऊ में चल रही हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में यूपी 112 पर पड़ रहा है। बुधवार को जब यूपी 112 पर अलग-अलग नंबरों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो नंबर बिजी बताता रहा।
विज्ञापन


काॅल कनेक्ट हुई भी तो वह दूसरी ओर रिसीव नहीं हुई। मेरठ में 112 सेवा पर काम करने वाले एक कर्मी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर बताया कि बीते दो दिनों से लखनऊ कंट्रोल रूम से एक भी काॅल उसके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कंट्रोल रूम से तीन-चार काॅल करके घटनास्थल पर जाने को बताया गया है। उक्त कर्मी ने बताया कि आम तौर पर एक दिन में औसतन 4 से 6 सूचनाएं लखनऊ से आ जाती हैं, जिसमें मौके पर पहुंचना होता है।

एसपी यातायात की भी नहीं लगा फोन
इस बाबत पूछे जाने पर मेरठ में 112 के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने पहले अपने मोबाइल से 112 डायल कर चेक किया तो नंबर बिजी बताता रहा। उन्होंने कहा कि यह समस्या राज्य स्तरीय है इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उन्होंने यह भी बताया कि कल रात 12 बजे से अब तक 132 काल यूपी 112 पर आई हैं, जिनका इवेंट क्रिएट किया गया है। इसके अलावा जो समस्या मेरे संज्ञान में आएगी उसका समाधान जरूर किया जाएगा।

5वीं की छात्रा केदारनाथ घूमने निकली, मुजफ्फरनगर से बरामद
कंकरखेड़ा में ट्यूशन के लिए निकली कक्षा पांच की छात्रा हिमानी (11) लापता हो गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छात्रा को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। छात्रा केदरानाथ घूमने जा रही थी।

रामनगर ई-260 निवासी चंदन सिंह ने बताया कि वह ओमान में नौकरी करते हैं। फिलहाल एक महीने की छुट्टी पर घर आए हैं। उनकी 11 वर्षीय बेटी हिमानी सिंह बुधवार दोपहर ट्यूशन पढ़ने गई थी। जब देर शाम तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन छात्रा के ट्यूशन पहुंचे। जहां पता चला कि छात्रा ट्यूशन नहीं आई है।

पिता ने बताया कि दो दिन पूर्व बेटी ने केदारनाथ जाने की इच्छा जताई थी। परिजनों के अनुसार छात्रा ने बुधवार को स्कूल की एक साथी से भी केदारनाथ जाने की बात कही थी। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छात्रा की तलाश में जुट गई। कंकरखेड़ा कार्यवाहक थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया।

दिवाली उत्सव में छेड़छाड़, हंगामा 
परतापुर बाईपास स्थित एक स्कूल में दीपावली उत्सव के दौरान छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। कई छात्र व छात्राएं घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम में बाहरी युवक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद हंगामा हो गया। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।परतापुर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

अधिकारियों ने दी पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट, विधायक ने उठाए सवाल  
मंगलवार रात जीरोमाइल पर राजस्थान के ट्रक से वसूली के मामले में पुलिस अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में शराब पीने और वसूली की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में विधायक अमित अग्रवाल ने सवाल उठाए हैं कि अगर वसूली नहीं हो रही थी तो पुलिसकर्मी उनको देखकर बाइक छोड़कर भागे क्यों, सिविल ड्रेस में क्यों थे। चालान गाड़ी के बाहर होता है, भीतर घुसकर वे क्या कर रहे थे। कहा कि विवाद में पड़ने की बजाय कार्यप्रणाली में सुधार करें।

कैंट विधायक अमित अग्रवाल मंगलवार रात को चौराहों के संदरीकरण के कार्यों देखने के लिए शहर में निकले थे। रात को 9.50 पर वे जीरो माइल पहुंचे तो वहां पर राजस्थान नंबर का ट्रक खड़ा था, उसकी वजह से सड़क जाम थी। विधायक के साथ के लोगों ने देखा तो एक पुलिसकर्मी वर्दी में था, जबकि दो सादे में थे। वे चालक से पांच हजार रुपये मांग रहे थे।

विधायक नीचे उतरे तो पुलिसकर्मी दीपक और मोनू बाइक छोड़कर भाग गए। विधायक ने इसकी सूचना एसपी ट्रैफिक को फोन कर दी तो टीआई और लालकुर्ती पुलिस ने पहुंचकर अंकित को पकड़ लिया था। वहीं, इस मामले में बुधवार को एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में नो एंट्री का समय दस बजे है, 9:50 पर ट्रक आ गया था, विधायक ने ही ट्रक जाने देने के लिए कहा। अंकित के मेडिकल में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। वसूली नहीं हो रही थी। ऐसे में सभी को क्लीनचिट दे दी गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

आखिर जीरो माइल तक कैसे पहुंच गया ट्रक
नो इंट्री में ट्रक जीरो माइल पर 9.50 पर पहुंच गया था। विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि नो इंट्री में नियमों का कितना पालन हो रहा है, ये साफ पता चलता है। ये ट्रक मोदीपुरम या कंकरखेड़ा से साढ़े नौ बजे आया था, ऐसे में यह कैसे जीरो माइल तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अगर वसूली नहीं हो रही थी तो उनको देखकर पुलिसकर्मी भागे क्यों, वे सिविल ड्रेस में क्यों थे। चालान सड़क पर होता है, ट्रक के भीतर घुसकर पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे। जीरो टालरेंस की नीति पर ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सरकार है, उसका पालन नेताओं और अधिकारियों सभी को करना पड़ेगा।
 
ट्रक चालक बोला था, मांग रहे थे पांच हजार

एकतरफ अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को क्लीनचिट दे दी है वहीं, ट्रक चालक सतवीर ने मंगलवार रात को साफ कहा था कि उससे पुलिस वालों ने पांच हजार रुपये की मांग की। वे बात कर ही रहे थे कि इसी बीच पीछे से विधायक की गाड़ी आ गई, जिसके बाद वे उतर गए।

10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम कोर्ट संख्या एक भावना गुप्ता ने नाबालिक पुत्री से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी पिता प्रदीप को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

एडीजीसी क्रिमनल धर्मवीर सिंह तोमर ने बताया कि थाना सरधना में 11 दिसम्बर 2015 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि आरोपी की 10 वर्षीय बेटी है। वह कक्षा दो में पढ़ती है। आरोप लगाया गया था कि उसके पिता बच्ची के साथ पिछले सात-आठ महीने से दुष्कर्म करता है। यह बात लड़की ने अपने स्कूल की प्रधानाचार्य को बताई थी।

इसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य ने ही उसके पिता के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। न्यायालय में आरोपी ने कहा कि उसे इस मुकदमे में झूठा फंसाया जा रहा है। सरकारी अधिवक्ता ने  छह गवाह पेश किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखकर आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित किया।

दुष्कर्म के आरोपी और महिला को 20 साल की सजा 
न्यायालय ने कंकरखेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे में फैसला सुनाते हुए दुष्कर्म के आरोपी और घटना में शामिल उसके साथ एक महिला को 20-20 साल की सजा और 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कंकरखेड़ा थाने में 2022 में विनय चौधरी निवासी चिंदौड़ी रोहटा और एक महिला पर आईपीसी की धारा 363, 328, 376 (3), 323, 506, 120बी व (2) व 16/17 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed