फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Four arrested for robbing jewellery from women and stealing transformer, read crime summary

Meerut Crime News: महिलाओं से आभूषण लूटने और ट्रांसफार्मर चोरी में चार गिरफ्तार, पढ़ें-अपराध संक्षेप

Mon, 07 Apr 2025 05:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

मेरठ से एक क्लिक में पढ़ें अपराध की खबरें। पुलिस ने टीपीनगर से देर रात गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पढ़ें अपराध संक्षेप।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Four arrested for robbing jewellery from women and stealing transformer, read crime summary

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपी मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं से चेन और कुंडल आदि लूटने वाले गिरोह में शामिल हैं। जबकि दो ट्रांसफार्मर का सामान चोरी वाले गिरोह का सदस्य हैं। जिले के कई थानों में आरोपियों के खिलाफ हरियाणा और दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की थी। 

विज्ञापन


एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि टीपीनगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में आरोपी फरमान निवासी सीलमपुर दिल्ली, बंटी निवासी स्वरुप नगर दिल्ली, दिपीन कुमार गौतम निवासी साधू नगर कंकरखेड़ा, संजय उर्फ हावड़ा निवासी गोविंदपुरी थाना कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया। संजय उर्फ हावड़ा मूलरुप से मूडा पाण्डेय मुरादाबाद का रहने वाला है। फरमान और बंटी ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करते हैं।
विज्ञापन


फरमान के खिलाफ मेरठ के अलावा हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न थानों में 100 मुकदमे और बंटी के खिलाफ 89 मुकदमे दर्ज हैं। दिपीन और संजय उर्फ हावड़ा का गिरोह सुबह के समय टहलने निकली महिलाओं से आभूषण आदि सामान लूटने का काम करता है। इनके खिलाफ टीपीनगर, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, सदर बाजार आदि थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। कई दिन से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साैरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट: गर्भवती है जेल में बंद मुस्कान, रविवार को बिगड़ी थी तबीयत, हुई थीं उल्टियां

चोरी के शक में महिला के साथ की अभद्रता
घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। लालकुर्ती पैठ बाजार में एक दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी बिलाल ने महिला पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद तीन चार दुकानदारों ने महिला को पकड़ लिया और खींचकर दुकान तक ले गए।

आरोप है कि एक दुकानदार ने महिला के सीने पर हाथ भी मारा। इसके बाद दुकानदारों ने महिला के थैले की तलाशी ली। महिला के थैले में जब चोरी का कोई सामान नहीं मिला तो दुकानदारों ने उसे वहां से जाने दिया। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर महिला को तलाश किया जा रहा है। वीडियो में महिला के साथ अभद्रता करते दिख रहे दुकानदारों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: UP: सपा मुखिया अखिलेश यादव पर ये क्या बोल गए पूर्व विधायक संगीत सोम, आंदोलन पर कह दी बड़ी बात

भगवान परशुराम पर टिप्पणी करने वाले युवक ने मांगी माफी
राष्ट्रीय परशुराम परिषद के सोशल मीडिया अकाउंट पेज पर चांद कुरैशी की फेसबुक आईडी से भगवान परशुराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में युवक ने माफी मांगी। मामला मुख्यमंत्री व प्रदेश के डीजीपी तक पहुंच गया था। इस पर मेरठ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

 राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला ने बताया कि युवक के परिजन जनसंपर्क कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी और युवक बचाने की गुहार लगाई। युवक चांद ने भी माफी मांगी। कहा कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैकर ने हैक कर लिया था। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पंडित अजय भारद्वाज, संतोष पंडित, शिवम भारद्वाज, शिवकुमार शर्मा, आमिर अली आदि मौजूद रहे।

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पिता ने तहरीर में बताया कि बेटी शुक्रवार देर रात लापता हुई। घर की अलमारी में रखे आभूषण व एक लाख की नकदी गायब थी। आरोप है कि मेहताब निवासी कायस्थ बड्ढा थाना किठौर, आसिफ, सदाकत निवासी शेरपुर थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर व अलीशा निवासी खिर्वा थाना सरधना ने अपहरण किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।  

ट्रकों पर रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर वसूली का आरोप
सरूरपुर में वाहन चालकों ने गांव भूनी में स्थित टोल प्लाजा पर रिफ्लेक्टर के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कानपुर निवासी आनंद बता रहे हैं कि वह बिहार से ट्रक लेकर अंबाला जा रहे थे। टोल प्लाजा पर लगे कैंप में जबरन ट्रकों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। आरोपी 300 रुपये की वसूली कर रहे हैं। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि एसपी ट्रैफिक के आदेश पर गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। टोल प्रबंधक ने जानकारी ली जाएगी। 

आवारा सांड के हमले से कई घायल
सरधना थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में रविवार को एक आवारा सांड ने ग्रामीणों पर हमला किया। गांव अलीपुर में हिंसक सांड के उत्पात की सूचना ब्लॉक अधिकारियों को दी। आरोप है कि देर शाम तक भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली, जिसको लेकर लोगों में रोष है।

जानकारी के अनुसार अलीपुर निवासी सुमित पुत्र गजेंद्र सिंह सुबह में अपने खेत में काम करने जा रहा था। बीच रास्ते में पहुंचा तो अचानक वहां आए एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर वर्तमान प्रधान तेजवीर सिंह व मोनू पुत्र सतपाल आए तो सांड ने उन पर भी हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने सांड को बंधक बना लिया। सांड को गोशाला िभजवाने की मांग की गई। 

छज्जपुर डिमोली मार्ग पर फसल में लगी आग
परतापुर के छज्जुपुर डिमोली मार्ग पर रविवार सुबह खेत में खड़ी दो बीघा ईख की फसल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ईख पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। छज्जुपुर निवासी अमरपाल सिंह का डिमौली मार्ग पर दो बीघा ईख का खेत है।

रविवार सवेरे ईख में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। एफएसओ ब्रजमोहन का कहना है कि सूचना पर फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई थी। आग का कारण का पता लगाया जा रहा है।  
 

दो बिटौड़े में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित नंगलाताशी के पास गोलू ढाबे के सामने मैदान में रविवार को उपले के दो बिटौड़े में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

आग की ऊंची लपटें देख लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग काबू पाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कहा िक कोई जनहानि नहीं हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed