फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Fake visa and ticket given to send to Umrah, woman beaten and thrown out of the house

Meerut Crime News: महिला दरोगा पर की टिप्पणी, तीन गिरफ्तार, उमरा भेजने के लिए फर्जी वीजा और टिकट थमाया

Fri, 02 May 2025 02:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 02 May 2025 02:44 PM IST
सार

कार सवार युवकों ने सड़क पर हुड़दंगबाजी की और रास्ते से गुजर रही महिला दरोगा को देखकर हूटिंग शुरू कर दी और गलत टिप्पणी की। थाना पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार करने के बाद कार को भी सीज कर दिया है। पढ़ें मेरठ से अपराध संक्षेप

विज्ञापन
Meerut Crime News: Fake visa and ticket given to send to Umrah, woman beaten and thrown out of the house
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मेरठ के फलावदा में अल्टो कार सवार युवकों ने सड़क पर हुड़दंगबाजी की और रास्ते से गुजर रही महिला दरोगा को देखकर हूटिंग शुरू कर दी और गलत टिप्पणी की। कार के स्टीरियो पर म्यूजिक तेज आवाज में बजाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को सीज कर दिया। 

विज्ञापन


कस्बे से गुजर रहे कार सवारों ने महिला दरोगा को देखकर हूटिंग करते हुए टिप्पणी की। यह देखकर महिला दरोगा ने कार को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कार की गति तेज करते हुए मवाना की ओर दौड़ा दिया। महिला दरोगा ने थाने में कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग पर कार का पीछा किया। अटल चौक के समीप पुलिस ने कार को घेरकर रुकवा लिया। कार में बैठे तीन युवकों की पुलिस ने मौके पर ही जमकर खबर ली। इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले आई।  
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों आदित्य निवासी गांव टांडी, अंकुश निवासी नंगली साधारण व सनी निवासी नंगली आजड के खिलाफ तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, महिला दरोगा पर टिप्पणी करने व हूटिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार को सीज कर दिया है। गौरतलब है कि दस दिन पहले भी बाइक सवार तीन युवकों ने वाहन चेकिंग कर रहे उप निरीक्षक के साथ अभद्रता की थी। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाकी दो आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमरा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट थमाया
मेरठ से उमरा भेजने के नाम पर फर्जी वीजा और टिकट थमाकर 13 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने एसएसपी से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर पैसे वापस दिलाने की मांग रखी है। 

करीमनगर निवासी हाजी जुनैद बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अल जुनैद टूर एंड ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी चलाते हैं। पीड़ित जुनैद ने बताया कि कुछ समय पहले उसके पास हाजी नावेद निवासी ईरा गार्डन ब्रह्मपुरी का कॉल आया। वह जमजम ट्रैवल्स के नाम से एजेंसी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी नावेद ने कहा कि उसके पास उमरा के कुछ वीजा हैं। नावेद की बातों में आकर जुनैद ने उन्हें 13 लोगों के पासपोर्ट और 13 लाख रुपए दे दिए। इसी दौरान आरोपियों ने उसे फर्जी वीजा और फर्जी टिकट थमाते हुए सभी हाजियों को एयरपोर्ट भेजने के लिए कहा। 

पीड़ित जुनैद का आरोप है कि जब उसने सभी भाइयों को एयरपोर्ट भेजा तो वहां सभी वीजा फर्जी निकलने पर सभी को एयरपोर्ट से लौटा दिया। आरोप है कि धमकी देने के बाद वह अपने रुपये लेने आरोपी नावेद के पास पहुंचा तो नावेद ने पिता के साथ उसकी जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। आरोपियों द्वारा दिए फर्जी टिकट और वीजा भी एसएसपी को दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली क्राइम ब्रांच की सोतीगंज में दबिश
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने सोतीगंज में दो कबाड़ियों के घर पर दबिश दी। पुलिस को दोनों आरोपी नहीं मिले। टीम एक चोर को साथ लाई थी। लौट गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दिल्ली से चोरी और लूट के वाहनों का कटान यहां किया जा रहा है। दोनो आरोपी दिल्ली से वांछित हैं। मेरठ पुलिस को शाकिब और एक अन्य कबाड़ी की तलाश है। सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी कई बार दबिश दी लेकिन पकड़ में नहीं आ सके। दिल्ली पुलिस इनको गिरफ्तार करने के लिए कई बार मेरठ आ चुकी है। संवाद

नाले के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
टीपीनगर क्षेत्र के शिवपुरम में एक मकान के बाहर नाले के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दो लोगों को मामूली चोटें आईं। एक पक्ष के रवि कुमार ने बताया कि काफी दिन से नाले में गंदगी को लेकर पड़ोसी के साथ कहासुनी हो रही थी। गंदगी को साफ नहीं कराया जा रहा है। इसके चलते ही विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर मारपीट की। बाद में कुछ लोगों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। क्षेत्र  के लोगों ने बताया कि यहां दोनों ओर से पहले भी विवाद हो चुके हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हो रही है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। 

एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन
सड़क हादसे का शिकार हुए सैफुद्दीन के परिजनों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोहिया नगर के जाकिर कॉलोनी निवासी सैफुद्दीन की 29 अप्रैल को फतेहउल्लापुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। नो एंट्री में घुसे एक ट्रक ने सैफुद्दीन की स्कूटी में टक्कर मारी और फिर उस पर पहिया चढ़ा दिया। एसएसपी ऑफिस पहुंचे सैफुद्दीन के बेटे सादिक का कहना था कि नो एंट्री में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है।

ऐसे वाहनों को रोकने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस के साथ ही क्षेत्रीय चौकी पर तैनात पुलिस की होती है लेकिन हादसे वाले दिन दोनों ने ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई और नो एंट्री में घुसे ट्रक ने उसके पिता को कुचल दिया। शादी वाले घर की खुशियों पर मातम पसर गया। उनके परिवार के सामने जीविका चलाने का संकट खड़ा हो गया।  

लूट की सूचना पर पुलिस टीम दौड़ी
ब्रह्मपुरी पुलिस बृहस्पतिवार को उस समय हरकत में आ गई, जब दो लाख दस हजार रुपये की लूट की सूचना फ्लैश हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जांच की गई, लेकिन पुलिस की पड़ताल में मामला फर्जी निकला। बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर चेतावनी दी।

बड़ी मस्जिद सर्वोदय इंटर कॉलेज लिसाड़ी गेट निवासी अल्तमस प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शाम साढ़े सात बजे ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी कि वह स्कूटी लेकर जा रहा था। माधवपुरम सेक्टर चार पर दो बाइक सवार बदमाश आए और दो लाख दस हजार रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस ने तहकीकात की तो ऐसा कुछ नहीं था। पता चला कि युवक ने किसी से कर्ज ले रखा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवक ने झूठी सूचना दी है। उसके साथ कोई लूट नहीं हुई है।

गंगनहर पर बदमाशों ने मिस्त्री से मोबाइल लूटा
सरधना थाना क्षेत्र के सरधना गंगनहर पुल के पास ट्रक मिस्त्री से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीड़ित का मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी शाहरुख पुत्र अब्बास ने तहरीर में बताया कि वह ट्रक का मिस्त्री है। बृहस्पतिवार को वह दौराला गंगनहर के पास स्थित दुकान पर दोपहर के समय पहुंचा। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और सरधना की ओर भाग गए। एक सप्ताह पूर्व नानू व दबथुवा में महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

कमरे का ताला तोड़कर जेवरात चोरी
रोहटा थानाक्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी ममता पत्नी राजेंद्र ने बताया कि वह मेरठ के मुलताननगर में किराये के मकान में रहती हैं। गांव में उसके मकान का ताला बंद है। महिला ने बताया कि कभी-कभी गांव में मकान की साफ-सफाई कराने के लिए आती है। 27 अप्रैल को वह मकान पर पहुंची तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। अलमारी के अंदर से चांदी की पायल, हार व अंगूठी सहित हजारों रुपये कीमत के चांदी के आभूषण गायब थे। घटना को देख पीड़िता बहदवास होकर बीमार पड़ गई। बाद में स्वस्थ होने पर थाने पहुंच  कर घटना की तहरीर दी।  

महिला को पीटकर घर से निकाला
लोहियानगर में युवक ने पत्नी को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने थाने पर शिकायत की, लेकिन तहरीर पर कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी पति फेक आईडी बनाकर उसके व उसके परिवार के फोटो वायरल कर रहा है। महिला ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को तहरीर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पुलिस पर लगाए गए आरोप निराधार है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

बालक के साथ कुकर्म किया 
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी बालक को खेत में नलकूप पर नहाने के बहाने से ले जाकर किशोर ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। कस्बा निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि कस्बा निवासी आरोपी किशोर उसके 10 वर्षीय बालक को बीते दाे दिन पहले नलकूप पर नहाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी ने जबरन बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचकर पीड़ित ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन बालक को लेकर थाना पहुंचे और आराेपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। 

यह भी पढ़ें: विकास की बात: मेरठ में आवास विकास की नई टाउनशिप की तैयारियां तेज, जल्द होगी भूमि की खरीद

मंगल पांडेय नगर में गोदाम पर छापा, खेल उत्पाद जब्त
मेरठ में नकली स्पोर्ट्स का सामान लगातार पकड़ा जा रहा है। ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया कंपनी ने मेडिकल पुलिस के साथ मंगल पांडेय नगर में एक गोदाम में छापा मारकर काफी संख्या में नकली खेल उत्पाद जब्त किए हैं। इन्हें ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जा रहा था।

गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिले। उन्होंने बताया कि मंगलपांडे नगर में नकली स्पोर्ट्स का सामान बनाया जा रहा है। इसके बाद टीम मेडिकल थाने पहुंची। पुलिस के साथ टीम ने मंगल पांडे नगर में संचालित आरएस स्पोर्ट्स गुड्स सप्लायर्स नाम की फर्म के गोदाम पर छापा मारा।

यहां फर्म के पार्टनर प्रशांत सिंह और सत्यम जायसवाल से भी टीम की नोकझोंक हो गई। पुलिस को साथ लेकर टीम ने गोदाम खंगाला तो वहां से काफी संख्या में ब्रांडेड कंपनियों के नाम वाले खेल उत्पाद बरामद किए गए। यह माल सप्लाई के लिए तैयार हो रहा था। पता लगा कि फर्म वर्ष 2020 से काम कर रही है। इनके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग एप पर एकाउंट बनाया गया है। जहां से माल खरीदने के लिए लोग संपर्क करते हैं। 

उन्हें एक ग्रुप में जोड़कर माल का आर्डर लेते हैं और ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सप्लाई कर देते हैं। मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, कलकत्ता, राजस्थान, व कर्नाटक में इनके कांटेक्ट नंबर मिले हैं। 
धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्सिट कंपनी से शिकायत मिली थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

यहां से सिक्सिट के नाम पर डुप्लीकेट टेनिस बॉल व पैकिंग डिब्बे, एसजी कंपनी के नाम पर बैट, लेग गार्ड, थाई गार्ड, एलबो गार्ड, क्रिकेट बैट और बड़ी संख्या में डुप्लीकेट स्टीकर बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि नकली सामान बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

अवैध कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त कराए
 ऊंचे रसूख वाला बताकर रौब गालिब करने वालों की अवैध कॉलोनियों पर बृहस्पतिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का बुलडोजर गरजा। थाना पल्लवपुरम अंतर्गत बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही दोनों अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। इसी दौरान कुछ लोग विरोध को भी पहुंचे और टीम से नोंकझोंक हुई। तीन घंटे तक लगातार हुई कार्रवाई पर अफसरों के फोन भी घनघनाए।

उप प्रभारी प्रवर्तन धीरज यादव ने बताया कि अनुज चौधरी व सुनील भराला द्वारा मेन सिखेड़ा मीनाक्षीपुरम रोड पर श्रीजी एन्क्लेव के नाम से आठ हजार वर्ग मीटर में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। शिकायत पर टीम को बीते दिनों भेजा गया। आरोप है कि इस पर भाजपा नेताओं और ऊंचे रसूख का हवाला देते हुए टीम को वापस भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को मेडा के प्रवर्तन दल और थाना पुलिस पहुंची और अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी के अंदर सड़कें, बाउंड्रीवाल व अन्य विकास कार्य ध्वस्त कर दिए गए।

धीरज यादव ने बताया कि मोनी सरदार द्वारा मेन दौराला-लावड़ रोड, शिव मंदिर के सामने और मोहम्मदपुर हायक के पास 2500 वर्ग मीटर में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया गया। कॉलोनी की सड़कें, प्लॉट की नींव, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस और बिजली के खम्भे ध्वस्त कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed