फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Farmer committed suicide by hanging himself, police raided, recovered two truck of liquer

Meerut Crime News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने छापा मारकर दो ट्रक शराब की बरामद, पढ़ें-अपराध संक्षेप

Tue, 08 Apr 2025 11:51 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 08 Apr 2025 11:51 AM IST
सार

Crime meerut news hindi: मेरठ के पांचली खुर्द क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक राकेश कुमार ने एक ग्रामीण पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उत्पीड़न से तंग आकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी है। आबूलेन पर एक घर में दो ट्रक शराब बरामद की गई है। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Farmer committed suicide by hanging himself, police raided, recovered two truck of liquer
पीड़ित परिवार से मिले जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Crime meerut news hindi: मेरठ के आबूलेन पर फव्वारा चौक के पास एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के निर्देश पर सदर बाजार पुलिस ने सोमवार रात एक घर पर छापा मारा। यहां से करीब दो ट्रक शराब बरामद हुई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शराब के एक ठेकेदार ने 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद शराब यहां छिपाकर रखी थी।

विज्ञापन


यहां से धीरे-धीरे अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। देर रात करीब एक बजे तक शराब बरामदगी की कार्रवाई जारी थी। एसपी सिटी के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद शराब की कीमत का आकलन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

किसान ने फंदा लगाकर दी जान 
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़बराल गांव में 25 वर्षीय किसान सोनू ने अपने घर के एक कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

सोनू के परिजनों ने बताया कि वह करीब एक साल से मानसिक रुप से बीमार था। तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था। उनके छोटे भाई आकाश और रोहित हैं। एएसपी अंतरिक्ष जैन के मुताबिक परिजनों के लिखित अनुरोध पर पंचनामा भरने के बाद शव बिना पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया। 

यह भी पढ़ें: Saurabh Murder: गर्भवती है मुस्कान, कौन है बाप, सौरभ या साहिल? भाई बबलू बोला- सौरभ का बच्चा हुआ तो हम पालेंगे
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन पथिक की ओर से सोमवार को मेडा में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र की अगुवाई में मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय से मिलकर लोगों ने कहा कि अवैध रूप से शहर से लेकर देहात तक कॉलोनियां कट रही हैं, लेकिन छिटपुट कार्रवाई ही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीस साल से किसान मुआवजे की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन प्राधिकरण की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही। एलान किया कि अगर जल्द ही बड़े स्तर पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, भूपेंद्र पाल, लवकुश शास्त्री, गुरदीप गुर्जर आदि रहे।  

किशोरी से छेड़छाड़ आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। बाद में विरोध करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सुधीर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के मुताबिक महिला ने तहरीर में बताया कि युवक का उसके घर आना-जाना था। दो दिन पूर्व वह महिला से मिलने आया था। वह घर पर नहीं थी। उसकी 17 वर्षीय बेटी यहां थी।

महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह भाग गया। किशोरी के बताने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। यहां आरोपी ने पीड़ित परिवार को अंजाम भुगतने की धमकी दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन

महिला से मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज 
मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि तीन मार्च को पड़ोसी घर के बाहर एकत्र होकर उसके पति को गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो इन लोगों ने घर में घुसकर बुरी तरह पीटा और छेड़छाड़ की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। 

एटीएम कार्ड बदलकर ठगने का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने और ठगने के आरोपी सिविल लाइन क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी अनिल को नौचंदी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया। उसका साथी फरार है। दोनों आरोपी एटीएम और बैंकों से रकम निकालने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। 

लुहारपुरा प्रहलाद नगर निवासी इमरान ने नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शुक्रवार को गांधी आश्रम चौराहे पर एटीएम से रुपये निकालने गया था। एटीएम कक्ष में पहले से मौजूद दो लोगों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से 16,500 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा एक मार्च को शास्त्रीनगर सेक्टर-छह निवासी बुजुर्ग जवाहर लाल शर्मा से दो युवकों ने एटीएम से निकाले गए 30 हजार रुपये पेन मांगने के बहाने ठग लिए थे। 

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों की जांच में लगी थी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस ने आरोपी अनिल की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर बैंकों और एटीएम से रुपये निकालने वालों से ठगी करते थे। 

किसी का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकाल लेते थे तो किसी को दूसरी बातों में उलझाकर उनकी रकम ऐंठ लेते थे। सीओ ने बताया कि अन्य थाना क्षेत्रों में भी आरोपियों ने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है।

युवती का वीडियो वायरल करने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ के देहली गेट क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान पर काम करने वाली युवती को युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी भी पूर्व में इसी दुकान पर काम करता था। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि दुकान पर लिसाड़ी गेट के समर गार्डन शाहजहां कॉलोनी निवासी सादिक भी पहले काम करता था। बाद में उसने काम छोड़ दिया।

आरोप है वह मोबाइल पर कॉल कर अश्लील बाते करता है। वह उसके वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। 

मृतकों के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
भावनपुर थाना क्षेत्र में मनीष प्रजापति और छात्र प्रशांत की मौत के मामले में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ित परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हर संभव मदद का आश्वान देते हुए पुलिस प्रशासन के ऊपर कई सवाल उठाएं। गांव गोकलपुर निवासी मनीष प्रजापति की 23 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और अब्दुल्लापुर खिरनी मोहल्ला निवासी दसवीं के छात्र प्रशांत की एक अप्रैल को गंगासागर कब्रिस्तान के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, केडी शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मिकी, विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान, मुकेश सिद्वार्थ, आदिल चौधरी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। 

उत्पीड़न से तंग आकर गांव छोड़ने की चेतावनी
पांचली खुर्द क्षेत्र निवासी पूर्व सैनिक राकेश कुमार ने एक ग्रामीण पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। थाना जानी में तहरीर देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। राकेश का कहना है कि आरोपी के खेत में सरकारी नाली टूटी हुई है। इसका पानी उनके खेत में आ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पानी रोका नहीं गया। आरोपी ने वर्ष 2012 में राकेश के बेटे के खिलाफ झूठी तहरीर दी थी। पुलिस घर पहुंची तो राकेश के बेटे की डर के कारण छत से गिरकर मृत्यू हो गई। 25 मार्च को आरोपियों ने राकेश से मारपीट की थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार समेत गांव छोड़ने पर विवश होंगे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

ससुराल पक्ष पर कार्रवाई की मांग
पंचवटी काॅलोनी निवासी नवीन ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सोमवार को नौचंदी थाना पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। नवीन का कहना है कि 28 मार्च को ससुराल पक्ष के 15 लोगों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था। मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की है। हमले में नवीन के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी को भी गंभीर चोट लगी थी। शिकायत के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपियों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
मेरठ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोबाइल लूट और वाहन चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए चार मोबाइल और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाशिमपुरा चौकी के पास से साजिद और शाहरुख निवासी न्यू जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर को गिरफ्तार किया।

शाहरुख फिलहाल जमुनानगर में शीशा फैक्टरी के पीछे रह रहा था। आरोपियों ने बताया कि उनके पास से मिली बाइक मेडिकल थाना क्षेत्र के त्यागी मार्केट से पांच अप्रैल की शाम चोरी की गई थी। चार मोबाइल उन्होंने अलग-अलग जगह से लूटे हैं। वह इन मोबाइलों को बेचने जा रहे थे। दोनाें आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

मृतकों के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में मनीष प्रजापति और छात्र प्रशांत की मौत के मामले में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पीड़ित परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हर संभव मदद का आश्वान देते हुए पुलिस प्रशासन के ऊपर कई सवाल उठाएं। गांव गोकलपुर निवासी मनीष प्रजापति की 23 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और अब्दुल्लापुर खिरनी मोहल्ला निवासी दसवीं के छात्र प्रशांत की एक अप्रैल को गंगासागर कब्रिस्तान के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सोमवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री एवं किठौर विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, केडी शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मिकी, विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान, मुकेश सिद्वार्थ, आदिल चौधरी ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। 

हादसे में जागरण मंडली के कलाकार की मौत
खरखौदा थानाक्षेत्र में हापुड़ से स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे जागरण मंडली के कलाकार उज्जवल तोमर (24) की अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र के जनता कालोनी निवासी उज्जवल तोमर पुत्र सुरंेद्र मेरठ की एक जागरण मंडली में कलाकार थे। रविवार को उनकी मंडली का कार्यक्रम हापुड़ क्षेत्र में था। सोमवार तड़के कार्यक्रम समाप्त हुआ तो उज्जवल तोमर अपनी स्कूटी से मेरठ वापस लौट रहे थे। करीब पांच बजे जब वह मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कस्बा खरखौदा में डीएवी डिग्री कॉलेज के पास तिराहे पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।   

इलेक्ट्रिक स्कूटी ठीक करने की जगह बदल दिया चेसिस
मेरठ में इलेक्ट्रिक स्कूटी ठीक करने की बजाय एजेंसी संचालक ने चेसिस ही बदल दिया। श्रद्धापुरी निवासी अजय कुमार ने इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 8 अप्रैल 2022 में उन्होंने जनता नगर गढ़ रोड स्थित शोरूम से ग्रेवियस कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। 19 जून 2023 को वह स्कूटी से बाजार जा रहे थे, तो स्कूटी के अगले टायर का मडगार्ड टूटकर गिर गया। वह कंपनी के शोरूम पर मडगार्ड डलवाने गए, लेकिन उसमें कोई काम नहीं किया गया। वह बीमा पॉलिसी के तहत पीएल शर्मा रोड स्थित बंसल मोटर्स पर गए। 

वहां मैकेनिक ने स्कूटी देखकर बताया कि इसका चेसिस धोखाधड़ी से बदल दिया गया। आरोप है शोरूम के सर्विस मैनेजर रवि पुंडीर के समक्ष विरोध जताया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
 

घर के सामने डीजे बजाने पर दंपती से मारपीट
मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी में घर के सामने डीजे बजाने पर चार युवकों ने दंपती से मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेडिकल की शेरगढ़ी निवासी स्वाती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात में उन्होंने अपने घर के बाहर डीजे बजा रखा था। मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक, अंकित, रितिक व यश बाइकों पर सवार होकर आए। उन्होंने डीजे बंद करने को कहा तो उसके पति पंकज ने मना कर दिया। आरोप है कि चाराें ने मिलकर पति और उसके साथ मारपीट की। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

ऑपरेशन शस्त्र : रेंज में दो माह में 563 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन शस्त्र के दौरान दो माह में 563 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। फायरिंग के मामलों में 32 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। मेरठ में शस्त्र निरस्तीकरण के दो प्रस्ताव भेजे गए हैं। इसके अलावा रेंज में शस्त्र की सभी दुकानों का समय-समय पर सत्यापन किया जा रहा है।

अभियान के दौरान मेरठ की लोहियानगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड करते हुए 13 अवैध पिस्टल निर्मित व अर्धनिर्मित और 436 मैगजीन बरामद की। साथ ही अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। दौराला पुलिस ने पांच हथियार तस्कर पकड़े। इनके कब्जे से नौ तमंचे और पिस्टल बरामद की गई। बागपत के थाना कोतवाली पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से आठ अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। 

मेरठ में ऑपरेशन की शुरुआत से अब तक 217 आरोपियों को तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। फायरिंग और हर्ष फायरिंग के मामलों में 18 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बुलंदशहर में 239 आरोपियों को तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed