फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: The kingpin of the arms smuggler gang arrested, the youth stole cash and cylinder from the

Meerut Crime News: हथियार तस्कर गिराेह का सरगना गिरफ्तार, मस्जिद से नकदी व सिलिंडर चोरी कर ले गया युवक

Wed, 04 Jun 2025 02:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 04 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने व्हाट्सएप के माध्यम से पिस्टल और तमंचों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना राहुल उर्फ रफ्तार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Meerut Crime News: The kingpin of the arms smuggler gang arrested, the youth stole cash and cylinder from the
आरोपी हथियार सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी पुलिस ने व्हाट्सएप के माध्यम से पिस्टल और तमंचों की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना राहुल उर्फ रफ्तार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के दो साथी ऋषभ यादव और उज्ज्वल गोयल को पुलिस ने करीब 20 दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। आरोपी अभिनव सिंघल ने 26 मई को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 

विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी पुलिस ने 13 मई को ऐरा गार्डन रेलवे लाइन के पास से हथियार तस्कर ऋषभ यादव और उज्ज्वल गोयल को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन

उनके पास से एक इटली निर्मित पिस्टल और एक तमंचा बरामद किया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह अपने शौक पूरा करने के लिए हथियार तस्करी का काम करते थे। व्हाट्सएप के माध्यम से 50 हजार रुपये में पिस्टल का सौदा करते थे। राहुल उर्फ रफ्तार निवासी सुनारों की धर्मशाला ब्रह्मपुरी और अभिनव सिंघल निवासी माधवपुरम उन्हें हथियार सप्लाई कर रहे थे। सरेंडर कर जेल गए अभिनव को रिमांड पर लेकर पुलिस ने तमंचा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राहुल उर्फ रफ्तार को पुलिस तलाश कर रही थी। सोमवार रात उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया युवक
नौचंदी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया। किशोरी की मां ने थाना नौचंदी पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी व किशोरी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

किशोरी की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी दौरान ढबाईनगर निवासी नईमुद्दीन उसकी नाबालिग बेटी को ले गया। वापस आने पर बेटी घर में नहीं मिली। पीड़िता ने आरोपी को तलाश किया, काॅलोनी के लोगों ने बताया कि किशोरी को नईम अपने साथ ले गया है।

महिला ने आरोप लगाया कि आशियाना काॅलोनी निवासी आदिल ने भी आरोपी की मदद की है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फेसबुक पर दोस्ती और प्रेमप्रसंग के बाद युवक-युवती लापता
फेसबुक पर दोस्ती के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी के बीच युवक-युवती लापता हो गए। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। युवती के परिजनोें की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का है। करीब पांच माह पहले फेसबुक के माध्यम से दोनों में बात हुई। कुछ ही दिन में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शादी तक बात पहुंच गई। युवती पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली है जबकि युवक बुलंदशहर का रहने वाला है। दो दिन पहले प्रेमीयुगल लापता हो गया।

इस मामले की शिकायत युवती के परिजनों ने पल्लवपुरम थाने पर की है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। युवती और युवक के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया है। दोनों बालिग हैं। जल्द दोनों को तलाश कर लिया जाएगा। युवती के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

दंपती के विवाद में हुए संघर्ष में दो भाई गिरफ्तार
मेरठ में लिसाड़ी गेट चौराहे पर सोमवार रात दंपती के विवाद में हुए संघर्ष के मामले में पुलिस ने दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम निवासी आरिफ की लिसाड़ी गेट चौराहे पर कपड़े की दुकान है। उसकी बहन शगुफ्ता की शादी छह साल पूर्व लिसाड़ी गेट के सादिक नगर निवासी साजिद से हुई थी।

शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। महिला ने अपने पति पर थाने में पूर्व में केस दर्ज करा रखा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। सोमवार रात आरिफ अपनी दुकान पर बैठा था।

आरोप है कि इसी बीच साजिद अपने भाई अरशद, परिजनों व साथियों के साथ आसिफ की दुकान पर पहुंचा। जहां साजिद ने गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर साजिद पक्ष ने हमला कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर संघर्ष हुआ। आरिफ की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी साजिद और अरशद को गिरफ्तार कर लिया। अरशद के पास से घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड पुलिस ने बरामद की है। 

मस्जिद से नकदी व सिलिंडर चोरी कर ले गया युवक, सीसीटीवी में कैद
कोतवाली क्षेत्र के बनीसराय स्थित एक मस्जिद में घुसा आरोपी दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी और गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। आरोपी मस्जिद के पास एक मकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में कंधे पर सिलिंडर लेकर जाते हुए दिख रहा है। मस्जिद के मुतव्वली ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है। 

मस्जिद के मुतवल्ली मोहम्मद शहजाद ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। उस समय मस्जिद बंद थी और अंदर कोई नहीं था। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहा युवक मस्जिद का गेट लांघकर अंदर कूद गया।

उसने दान पेटी का ताला तोड़ा और नकदी निकाल ली। इसमें कितनी नकदी थी, इसका पता नहीं है। इसके बाद आरोपी ने मस्जिद में बने कमरे का ताला तोड़ा। यहां से गैस सिलिंडर चोरी कर ले गया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed