फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime news: class 11th girl student shot injured by a boy in day time in Meerut

दुस्साहस: चलती बस रोकी और सीट पर बैठी 11वीं की छात्रा को सिरफिरे ने दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 13 Jan 2023 09:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Jan 2023 09:01 PM IST
सार

मेरठ के मवाना में एक युवक ने शुक्रवार को दिनदहाड़े कक्षा 11 की छात्रा को बस रोककर गोली मार दी। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Meerut Crime news: class 11th girl student shot injured by a boy in day time in Meerut
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के मवाना में शुक्रवार को दिनदहाड़े छात्रा पर हमले से हड़कंप मच गया। यहां युवक ने एक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा को बस रोक कर गोली मार दी। गोली लगते ही छात्रा घायल होकर गिर पड़ी। वहीं वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Lohri 2023: धूमधाम से मनाया जा रहा लोहड़ी पर्व, गिद्दा पर झूमेंगी टोलियां,पढेंं-आखिर कौन था..दूल्हा भट्टी वाला
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मवाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा कॉलेज से छुट्टी होने के बाद प्राइवेट बस में बैठकर अपने घर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस निलौहा पहुंची तो यहां एक युवक ने बस रुकवाई और बस में चढ़ गया। इसके बाद उसने सीट पर बैठी छात्रा को गोली मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई वारदात से बस में हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों ने युवक को पकड़ना चाहा लेकिन, वह हथियार लहराते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। उधर, क्षेत्रीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed