फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Farmers' eyes filled with tears due to crop burning, accused of molesting arrested

Meerut Crime News: फसल जलने से किसानों की आंखें नम, महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 11:42 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 22 Apr 2025 11:42 AM IST
सार

मेरठ के लोहिया नगर में एक किसान की सात बीघा गेंहू की फसल में एचटी लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। नौचंदी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी इकला मोहिउद्दीनपुर निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें अपराध संक्षेप।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Farmers' eyes filled with tears due to crop burning, accused of molesting arrested
गेहूं की फसल जली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहिया नगर में एक किसान की सात बीघा गेंहू की फसल में एचटी लाइन से निकली चिंगारी से आग लग गई। दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीपलीखेड़ा गांव निवासी जाहिद व इजहार ने बताया कि सोमवार दोपहर एचटी लाइन में फॉल्ट हो गया। तारों से निकली चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। आग की ऊंची लपटों को देखकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।  

विज्ञापन


टोल पर बरातियों पर हमले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
सरूरपुर मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव भूनी स्थित टोल प्लाजा पर हुए बरातियों और टोलकर्मियों में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल बराती शादाब की हालत चिंताजनक बताई गई है। उसके परिजनों ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शनिवार को बागपत के मोहल्ला मुगलसराय निवासी शादाब और रिहान कार में सवार होकर शराफत के लड़के की बरात में गांव टेहरकी में जा रहे थे। वे भूनी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उनकी टोलकर्मियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें शाहरूख ने तहरीर में आरोप लगाया कि टोल कर्मचारियों ने कार में बैठी महिलाओं से अभद्रता की और जेवरात लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि टोल मैनेजर नीरज तालियान ने तहरीर में बताया कि बरातियों की कार पर फास्टैग नहीं था। जब उनसे टोल शुल्क मांगा गया तो उन्होंने बूम को हटा दिया।
विरोध किया तो युवकों ने टोल कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। दोनों तरफ से हुए पथराव में शादाब, रिहान व कई कर्मचारी घायल हो गए थे। परिजनों ने बताया कि शादाब के सिर व जबड़े का ऑपरेशन हुआ है। अभी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनाें पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फुटेज और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा नेता के बेटे को नोटिस तामील कराया
भावनपुर थाना के वार्ड 17 स्थित अब्दुलापुर में रविवार की रात को कार सवार दो युवक आए और पेंट से हुसैन चौक के सार्वजनिक बोर्ड को काले पेंट से पोत डाला था। आरोपियों ने बोर्ड को तोड़ने का प्रयास किया गया। 

इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ को देख कार सवार युवक गंगानगर की ओर फरार होने लगे। अब्दुलापुर के कुछ युवकों ने कार सवार का पीछा करते हुए युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

अब्दुलापुर निवासी सैय्यद फैजी नकवी अब्बास ने थाना भावनपुर में अज्ञात तहरीर दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक गांव अम्हैड़ा थाना गंगानगर निवासी भाजपा नेता अजीत चाैधरी का बेटा आयुष सिवाच था। जिसे नोटिस तामील कराने के बाद छोड़ दिया गया। बोर्ड को पोतने वाले युवक की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरो के आधार पर आराेपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। 

धोखाधड़ी का आरोपी किया गिरफ्तार
नौचंदी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी इकला मोहिउद्दीनपुर निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसके साथियों ने सेना से रिटायर दिव्यांग सिसौली गांव निवासी अनिल कुमार शर्मा से प्राॅपर्टी के काम में पार्टनर बनाने के नाम पर 5 लाख रुपये हड़प लिए थे। पीड़ित ने रविंद्र और उसके साथी समयपुर मुंडाली निवासी मनोज व गढ़ रोड सिसौली निवासी अशोक पुंडीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने कई और लोगों से धोखाधड़ी से रकम हड़प ली थी। इनके खिलाफ कई थानों में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मनोज और अशोक समेत कई आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था।  

महिला से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रेलवे रोड पुलिस ने ढाई माह पूर्व महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी फैसल को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी नौ वर्षीय बेटी को झूठ बोलकर गलत नीयत से अपने साथ ले गया था।

उसने विरोध किया तो आरोपी ने छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया था। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

ससुर और दामाद पर किया जानलेवा हमला 
सदर बाजार क्षेत्र में वलीमा में शामिल होने गए ससुर-दामाद पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। देहली गेट क्षेत्र के खैर नगर निवासी जफर नसीब ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात वह अपने दामाद पटेल नगर निवासी वसीम के साथ सदर बाजार में रंग वाली कोठी में एक वलीमे की दावत में गए थे। इसी दावत में पूर्वा अहमद नगर निवासी अनस उर्फ सैफ आया हुआ था।

आरोप है कि उसने जफर नसीब के साथ मारपीट कर दी। उनका दामाद बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया। दावत से घर लौटते हुए रास्ते में आरोपी ने फिर से उन पर हमला किया। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। सीओ कैंट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अप्रैल को आपके शहर में क्या हुआ

युवक पर युवती के अपहरण का आरोप लगाया
कंचनपुर घोपला गांव निवासी एक व्यक्ति ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव निवासी सचिन पुत्र राजपपाल आठ माह पूर्व उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था और जबरन उसके साथ शादी कर ली थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। मामला कोर्ट में चल रहा है।

शनिवार शाम युवती खेत से घर खाना लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नही चल सका। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताते हुए युवती काे बरामद करने की गुहार लगाई। कार्यवाहक सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के पास रेलिंग से टकराकर घायल हुए 28 वर्षीय आशु की सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हरियाणा के करनाल का निवासी आशु पुत्र रोहताश शनिवार को बाइक पर रिश्तेदार से मिलने मेरठ आ रहा था।

एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज के पास ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक रेलिंग से टकरा गई थी। इसमें आशु गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को आशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह बिष्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

लापता छात्र की लोकेशन दिल्ली में मिली
पल्लवपुरम निवासी 22 वर्षीय छात्र आदित्य यादव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को मोबाइल के आधार पर छात्र की लोकेशन दिल्ली मिली। पुलिस दिल्ली पहुंची। गायत्रीपुरम निवासी सीमा यादव ने बताया कि उनका बेटा आदित्य ग्रेजुएशन का छात्र है।

शनिवार को कॉलेज के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तलाश शुरू की है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।  

पति व ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
जागृति विहार निवासी महिला ने पति व ससुराल वालों पर बच्चा नहीं होने पर मारपीट करने सहित गंभीर आरोप लगाए। महिला ने एसएसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उसकी शादी भावनपुर निवासी युवक से हुई थी।

छह साल पूर्व युवक का दोस्त घर आया था। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म किया गया। पति महिला के साथ मारपीट करता रहा। एसएसपी ने एसपी ट्रैफिक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।  

जहरीला पदार्थ देने और नीले ड्रम की धमकी का आरोप
मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलर नदीम ने पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया। तीन दिन से युवक अस्पताल में भर्ती है। युवक ने महिला पर नीले ड्रम में भरने की भी धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।  

लोहियानगर निवासी नदीम ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह प्राॅप्रर्टी डीलर है। उसकी शादी दस साल पूर्व बड़ौत निवासी एक युवती से हुई थी। पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसे पता चला कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

मामले की जानकारी के बाद पीड़ित ने पत्नी की हरकतों का विरोध जताया था। जिस पर महिला युवक को नीले ड्रम में डालने की धमकी देने लगी। आरोप है कि शुक्रवार रात महिला ने रात के समय दवा के बजाय जहरीला पदार्थ दे दिया। एक घंटे बाद युवक उल्टियां करने लगा। 

पीड़ित ने फोन कर साले शाहिद को जानकारी दी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोप है कि महिला उसी दिन से घर नहीं है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि दंपती का विवाद प्रकाश में आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed