फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: attack on accused father and son in court after murder

कॉलेज के चेयरमैन की हत्या का मामला: कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हत्यारोपी पिता-पुत्र पर हमला, पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई

Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
सार

कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे पिता-पुत्र पर हमला कर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई हुई। उधर, पुलिस ने आरोपी को जेल भेद दिया।                

विज्ञापन
Meerut Crime News: attack on accused father and son in court after murder
जांच करती पुलिस और मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे हत्यारोपी पिता-पुत्र पर सोमवार को कचहरी में पीड़ित पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। पुलिसकर्मियों से हाथापाई हुई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार कर लिए और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, जानी थानाक्षेत्र के कलंजरी निवासी और आर्य वैदिक इंटर कॉलेज के चैयरमेन इंद्रवीर सिंह (58) की तीन दिन पहले फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। जमीन के विवाद के चलते यह वारदात की गई। हत्या में नौराज, उसके बेटे दीपक और ज्योति उर्फ जोगेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को इंद्रवीर के परिजनों को सूचना मिली की कि आरोपी नौराज और उसके बेटे कचहरी में गुपचुप तरीके से सरेंडर करने जा रहे हैं। इसलिए वह भी कचहरी पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां उन्होंने नौराज और उसके बेटों को घेर लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कचहरी में तैनात महिला और दो पुरुष कांस्टेबल दौड़कर पहुंचे। छीनाझपटी में तीनों पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई हुई। पीड़ित परिवार ने नौराज और उसके बेटे ज्योति को दबोच लिया और जानी पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानी पुलिस ने कचहरी पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी दीपक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युवक को गोलियों से भूना: रजबहे के पास फेंकी लाश, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग, देखिए वारदात की तस्वीरें

कचहरी में भगदड़, मारपीट का वीडियो बनाया
कचहरी में हत्यारोपियों के साथ मारपीट देखकर भगदड़ मच गई। इस दौरान अधिवक्ताआें ने भी मारपीट का वीडियो बनाया। पुलिसकर्मी भी हत्यारोपियों को पकड़ने में जूझ रहे थे। इस दौरान एक महिला कांस्टेबल गिर भी गई। 

पुलिस ने नहीं पकड़े, पीड़ित परिवार ने दबोचे आरोपी
पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ने में नाकाम थी। ऐसे में उनके कोर्ट में सरेंडर का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने सोमवार को दोनों आरोपी घेर लिए और बाद में पुलिस ने उन्हें गिफ्त में लिया।

यह भी पढ़ें: पत्नी का कत्ल: विवाहिता के नहीं थे मां-बाप और भाई, ससुराल पहुंचा पति, फिर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, खौफनाक है पूरी वारदात

हत्यारोपी कोर्ट में सरेंडर करने गए थे। जहां पर पीड़ित परिवार के लोग उनको मिल गए। दोनों के बीच कहासुनी हो गई है। पुलिस ने नौराज और उसके बेटे ज्योति को गिरफ्तार कर लिए है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई है। तीसरे आरोपी दीपक की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed