फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Case of murder of history sheeter registered, station in-charge suspended

Meerut Crime News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या का केस दर्ज, थाना प्रभारी निलंबित, आरोप जेल भेजा, पढ़ें अपराध की खबरे

Sat, 26 Apr 2025 06:35 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Apr 2025 06:35 PM IST
सार

मेरठ के पांचली खुर्द में हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामी रिंकू गुर्जर की हत्या के मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Case of murder of history sheeter registered, station in-charge suspended
मृतक के परिजनों के लापता होने से पुलिस की परेशानी बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पांचली खुर्द में हिस्ट्रीशीटर 25 हजार के इनामी रिंकू गुर्जर की हत्या के मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गांव के चौकीदार अनीस की ओर से तहरीर लेकर राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, राहुल के पिता कृपाल सिंह की तहरीर पर मृतक रिंकू के खिलाफ भी हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने हत्यारोपी राहुल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने थाना जानी के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय को निलंबित कर दिया गया है। थानेदार की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।

विज्ञापन


रिंकू गुर्जर पर हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। गत आठ फरवरी को रिंकू गुर्जर ने डाक्टर इमरान की हत्या कर दी थी। उसके भाई सलमान और जावेद को भी गोली मारकर घायल किया था। तभी से वह वांछित था। एक प्लाट को लेकर उसकी गांव के ही राहुल पुत्र कृपाल सिंह से रंजिश चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम रिंकू गुर्जर ने अपने साथी सचिन गुर्जर के साथ गांव पहुंच कर राहुल को मारने के लिए उसके घर पर फायरिंग की। इसमें भाई आजाद गोली लगने से घायल हो गया। इसी दौरान राहुल ने घेराबंदी कर रिंकू की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने उसकी बाइक भी जला दी थी।
विज्ञापन


जानी पुलिस ने रात में पहले राहुल के पिता कृपाल सिंह की तहरीर पर रिंकू गुर्जर और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ उसके बेटे आजाद को गोली मारकर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज की, जबकि रिंकू के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके बाद देर रात ही पुलिस ने गांव के चौकीदार अनीस से तहरीर लेकर राहुल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया, जबकि घेराबंदी के समय अन्य ग्रामीणों ने बाइक भी जलाई थी। एसएसपी ने बताया कि वारदात में अन्य जो भी शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
इनामी रिंकू की हत्या में राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना था कि रिंकू गुर्जर इनामी बदमाश था। पुलिस उसे पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो पा रही थी, जबकि रिंकू लगातार गांव में ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहा था। उसने कई लोगों को धमकियां देकर रंगदारी भी मांगी थी। बृहस्पतिवार को गांव में वह कई लोगों की हत्या के इरादे से आया था। रिंकू ने राहुल को जान से मारने के लिए गोली चलाई थी, जो उसके भाई को लगी। बचाव करने में ही रिंकू की मौत हुई है। वहीं, जानी पुलिस भी वारदात के एक घंटे बाद पहुंची थी। इस दौरान एसएसपी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी के आदेश पर हत्याकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पांचली खुर्द के रिंकू हत्याकांड पर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बावजूद रिंकू की समय से गिरफ्तारी न करने, उचित निगरानी न करने और इनाम घोषित करवाने के बाद भी उसी थाना क्षेत्र में वारदात होने पर डीआईजी ने नाराजगी प्रकट की।

डीआईजी ने एसएसपी से थाना प्रभारी से लेकर बीट कांस्टेबल तक पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय एवं अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही दोनों मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच से कराने के निर्देश दिए। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि क्राइम ब्रांच को जांच सौंप दी गई है। सभी की विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार का आरोप लगा लोगों ने युवक को जमकर पीटा
सरधना  थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्थित ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार का आरोप लगा लोगों ने शुक्रवार को हंगामा कर दिया। मौके से दो युवती व एक युवक को पकड़ लिया गया। भीड़ ने दूसरे समुदाय के एक युवक को पीट दिया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू की है। पुलिस का का कहना है कि इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस के मुताबिक ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तभी मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ हंगामा किया। मौके पर मिले दूसरे समुदाय के युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पूछताछ की। लोगों का कहना है कि युवक सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद लोगों ने आरोपी को पीट दिया। बजरंगदल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी व अर्जुन राणा और पास के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर युवतियां पार्लर से चली गईं।

लोगों का कहना है कि मौके पर आपत्तिजनक सामान पड़ा था। सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पार्लर दो समुदाय की युवती काम करती हैं। एक समुदाय का युवक उसे खाना देने गया था। युवतियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

घर में घुसकर युवक को गोली मारी
फलावदा के गांव दांदूपुर में रंजिश में धर्मेंद्र के पैर में गोली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को भर्ती कराया। पीड़ित के पिता जगदीश ने गांव के ही पूर्व प्रधान मथन सिंह, दो अज्ञात आरोपियों ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उनके घर में घुसकर उनके पुत्र धर्मेंद्र पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला किया। सीओ अभिषेक पटेल ने थाने पहुंचकर घायल युवक के बयान लिए और पीड़ित परिजनों से बातचीत कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।  
 

झगड़े का बदला लेने के लिए गार्ड की बंदूक चुराई
साहिबाबाद थाना क्षेत्र के लाजपतनगर बिजली घर के सुरक्षा गार्ड नरेंद्र सिंह की बंदूक चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिजली घर पर ही मजदूरी करते हैं। आरोपी मेरठ के इंचौली निवासी लवकुश और जलालपुर निवासी जतिन हैं। आरोपियों ने शराब के नशे में सुरक्षा गार्ड से झगड़ा होने के बाद बदला लेने के लिए बंदूक चोरी की थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसीपी साहिबाबाद श्वेता ने बताया कि सुरक्षा गार्ड और दोनों आरोपी बिजली घर में बने कमरे में एक साथ रहते थे। 11 अप्रैल की रात शराब पीने के बाद तीनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद बिजली घर के सुपरवाइजर प्रताप सिंह ने समझौता कराकर दोनों मजदूरों से सुरक्षा गार्ड को रुपये भी दिलवाए थे। इससे गुस्साए लवकुश और जतिन ने बदला लेने के लिए 20 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड की बंदूक चोरी कर ली थी। एसीपी श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

सड़क हादसे में घायल बच्ची की सात दिन बाद मौत
कंकरखेड़ा के नंगलाताशी में 18 अप्रैल को दादी रुखसाना के साथ दूध लेने जा रही तीन वर्षीय बच्ची आनिया को तेज रफ्तार क्रेटा कार ने कुचल दिया था। हादसे के सात दिन बाद शुक्रवार को बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में फुटेज में दिख रही रही थी। इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

सरधना रोड के नंगलाताशी गांव निवासी जावेद ने बताया कि उसकी शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व राहेला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुईं। बड़ी बेटी ऐंजल व छोटी बेटी आनिया थी। पीड़ित पिता एक सुनार की दुकान पर काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार 18 अप्रैल को उसकी छोटी बेटी आनिया अपनी दादी के साथ पास में ही दुकान पर दूध लेने के लिए गई थी। इसी बीच सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बच्ची को कुचल दिया था।
बच्ची को कुचलने के बाद आरोपी कार लेकर भाग गया था। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था। अब बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना वाले दिन ही आरोपी फैजान, आसिफ व आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था। परिजनों के अनुसार कार फैजान चला रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमे की धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

महिला से चेन लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
मेरठ कोतवाली थाना क्षेत्र के वैधवाडा निवासी महिला आभा शर्मा से 18 अप्रैल को चेन लूटने वाले आरोपी ब्रह्मपुरी निवासी बादल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आभा शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उनके घर का गेट खुलवाकर पानी पीने के लिए मांगा था। महिला जैसे ही पानी लेकर आई। आरोपी ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी। घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चेन बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
 

युवती की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा रिश्तेदार
गाजियाबाद निवासी युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर सरधना क्षेत्र के रिश्तेदार ने अश्लील वीडियो बना ली। आरोपी अब पीड़िता को संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में आईटी एक्ट व धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गाजियाबाद निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई के साले का रिश्तेदारी के नाते उनके घर आना-जाना था। कुछ दिन पूर्व उसकी छोटी बहन सरधना में हुए एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी बहन की अश्लील वीडियो बना ली।

अब आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि उससे संबंध नहीं बनाए तो वह वीडियो वायरल कर देगा। विरोध करने पर आरोपी ने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed