फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2023: धूमधाम से मनाया जा रहा लोहड़ी पर्व, गिद्दा पर झूमेंगी टोलियां,पढेंं-आखिर कौन था..दूल्हा भट्टी वाला

Fri, 13 Jan 2023 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Jan 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2023: Lohri is celebrated with great pomp Today, know who was Dulha Bhatti wala
पहली लोहड़ी को बनाएंगे खास - फोटो : अमर उजाला

लोहड़ी का त्योहार आज देश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसके लिए लिए पंजाबी समाज ने विशेष तैयारी की है। गुरुवार को बाजार भी गुलजार रहे। पॉपकॉर्न, गुड़ की पट्टी, रेवड़ी, मूंगफली आदि खाद्य पदार्थों की जबरदस्त बिक्री हुई। दो दिन में 5 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है। शहर में स्थाई और अस्थाई दुकानें सज गई हैं। 



ऐसा माना जाता है कि लोहड़ी का त्योहार फसल कटाई की खुशी में मनाया जाता है। इस दौरान अलाव जलाया जाता है। उसमें गेहूं की बालियां चढ़ाई जाती हैं। इस मौके पर पंजाबी समाज के लोग भांगड़ा करते हैं। इस दौरान 'दूल्हा भट्टी वाला' की बोलियां भी गाई जाती हैं। अग्नि देवता को खुशी करने के लिए अलावा गुड़, मक्का, तिलक और खील चढ़ाई जाती है। आज लोहड़ी पर शहर में 80 से अधिक स्थानों पर सामूहिक आयोजन होंगे। आर्य समाज, थापरनगर, पंजाबीपुरा सहित कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, गंगानगर, जागृति विहार में मुख्य आयोजन होंगे। आगे जानें आखिर कैसे मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व और कौन था दूल्हा भट्टी वाला जिसे हर बार लोहड़ी पर जरूर याद किया जाता है।

Lohri 2023: Lohri is celebrated with great pomp Today, know who was Dulha Bhatti wala
लोहड़ी का त्योहार - फोटो : अमर उजाला

शोभन योग में मनाई जाएगी लोहड़ी
लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। शुभ काम करने के लिए इस योग को बेहद शुभ है। लोहड़ी उत्सव के दौरान छोटे-छोटे बच्चे घर घर जाकर लोकगीत गाते हैं, जिससे खुश होकर लोग उन्हें खाने की चीजें, मिठाइयां और पैसे देते हैं। कहा जाता है इस दिन किसी भी घर से किसी बच्चे का खाली हाथ लौटना शुभ नहीं होता है। ऐसे में लोग बच्चों को अपनी अपनी यथाशक्ति के अनुसार चीनी, गुड़, गजक, मक्का, मूंगफली, देते हैं। आज लोहड़ी का पर्व शोभन योग में मनाया जाएगा।

Lohri 2023: Lohri is celebrated with great pomp Today, know who was Dulha Bhatti wala
लोहड़ी का त्योहार - फोटो : अमर उजाला

गरीबों कन्याओं का विवाह करता था दुल्हा भट्टी वाला
लोहड़ी के त्योहार में दुल्ला भट्टी का जिक्र आता है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि दुल्ला भट्टी अकबर के समय में धनी लोगों को लूटकर गरीबों की मदद करते थे। पंजाब की गरीब लड़कियों को बचाकर उनका विवाह भी करवाए, जिसकी वजह से आज भी लोग उन्हें सम्मान की नजरों से देखते हैं।


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: धूप खिली तो सर्दी से मिली राहत, पढें मेरठ और आसपास के जिलों की ताजा खबरें एक क्लिक में
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2023: Lohri is celebrated with great pomp Today, know who was Dulha Bhatti wala
मकर संक्रांति -फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

इस बार दो दिन मकर संक्रांति का पर्व
इस बार मकर संक्रांति का पर्व शनिवार 14 जनवरी की रात्रि 8:44 से शुरू होगा। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होगा। उत्तरायण जिसका पुण्यकाल अगले दिन सूर्य के वार रविवार को पूरे दिन होगा। सूर्योदय के बाद से पूरे दिन दान पुण्य स्नान आदि शुभ कृत्य किए जा सकेंगे। इस दिन चित्रा नक्षत्र सुकर्मा योग के साथ शुभ होगा संक्रांति पर्व।

विज्ञापन
Lohri 2023: Lohri is celebrated with great pomp Today, know who was Dulha Bhatti wala
लोहड़ी का त्योहार - फोटो : अमर उजाला

बाजार में हुई मूंगफली पॉपकॉन की खरीदारी
शहर में सदर कैंट अस्पताल के पास, सदर भड़भूजा, दाल मंडी, शहर मंडी, शारदा रोड, कंकरखेड़ा, गंगानगर, जागृति विहार आदि स्थानों पर लोहड़ी और मकर संक्रांति के मद्देनजर दुकानें सजी हुई हैं। पॉपकार्न मूंगफली विक्रेता अंकित गुप्ता ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थों के भाव बीते वर्ष के मुकाबले काफी बढ़े हुए हैं। इस बार पॉपकार्न के साथ रेवड़ी की सर्वाधिक डिमांड है। हलवाइयों ने देसी घी की भी रेवड़ी तैयार की हैं।

खाद्य पदार्थों के भाव प्रति किलो
खाद्य पदार्थ         2022         2023
पॉपकार्न            140            200
गुड़ की पट्टी       120           160
स्पेशल गुड़ पट्टी   180           220
मूंगफली             110          120
रेवड़ी                180         240
रेवड़ी देसी घी       360         440

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed