फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Police caught the wanted accused of POCSO Act, beat up the contract workers

Meerut Crime News: पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पकड़ा, बिजली घर में घुसकर संविदा कर्मियों से मारपीट

Thu, 05 Jun 2025 05:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 05 Jun 2025 05:07 PM IST
सार

 पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के शीलकुंज कॉलोनी निवासी बिल्डर अभिषेक विहान से पांच दिनों से आरोपी व्हाट्सएप पर कॉल कर आठ लाख की रंगदारी मांग रहे थे।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Police caught the wanted accused of POCSO Act,  beat up the contract workers
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस बागपत रोड पर गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसको पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को लेकर थाने आ गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।  

विज्ञापन


रंगदारी मांगने के दो आरोपी गिरफ्तार
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के शीलकुंज कॉलोनी निवासी बिल्डर अभिषेक विहान से पांच दिनों से आरोपी व्हाट्सएप पर कॉल कर आठ लाख की रंगदारी मांग रहे थे। मंगलवार सुबह आरोपी रंगदारी के पैसे लेने के लिए मेरठ कॉलेज के पास पहुंचे। जहां पीड़ित अपने परिजनों के साथ मौके पर मौजूद था। आरोपियों ने उससे रंगदारी के पैसे मांगे। जिस पर पीड़ित ने शोर मचा दिया था। परिजनों व राहगीरों में दोनों आरोपियों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान श्रीवंत गौड़ निवासी मोरीपाड़ा थाना कोतवाली व कृष्ण गोपाल शर्मा निवासी थाना टीपी नगर के रूप में हुई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगदारी के मामले में जेल भेज दिया।

विज्ञापन

घेर में रखे गेहूं सरसो चोरी, ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस को सौंपा
भावनपुर थाना के गांव दतावली निवासी पारस चौहान के घेर में से तीस से अधिक गेहूं के बोरे और सरसों के दस बोरे चोरी हो गए। किसान के अनुसार गेहूं और सरसों की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई है। बुधवार की दोपहर तीन बजे आरोपी दोबारा सरसों के बोरे लेने जा पहुंचा। जहां पर ग्रामीणों ने उसकी धुनाई कर दी। पूछताछ के दौरान उसने पूर्व में भी पारस चौहान के घेर में से गेहूं और सरसों चोरी करना कबूल किया। पारस चाैहान ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। 

एडीजी ने  पैदल मार्च निकाल परखी कानून व्यवस्था
एडीजी भानु भास्कर ने ज्येष्ठ गंगा व ईद-उल-अजहा पर कानून व्यवस्था को लेकर बुधवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व एसपी क्राइम अवनीश कुमार के साथ बेगमपुल, सोतीगंज, भैसाली बस अड्डा, जली कोठी, रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर, वैली बाजार, सराफ बाजार आदि पर फ्लैग मार्च निकाला। उन्होंने संदिग्ध दिखाई दिए स्थान पर पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। एडीजी ने पैदल मार्च के दौरान स्थानीय लोगों व व्यापारियों से बात की। उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व माहौल खराब करता है तो उसकी शिकायत करें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

बिजली घर में घुसकर संविदा कर्मियों से मारपीट, तोड़फोड़
टीपी नगर में बिजली घर में घुसकर रविवार रात स्थानीय लोगों ने संविदा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की। जिसके बाद एसडीओ ने तीन नामजद सहित 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई है।

टीपीनगर थाना क्षेत्र के वेदव्यास पुरी स्थित 33 केवी उपकेंद्र के एसडीओ प्रमोद कुमार यादव ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार रात कर्मवीर, पुष्पेंद्र, अभिषेक सहित 20 अज्ञात लोग जबरन बिजली घर में घुस गए। जहां उन्होंने संविदा कर्मचारी विनेश कुमार व निशांत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। संविदा कर्मचारियों ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। मौजूद भीड़ ने सरकारी सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

मारपीट के दौरान संविदा कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर एसडीओ व विद्युत विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने एसडीओ की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

पूठखास में शराबी ने की फायरिंग, दो युवक घायल
पूठखास गांव में बुधवार देर रात शराबी युवक ताजिम ने जमकर फायरिंग कर दी। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे दो युवक मोनू और मोहसिन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हमलावर को भी तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया है।

रोहटा थाना क्षेत्र के गांव पूठखास निवासी मोनू (25) अपने दोस्त मोहसिन (24) के साथ बुधवार देर रात अपने घर से घेर में जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक गांव में मुस्तकीम के घर के सामने पहुंचे तो अचानक मुस्तकीम का बेटा ताजिम घर से निकल कर आया और रास्ते में तमंचे से कई फायर कर दिए। जिसमें रास्ते से गुजर रहे मोनू और मोहसिन गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने और शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत ताजिम को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

थानाध्यक्ष नीरज बघेल का कहना है कि आरोपी ताजिम शराब पीने का आदी है। उसने तमंचे से फायरिंग की, जिसमें दोनों दोस्त गोली लगने से घायल हो गए हैं। ताजिम आपराधिक प्रवृत्ति का है। 15 साल पूर्व ताजिम अपने ताऊ इश्ताक की भी गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 

दुष्कर्म के दो आरोपी दोषमुक्त
न्यायालय अपर जिला जज पॉक्सो अधिनियम शिवानी सिंह ने छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी फिरोज उर्फ भूरा फैजल व साबेज निवासीगण ग्राम बढाला मेरठ को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। पीड़ित छात्रा ने थाना परतापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह कक्षा 12 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा है।

वह 23 अगस्त 2023 की सुबह पढ़ने लिए स्कूल जा रही थी। तभी आरोपियों ने परतापुर पुल के पास लिफ्ट देने के बहाने जबरदस्ती गाड़ी में खींचा और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। एक आरोपी पर दुष्कर्म और दूसरे पर उसकी मदद का आरोप लगाया गया था।

आरोपी के अधिवक्ता ने न्यायालय में बताया कि दोनों को झूठा फंसाया गया है। दोनों निर्दाेष होने के सबूत न्यायालय में पेश किए गए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को दोषमुक्त  कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed