फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Death of a young man who had gone for a walk, family members said - friends killed him

Meerut Crime News: घूमने गए युवक की मौत, परिजन बोले- दोस्तों ने मार डाला... पढ़ें क्राइम की सनसनीखेज खबरें

Sun, 06 Jul 2025 11:44 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Jul 2025 11:44 AM IST
सार

माधवपुरम निवासी विपुल दोस्तों के साथ संजयवन घूमने गया था। वहां उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाया गया, तो उसका शरीर नीला पड़ चुका था। जहर देकर मारने की आशंका है। 

विज्ञापन
Meerut Crime News: Death of a young man who had gone for a walk, family members said - friends killed him
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर संजयवन घूमने पहुंचे माधवपुरम सेक्टर निवासी विपुल (24) पुत्र संदीप की अचानक हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक का शरीर नीला पड़ चुका था। परिजनों ने दोस्तों पर जहर देकर पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

माधवपुरम सेक्टर एक निवासी विपुल के दोस्त शनिवार दोपहर घूमने जाने की बात कहकर उसे घर से ले गए थे। कुछ देर बाद एक दोस्त ने पिता संदीप को फोन कर विपुल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। संजयवन पहुंचे परिजनों को देखकर दोस्त भाग निकले। विपुल का शरीर नीला पड़ चुका था।
विज्ञापन

विपुल की गंभीर हालत को देखकर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान विपुल की मौत हो गई। इसके बाद परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और विपुल के दोस्तों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पिता संदीप ने एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामला परतापुर का होने के चलते पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परतापुर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूध कारोबारी की आंख में मिर्ची पाउडर डाला

भावनपुर थाना के गांव किनानगर निवासी प्रदीप दूध बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात को वह बाइक से दूध बेचकर मेरठ से लौट रहा था, तभी गांव के समीप एक ट्यूबवेल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका और उसकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। जिस पर प्रदीप चिल्लाते हुए गांव की ओर दौड़ पड़ा और गांव की एक दुकान के पास जाकर गिर पड़ा। लोगों को आता देख तीनों आरोपी बाइक से भाग निकले। प्रदीप की तहरीर पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में लगी है। 
 

काशी टोल पर फायरिंग के आरोपी कपिल को जेल भेजा

परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर 16 जून को फास्टैग के स्टाॅल लगाने को लेकर हुए विवाद में भाकियू इंडिया मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाइयों को गोली मारने के मुख्य आरोपी कपिल विकल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक अन्य आरोपी अवनीश कुछ दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुका है।

काशी टोल प्लाजा पर 16 जून को भूड़बराल निवासी नितिन और जतिन विकल का इंद्रापुरम कालोनी निवासी अवनीश, कपिल, राहुल सिरोही व अन्य युवकों से फास्टैग के स्टाल को लेकर विवाद हो गया था इसके बाद कपिल ने पिस्टल से फायरिंग कर दी थी जिसमें तीन गोली नितिन के पैर और एक गोली जतिन के हाथ में लगी थी। नितिन और जतिन के भाई भाकियू इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर ने अवनीश, कपिल, राहुल सिरोही व अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में एक आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था।
मुख्य आरोपी कपिल की गिरफतारी के लिए भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने दो बार परतापुर थाने में धरना प्रदर्शन किया था। इसी दौरान भाइयों के मुकदमे में पैरवी कर रहे रितिन गुर्जर पर चंदसारा गांव में दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। मुख्य आरोपी कपिल की गिरफ्तारी को लेकर रितिन गुर्जर पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कपिल विकल को हरिद्वार कोतवाली बाईपास रोड हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
 

छत पर पुताई कर रहा युवक करंट से झुलसा

लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेहल्लापुर निवासी बिलाल रंगाई-पुताई का काम करता है। शनिवार दोपहर जामिया रेजिडेंसी के सामने फुरकान के मकान पर छह मजदूर पुताई का काम कर रहे थे। मकान की छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बिलाल गंभीर रूप से झुलस गया। इस दौरान भगदड़ में मजदूर विनोद समेत छह लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बिलाल को हापुड़ रोड स्थित न्यू एनएस केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। 
 

साइबर अपराधियों ने कारोबारी से 13 लाख ठगे

साइबर अपराधियों ने मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी क्राइम से की। शिवाजी रोड निवासी संजय अग्रवाल सर्विस प्रोवाइडर हैं और अस्पतालों के सॉफ्टवेयर तैयार करते हैं। पिछले महीने सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उन्हें ट्रेडिंग की जानकारी दी। उन्होंने 11 बार में 13 लाख रुपये इंवेस्ट किए। रकम निकालने का प्रयास किया तो कंपनी की प्रतिनिधि ने खाते में कम से कम 30 प्रतिशत रकम और जमा कराने की शर्त रख दी।

कारोबारी ने कंपनी के कई और नंबरों पर संपर्क किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संजय ने बताया कि शुरू में उनका भरोसा जीतने के लिए कंपनी की प्रतिनिधि ने 10 हजार रुपये इंवेस्ट कराए और उसका मुनाफा कुछ देर बाद ही खाते में आ गया। यह खाता उस महिला ने एक ट्रेडिंग कंपनी में खुलवाया था। इसके बाद 11 अलग अलग खातों में उन्होंने 13 लाख रुपये की रकम इंवेस्ट कर दी। शनिवार को एसपी क्राइम से शिकायत की। साइबर थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि जिन-जिन खातों में रुपये डाले गए है, उन खातों की जांच की जा रही है।
 

विवाहिता के साथ मारपीट, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

खनौदा निवासी स्वाति के साथ ससुराल के लोगों ने मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई। स्वाति ने थाने पर दर्ज मुकदमे में बताया कि उसके ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं। चार जुलाई की सुबह ससुरालियों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पड़ोसी ने झगड़े की सूचना विवाहिता के परिजन को दी। मायके पक्ष के लोगों ने पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने स्वाति की तहरीर पर पति सुमित, सास कश्मीरी, ननंद मोनिता, देवर अनुज और ससुर लटूर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
 

15 लाख रुपये रंगदारी न देने पर युवक पर हमला

न्यू मीनाक्षीपुरम निवासी मोहित यादव ने गंगानगर थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम आठ बजे वह दोस्त ईशापुरम निवासी राव सनी के घर गया था। तभी ईशापुरम निवासी कपिल चौधरी तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और 15 लाख की रंगदारी न देने पर गाली-गलौज करते हुए उससे मारपीट की। शोर सुनकर उसका दोस्त राव सनी व अन्य लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कपिल चौधरी ने 15 दिन पूर्व फोन करके उससे 15 लाख रुपये की मांग की थी। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने किया सुसाइड

परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउददीनपुर में किराए के मकान में रहने सोनू (32) पुत्र चैतराम ने शनिवार रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी सोनू पुत्र चैतराम अपने छोटे भाई आकाश के साथ मोहिउददीनपुर में रामबीर के मकान में किराए पर रहता था। सोनू मोहिउददीनपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के अनुसार वह शनिवार शाम वह ड्यूटी से कमरे पर पहुंचा और रस्सी से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई आकाश ने बताया कि सोनू काम के चलते कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिस कारण वह शराब पीने का आदी हो गया था।
 

चार लाख रुपये देकर 15.64 लाख कीमत की मशीन हड़पी

पुरानी मोहनपुरी निवासी युवक को चार लाख रुपये देकर उसकी 15.64 लाख कीमत की 23 मशीनें गाजियाबाद के युवक ने हड़प ली। पीड़ित अक्षय चौधरी ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इसमें बताया कि वह दूध निकालने की 28 मशीनें बेचना चाहते थे। उनके परिचित पुष्पेंद्र ने बताया कि गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी नीरज कुमार मशीनें खरीदना चाहता है। नीरज से बात करके 23 मशीनों का सौदा 68 हजार रुपये प्रति मशीन 15.64 लाख रुपये में तय हो गया। नीरज ने चार लाख रुपये नकद देकर 23 मशीन 12 अगस्त 2024 को ले ली। आरोपी ने चार-चार लाख रुपये के दो चेक उन्हें नवंबर माह में बैंक में लगाने की बात कहते हुए दिए। नवंबर में अक्षय ने चेक बैंक में लगाए तो खाते में लेनदेन बंद होने की वजह से बिना भुगतान लौटा दिए गए। आरोप है कि उसने पुष्पेंद्र और नीरज से बात की तो उन्होंने बाकी रकम देने से इन्कार कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

फेसबुक पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाया, पीएफ कर्मी से 4.50 लाख हड़पे

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारी को अमरोहा के कॉलेज में तैनात महिला प्रवक्ता ने फेसबुक पर दोस्ती कर हनी ट्रैप में फंसाया और 4.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पिता और सहेली के साथ मिलकर धमकी दी। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पीड़ित ने तीनों के खिलाफ टीपीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टीपीनगर क्षेत्र के विकास नगर निवासी विवेक कुमार नोएडा स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कर्मचारी हैं। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में एक युवती से फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई। वह अमरोहा जिले के एक कॉलेज में प्रवक्ता है। जून 2024 में युवती ने उन्हें अपने न्यू मुरादाबाद स्थित आवास पर बुलाया और अपना पति बताते हुए उनके साथ बैंक में ज्वाइंट खाता खुलवाया। इसके बाद वह खाते में रुपये जमा कराने का दबाव बनाने लगी। उन्होंने रुपये देने से मना किया तो युवती जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगी। दिसंबर 2024 में पिता की गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए 4.50 लाख रुपये की मांग की। विवेक ने मित्रों से 4.50 लाख रुपये लेकर उसे दिए। फरवरी 2025 में रुपये वापस मांगे तो युवती ने जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता और सहेली ने भी फोन पर गाली-गलौज करते हुए उसे झूठेे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एएससपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

चाचा और बुआ के खाते से 31 लाख रुपये निकाले

चाचा और बुआ के बैंक खाते से एक युवक ने दो दोस्तों के यूपीआई से 31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। थाने में दी तहरीर में बेगमबाग निवासी सुनील यादव ने बताया कि पीएल शर्मा रोड स्थित यूको बैंक में खाता है। उनकी अविवाहित बहन स्नेहलता का खाता जेल चुंगी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। आरोप है कि उनके भतीजे आयुष यादव ने धोखाधड़ी से दोनों के बैंक खाते से अपने दो दोस्तों के खाते में करीब 31 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed