{"_id":"6885bae2fc3bbf9afe0155b5","slug":"meerut-crime-news-big-update-in-search-of-badar-akhtar-know-where-the-police-laid-siege-2025-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut Crime News: बदर अख्तर की तलाश में सामने आया बड़ा अपडेट, क्राइम की खबरों पर डालें एक नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut Crime News: बदर अख्तर की तलाश में सामने आया बड़ा अपडेट, क्राइम की खबरों पर डालें एक नजर
Sun, 27 Jul 2025 11:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:07 AM IST
सार
छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर पर मेरठ की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है, मगर अभी तक वह हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छांगुर बाबा गिरोह के सदस्य बदर अख्तर सिद्दीकी की नोएडा में सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है। टीम वहां से खाली हाथ लौट आई। नोएडा के अलावा गुरुग्राम में भी पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवती के परिजन बीते छह साल से किदवईनगर, इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी और उसके पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रहे थे। अब बलरामपुर में छांगुर बाबा के धर्मांतरण का मामला उजागर होने और बदर अख्तर सिद्दीकी के छांगुर बाबा गिरोह का सदस्य होने का खुलासा होने पर पुलिस सक्रिय हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के भाई की ओर से बदर और महमूद अख्तर के खिलाफ अगवा कर धर्मांतरण कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया था कि वेस्ट यूपी में कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शोषण किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदर ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल लिए हैं। बदर के पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवती के परिजन बीते छह साल से किदवईनगर, इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी और उसके पिता महमूद अख्तर सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने के चक्कर काट रहे थे। अब बलरामपुर में छांगुर बाबा के धर्मांतरण का मामला उजागर होने और बदर अख्तर सिद्दीकी के छांगुर बाबा गिरोह का सदस्य होने का खुलासा होने पर पुलिस सक्रिय हुई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती के भाई की ओर से बदर और महमूद अख्तर के खिलाफ अगवा कर धर्मांतरण कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोप लगाया था कि वेस्ट यूपी में कई युवतियों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराकर शोषण किया है। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदर ने अपने मोबाइल नंबर भी बदल लिए हैं। बदर के पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाइक बोट स्कीम में रकम लगवाने के नाम पर 1.86 लाख रुपये हड़पे
बाइक बोट स्कीम में रकम लगवाने के नाम पर ग्रामीण से उसके रिश्तेदार ने 1.86 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर बहसूमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले बाइक बोट फर्जीवाड़े के 100 से अधिक केस गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाने में दर्ज हुए थे।अकबरपुर सादात निवासी अब्दुल गफ्फार ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में दिया था। इसमें बताया कि सात वर्ष पूर्व उसके मवाना निवासी रिश्तेदार मेहरूद्दीन ने बाइक बोट स्कीम की जानकारी दी थी। उसने बताया कि स्कीम में रुपये लगाने से दोगुना मुनाफा होता है। उसकी बातों में आकर अब्दुल गफ्फार ने दो बाइकों के 1.24 लाख रुपये मेहरुद्दीन को दे दिए। उसने अब्दुल गफ्फार को रसीद भी दी। सौ रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट भी कराया। एग्रीमेंट में लिखा था कि एक साल तक 19,700 रुपये प्रतिमाह दो बाइकों के किराए के मिलेंगे। रुपये मिलने शुरु नहीं हुए तो अब्दुल गफ्फार ने मेहरुद्दीन को बताया। इस पर मेहरुद्दीन ने कहा कि तीसरी बाइक के लिए 62,100 रुपये लगाने पर एक माह बाद 29,550 रुपये आने लगेंगे।
मेहरुद्दीन पर विश्वास कर अब्दुल गफ्फार ने 62,100 रुपये भी दे दिए। इसके बाद भी उसे रुपये नहीं मिले। आरोप है कि मेहरुद्दीन उसे गुमराह करता रहा। बाद में देश में लॉकडाउन लग गया। वह मेहरुद्दीन से अपनी रकम वापस लेने उसका घर गया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसके खिलाफ दो लाख रुपये रंगदारी मांगने की झूठी शिकायत पुलिस से कर दी। 13 जून 2025 को मवाना से वापस लौटते हुए आरोपी ने अपने एक साथी के साथ रास्ते में रोक लिया। दो लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने बहसूमा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो लाख रुपये उधार देकर जबरन वसूले 9.75 लाख
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में किराना दुकानदार को दो लाख रुपये उधार देकर युवक ने जबरन 9.75 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा के आदेश पर लिसाड़ी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर रही है।तारापुरी निवासी फैसल ने एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि अगस्त 2023 में उसने माधवपुरम सेक्टर-5 निवासी जावेद से किराना की दुकान के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे। उस समय यह तय हुआ था कि वह 500 रुपये रोजाना जावेद को देता रहेगा। सिक्योरिटी के रूप में उसने जावेद को दो चेक भी दिए। आरोप है कि जावेद अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसने डरा धमकाकर और जान का भय दिखाकर फैसल को कहा कि वह 15 सौ रुपये रोजाना लेगा। रकम पर ब्याज अलग से लेगा। अगस्त 2023 से मार्च 2025 तक जावेद ने ऑनलाइन और नकद 9.50 लाख रुपये उससे वसूल लिए।
आरोप है कि अब वह दो हजार रुपये रोजाना न देने पर हत्या की धमकी देता है। 21 जुलाई को जावेद अपने साथ आबिद को लेकर उसके घर आ धमका। आबिद संरक्षित पशुओं की हत्या के मामले में आरोपी है और पुलिस मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लग चुकी है। दोनों फैसल के साथ गाली-गलौज की। जावेद ने तमंचा निकालकर फैसल के सिर पर लगा दिया। आरोपी 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे। पीड़ित ने 25 हजार रुपये नकद देकर अपनी जान बचाई। आरोपी समय से रुपये न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसएसपी ने लिसाड़ी गेट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
महिला चिकित्सक के खाते से निकाले 45 हजार रुपये
साइबर अपराधियों ने महिला चिकित्सक डॉ. इंदु गोयल के बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। चिकित्सक ने नौचंदी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बैंक खाते से 4 जुलाई को ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 45 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये की निकासी उनकी अनुमति और जानकारी के बिना की गई। उन्होंने उसी दिन राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। रकम जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।साइबर ठग गिरोह का सरगना अलाउद्दीन हिरासत में, पूछताछ जारी
साइबर ठग गिरोह के सरगना अलाउद्दीन को पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। डीआईजी कलानिधि नैथानी के आरोपी को जमानत मिलने के बाद नाराजगी जताने पर यह कार्रवाई की गई। स्वाट टीम ने पुलिस लाइन में घंटों तक उससे पूछताछ कर नेटवर्क खंगालने का प्रयास किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में पुलिस धाराएं बढ़ाएगी।लोहियानगर क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित मिल्लत पैलेस निवासी अलाउद्दीन दिल्ली और दुबई में ऑफिस खोलकर आईटी एक्सपर्ट की मदद से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी कर रहा था। लिसाड़ी गेट पुलिस ने 16 जून को उसके साथी अहमद नगर लक्खीपुरा निवासी वकार, नौचंदी क्षेत्र के करीम नगर निवासी शाहरूख, लोहियानगर क्षेत्र अहमद नगर निवासी मोनू व समीर को गिरफ्तार किया था। अलाउद्दीन के दुबई भागने की चर्चा थी और उसका साथी मवाना के पहाड़पुरा निवासी सोनू अभी पुलिस के हाथ नहीं आया। आरोपी अपने आसपास क्षेत्र के गरीब, बेरोजगार व जरूरतमंद लोगों से सरकारी योजना का लाभ दिलाने, नौकरी आदि का लालच देकर उनके कागजात लेकर उनके नाम से बैंकों में खाते खुलवाते थे। इन लोगों के खाते में साइबर ठगी की रकम मंगाकर एटीएम, यूपीआई और हापुड़ रोड स्थित उमर पेट्रोल पंप की स्वाइप मशीन के जरिए निकाल लेते थे।
इसके बदले पेट्रोल पंप संचालक 20 प्रतिशत कमीशन लेता था। ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार की पुलिस अलाउद्दीन के बेचे खातों को सीज करवा चुकी है। अलाउद्दीन ने मुकदमे में कोर्ट से अग्रिम जमानत करा ली थी। इस पर डीआईजी ने नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अलाउद्दीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका नेटवर्क खंगाला जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा भी बढ़ाई जाएंगी।
फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर महिला से वसूली करने वाला गिरफ्तार
टीपीनगर पुलिस ने फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर डरा धमकाकर महिला से रुपये वसूलने वाले गिरोह के सरगना विनोद गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजपुर कोटला थाना नारखी जिला फिरोजाबाद का रहने वाला है। महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किया है।टीपीनगर क्षेत्र की शिव हरि मंदिर कॉलोनी में संगीता के घर 26 जून 2025 की शाम तीन महिलाएं और तीन पुरुष पहुंचे। सभी ने खुद को क्राइम ब्रांच और मीडिया का सदस्य बताते हुए घर में घुसकर तलाशी लेने की बात कही। तलाशी के दौरान इन फर्जी अफसरों ने खुद ही अपने साथ लाया गया संदिग्ध सामान घर के डस्टबिन में रख दिया। इसके बाद महिला पर आरोप लगाया कि उसके घर से अवैध सामान बरामद हुआ है। जेल जाने से बचना है, तो 2 लाख रुपये दो। बुरी तरह डरी हुई संगीता ने 30 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए।
आरोपियों ने बाकी रकम भी एक अन्य सदस्य दिनेश को देने का दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर दिनेश व गिरोह की महिला सदस्य सावित्री को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह से नकदी बरामद हुई है, जो वसूली की रकम का हिस्सा थी। एक अन्य आरोपी महिला कविता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। टीपीनगर पुलिस ने सावित्री, कविता, नीरज, दिनेश, अनिल, जोगिंद्र मलियाना टीपी नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
प्लॉट के नाम पर 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी
माधवपुरम निवासी सोहनलाल ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि अक्टूबर में महिला सहित चार आरोपियों ने साकेत में एक प्लॉट दिखाया था। प्लॉट का सौदा 1.17 करोड़ में तय हुआ। पीड़ित ने आरोपियों को 10 लाख रुपये दे दिए थे। एक और प्लॉट का सौदा 12.60 लाख रुपये में तय हुआ था। पीड़ित ने दूसरे प्लॉट के बतौर बयाना छह लाख रुपये दे दिए थे। आरोप है कि आरोपी दोनों प्लॉट का बैनामा कराने को टाल-मटोल करते रहे। पता चला कि आरोपियों ने दोनों प्लॉट के फर्जी कागज तैयार किए थे। 18 जुलाई को आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर के साथ ऑफिस के बाहर जमकर मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।प्लाईवुड की दुकान में लाखों की चोरी
भावनपुर थाना के हसनपुर कदीम चौकी के पास गांव के प्रधान बबली यासीन का पति नौशाद गढ़ रोड पर यूनिक प्लाईवुड के नाम से दुकान करता है। शुक्रवार की रात को अपने नियमित समय पर दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। अगले रोज उसने शटर उठाया तो दुकान का सारा सामान अस्त व्यस्त था। छत पर जाने के लिए जीने का गेट उखाडकर चोर दुकान में रखे ग्लैंडर, ड्रील मशीन, हिल्टी गाटर, हेमर, ब्लेड, बैट्री, पेंटस की बाल्टी और सीसी कैमरे का डीवीआर चोरी कर फरार हो गए। प्रधान पति नौशाद ने हसनपुर चौकी में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी दुकान लगभग एक लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।महिला से दुष्कर्म, पीड़िता को दी तेजाब हमले की धमकी
लोहियानगर की एक महिला से एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किठौर ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर तेजाब से हमले की धमकी दी है। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत देकर आरोपी व उसके तीन साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 16 जुलाई को किठौर निवासी एक युवक अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंचा था। आरोपी ने महिला को बताया कि उसके पति किठौर में सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। महिला चारों के साथ पैसे लेकर मौके पर चली गई।
आरोपियों ने महिला को एक दुकान पर रोककर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने वारदात की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया
खतौली निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने एसएसपी ऑफिस पर बताया कि वह वर्तमान में टीपी नगर में अपने परिवार के साथ रह रही है। छह साल पूर्व उसके घर पर एक पारिवारिक कार्यक्रम था। रिश्तेदारी का एक युवक भी आया था। आरोपी ने छात्रा के अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। छात्रा के अनुसार आरोपी ने अश्लील वीडियो के आधार पर उसके साथ दुष्कर्म किया था।छात्रा ने आरोपी के जीजा को मामले की जानकारी दी थी। आरोपी के जीजा ने भी अपने एक साथी के साथ मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। मुख्य आरोपी ने छात्रा से शादी का वादा किया था, लेकिन आरोपी ने छात्रा से शादी के लिए इंकार कर दिया था। छात्रा ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना हैं कि तहरीर मिल गई हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फर्जी फर्म बनाकर 3.76 करोड़ से अधिक की जीएसटी चोरी
शास्त्रीनगर के पते पर फर्जी फर्म बनाकर एक व्यक्ति ने कागजों में करोड़ों का कारोबार दिखाते हुए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट जनरेट किए। दो माह में 3.76 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी चोरी को अंजाम दिया। मामला सामने आने पर राज्य कर उपायुक्त शैलेंद्र त्रिपाठी ने मेडिकल थाने में किठौर निवासी नसरुद्दीन के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।रिपोर्ट में उपायुक्त ने बताया कि नसरुद्दीन ने श्रीराम प्लाजा शास्त्रीनगर के पते पर प्राइम इंटरप्राइजेज नाम की फर्म का जीएसटी पंजीकरण 25 अप्रैल 2025 को कराया था। उसने पंजीकरण फार्म में अंकित कोड बिना अनुमति और अधिकारी को सूचित किए संशोधित कर दिए। जून व जुलाई माह में 177 ई-वे बिल से 16.40 करोड़ की फर्जी खरीद दिखाई। इसी अवधि में 275 ई-वे बिल से 21.48 करोड़ की बिक्री घोषित की। जीएसटी पोर्टल पर हाई वैल्यू ई-वे बिल के आधार पर सूचना प्राप्त हुई तो राज्य कर अधिकारी को जांच के लिए भेजा गया। जांच अधिकारी ने नौ जुलाई को मौके पर जाकर जांच की तो वहां किसी और फर्म का बोर्ड लगा मिला।
जांच के दौरान भूस्वामी बजौट गांव निवासी सविता देवी ने बताया कि उन्होंने नसरुद्दीन या इस नाम की फर्म को दुकान किराए पर नहीं दी है। जीएसटी पोर्टल पर नसरुद्दीन के दाखिल किए खरीद-बिक्री के रिटर्नों की जांच की गई। इसमें पाया गया कि नसरुद्दीन ने बिना कोई खरीद-बिक्री किए तथाकथित क्रेताओं को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ देने के लिए टैक्स इनवॉइस जारी किए हैं। इस तरह दो माह में ही उसने 3.76 करोड़ के टैक्स की चोरी की है।