फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Teenager commits suicide by hanging herself after being scolded by her mother, sports trade

Meerut Crime News: मां के डांटने पर किशोरी ने फंदा लगाकर जान दी, स्पोर्टस व्यापारियों से 5.60 लाख ठगे

Wed, 25 Jun 2025 03:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 25 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

टीपीनगर में मां के डांटने पर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। कंकरखेड़ा में दंपती पर स्पोर्ट्स व्यापारी और उसके दोस्त ने पांच लाख की ठगी का आरोपी लगाया है। पढ़ें मेरठ से अपराध की खास खबरें सिर्फ एक क्लिक में।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Teenager commits suicide by hanging herself after being scolded by her mother, sports trade
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीपीनगर थाना क्षेत्र की महावीर कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रहने वाली 14 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मां के डांटने पर किशोरी ने यह कदम उठाया है।  

विज्ञापन


एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि किशोरी अपनी मां के साथ टीपीनगर और ब्रहमपुरी आदि आसपास के क्षेत्रों में घरों में काम करती थी। सोमवार को मां ने किसी बात को लेकर बेटी को डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर मंगलवार सुबह जब उसकी मां काम पर गई तो तभी किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हंैगिंग से माैत की बात सामने आई है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शादी को हुआ डेढ़ माह, तीन माह की गर्भवती थी नई दुल्हन, सच सामने आया तो पति को दे डाली हत्या धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स व्यापारी व उसके दोस्त से 5.60 लाख ठगे
मेरठ के कंकरखेड़ा के दंपती पर स्पोर्ट्स व्यापारी शाहनवाज और उसके दोस्त जिशान खान से 5.60 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़ितों ने एसएसपी ऑफिस पर आरोपी दंपती के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि दंपती ने जिशान से नौकरी व शाहनवाज को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।  

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जिशान खान ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह काफी समय से नौकरी के लिए परेशान था। उसने कंकरखेड़ा के परिचित युवक को मामले की जानकारी दी थी। आरोपी की पत्नी एक बैंक में कार्यरत है। आरोपी ने पीड़ित को बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही थी। बैंक में नौकरी के नाम पर जिशान खान से चार लाख रुपये ले लिए थे। 

 जानी निवासी शाहनवाज ने बताया कि उसकी मुलाकात जिशान से पहले से थी। शाहनवाज का स्पोर्ट्स का काम है। काम के लिए शाहनवाज को लोन की आवश्यकता थी। जिशान ने शाहनवाज की मुलाकात आरोपी दंपती से कराई। आरोपियों ने लोन पास कराने के नाम पर शाहनवाज से 1.60 लाख रुपये ले लिए। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने न तो बैंक में नौकरी लगवाई और न ही लोन पास कराया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

फ्लैट दिलाने के नाम महिला से 27. 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
हापुड़ के रामपुरा गांव निवासी कविता सिरोही से कंकरखेड़ा में हाईवे स्थित अर्क ट्विन टावर में फ्लैट दिलाने के नाम पर दो बिल्डर हार्दिक सिंह व पंकज गोयल ने 27. 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक आर्क ट्विन टावर के नाम से बिल्डिंग बनी है। हापुड़ निवासी पीड़िता कविता सिरोही ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि 2013 में उनकी मुलाकात संजय सिंह से हुई थी। संजय सिंह ने गाजियाबाद निवासी अपने दोस्त बिल्डर पंकज गोयल से महिला की मुलाकात कराई थी। लालच देकर फ्लैट बुक करने की बात कही थी। 

महिला के अनुसार उसने चार बार में 27.50 लाख रुपये दोनों को दिए थे। 2021 में संजय सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के बेटे हार्दिक सिंह ने पंकज गोयल के साथ मिलकर काम शुरू किया था।  

सीएम के लिए अपशब्द बोलने वाला गिरफ्तार
कंकरखेड़ा में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष के आरोपी अंकित निवासी नंगलाताशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। 

  सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि बीती 16 जून को सरधना रोड पर एक कॉलोनी में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को गालियां दे रहे थे। इसी बीच एक पक्ष की तरफ से आरोपी अंकित ने मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया।

सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्याय हिरासत में जेल भेज दिया। सीओ दौराला का कहना है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होगी। 

गेझा रोड पर सड़क किनारे मिला युवक का शव
परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा रोड़ पर मंगलवार रात एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सोनू 30 पुत्र मंगल सिंह निवासी गेझा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार सोनू गेझा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था बताया गया कि सोनू शराब पीने का आदि था मंगलवार सुबह सोनू फैक्ट्री गया था लेकिन देर शाम तक घर नही पहुंचा। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पीएम कराकर शव परिजनों को सोप दिया गया परिजनों किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। 

शराब के नशे में हुआ विवाद, साढू के साथ मारपीट
मोदीपुरम क्षेत्र के कृष्ण नगर निवासी कल्याण सिंह के साथ रविवार देर रात उसके साढू ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शराब के नशे में मारपीट की। मारपीट में कल्याण सिंह घायल हो गया। कल्याण की पत्नी मुस्कान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार को बहन करिश्मा, उसका पति राहुल व राहुल का एक दोस्त घर पर आए थे।

बताया कि पति कल्याण सिंह के साथ राहुल व उसका दोस्त शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान कल्याण व राहुल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और राहुल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके पति के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में कल्याण घायल हो गया, जिस पर राहुल अपने दोस्त के साथ मौके से भाग निकला। घायल कल्याण को अस्पताल में उपचार दिलाया और पुलिस से शिकायत की।  

हमले का आरोपी 25 हजार का इनामी शोएब गिरफ्तार
गंगानगर में गंगाधाम कॉलोनी में बिल्डर पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 25 हजार के इनामी शोएब को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी फरार हैं।  सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक 18 जून को गंगाधाम कॉलोनी में बिल्डर रणवीर त्यागी के पुत्र 27 वर्षीय दीपक पर घर के बाहर कार सवार पांच युवकों ने जानलेवा हमला किया था।

फायरिंग भी की गई थी। इस मामले में गंगानगर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ग्राम बली निवासी पांच युवकों की पहचान की गई थी। जिसमें सीएनजी  पंप के पास से 25 हजार के इनामी शोएब को गिरफ्तार किया गया है।

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे
कंकरखेड़ा  थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही महिला वंदना से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट लिए। घटना के दौरान महिला सड़क पर गिरकर चोटिल हो गई। लूट करने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। 

खिर्वा रोड की श्रद्धापुरी निवासी राजकुमार ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी वंदना सोमवार को दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। महिला पानी की टंकी के पास पहुंची। पीछे से आए बदमाशों ने महिला के कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट लिए। महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े।

बदमाश लूट करने के बाद भाग गए। कुछ लोगों ने बदमाशों को पीछा किया लेकिन वह भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।  

रिटायर्ड सीओ के घर से पुत्रवधु का मोबाइल ले भागा युवक
सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में रिटायर्ड सीओ के घर से पुत्रवधु का मोबाइल युवक ले भागा। रविंद्र पाल सिंह तोमर रिटायर सीओ हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उनकी पत्नी राकेश तोमर ने लगी से जाते हुए लड़के को गमले रखने के लिए बुलाया था। यह लड़का अक्सर गली में आता-जाता था।

आरोप है कि गमले रखने के दौरान युवक मेज पर रखा उनकी पुत्रवधु अक्षरा तोमर का मोबाइल उठाकर ले गया। मोबाइल उसने स्विच ऑफ कर दिया। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। इधर मेडिकल थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से सोने की अंगूठी ठगने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जागृति विहार निवासी नारायण सिंह गड़ाकोटी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि 19 जून की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह पैठ रोड से घर का सामान लेकर लौट रहे थे। तभी एक बाइक सवार आया और अंगूठी लेकर फरार हो गया। 

सड़क हादसे में युवक की मौत
हापुड़ जनपद के गांव रेहरा के जसपाल के बेटे कोविंद्र (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसे में गंभीर घायल होने पर उन्हें सोमवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed