फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: 20.21 lakh rupees extorted from an advocate in the name of selling a shop

Meerut Crime News: दुकान बेचने के नाम पर अधिवक्ता से 20.21 लाख रुपये हड़पे, पढ़ें-अपराध संक्षेप

Sun, 13 Jul 2025 05:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 13 Jul 2025 05:39 PM IST
सार

मेरठ में दुकान बेचने के नाम पर पिता-पुत्रों समेत चार लोगों ने अधिवक्ता हरिप्रताप भारद्वाज से 20.21 लाख रुपये हड़प लिए। पढ़ें अपराध के मुख्य समाचार।

विज्ञापन
Meerut Crime News: 20.21 lakh rupees extorted from an advocate in the name of selling a shop
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दुकान बेचने के नाम पर पिता-पुत्रों समेत चार लोगों ने अधिवक्ता हरिप्रताप भारद्वाज से 20.21 लाख रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित शिवलोक कॉम्पलेक्स निवासी अधिवक्ता हरिप्रताप भारद्वाज ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि शास्त्रीनगर निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता, उनके पुत्र विशाल गुप्ता और शोभित गुप्ता सितंबर 2019 में विशाल के साले के अंकित अग्रवाल के साथ उनके पास आए थे। इन लोगों ने बताया था कि मोहल्ला पूर्वा अहिरान बुढ़ाना गेट स्थित अपनी दुकान वह बेचना चाहते हैं। दुकान हर तरह से भार मुक्त है। आरोपियों ने उन्हें बैंक का नो-ड्यूज सर्टिफिकेट और दुकान के कागजात दिखाए। इस पर वह दुकान खरीदने के लिए तैयार हो गए। 20.22 लाख रुपये में दुकान का सौदा तय हुआ।
विज्ञापन


16 सितंबर 2019 को 10.05 लाख रुपये लेकर वीरेंद्र गुप्ता ने उनके नाम एग्रीमेंट कर दिया। 14 जुलाई 2020 को आवश्यकता बताते हुए आरोपियों ने उनसे सात लाख रुपये लिए और एग्रीमेंट का समय बढ़ाया। 12 अप्रैल 2022 को भी 3.16 लाख रुपये ले लिए। इस दौरान पीड़ित को पता चला कि दुकान पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लोन लिया हुआ है। वर्तमान में बैंक ने दुकान की नीलामी कर दी है। आरोपियों ने धोखाधड़ी से दुकान बेचने के नाम पर उनसे 20.21 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर में कई जगह जलभराव से लोग परेशान
 बारिश के कारण गंगानगर क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। एफ, आई, डी ब्लॉक सहित कसेरुबक्सर, अम्हेडा गांव के मुख्य रास्ते में अधिक जलभराव हुआ। इसके चलते लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। मुख्य सड़क पर सीओ सदर कार्यालय के सामने भी पानी भर गया और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई।  

 
सड़क पर गंदगी और जलभराव की शिकायत
 वार्ड-72 लिसाड़ीगेट के पिलोखड़ी पुलिस चौकी के पास सड़क पर गंदगी और बारिश का पानी भरा होने के चलते लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत की है। इसके बावजूद निगम ने सुध नहीं ली। लोगों का कहना है कि बरसात में पानी भर जाता है। पानी की निकासी न होने के चलते और सड़क टूटी होने के कारण लोगों की आवाजाही बंद हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता लोकेश चंद्रा ने भी निगम के अधिकारियों को हनमानपुरी की बदहाल पुलिया के फोटो और वीडियो भी भेजी। पुलिया के नीचे से मिट्टी का कटाव हो गया और एलटी लाइन का खंभा के गिरने का खतरा बना हुआ है। पुलिया की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। 

12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया की उसकी बेटी एक स्कूल में 12वीं की छात्रा है। बेटी का इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना हुआ है। पीड़िता के अनुसार दो दिन पूर्व पड़ोसी ने जानकारी दी कि स्नैपचैट पर उनकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पड़ोसी के मोबाइल पर बेटी का अश्लील वीडियो देखा तो पीड़िता के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। मामले की जानकारी के बाद से बेटी काफी परेशान हो गई है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि अकाउंट की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

 

महिलाओं पर कमेंट्स कर रहा युवक दबोचा
कचहरी गेट पर महिलाओं पर कमेंट्स कर फोटो खींच रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी को जीप में बैठाकर सिविल लाइन थाने पहुंची। उसके मोबाइल में कई महिला पुलिसकर्मियों के फोटो और वीडियो भी मिले। सिविल लाइन पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कचहरी गेट पर एक युवक महिलाओं पर कमेंट्स करता है और फोटो खींचकर वीडियो भी बनाता है। शुक्रवार को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए युवक को दबोच लिया। सिविल लाइन थाने में तैनात हरि सिंह ने हुमांयू नगर लोहिया नगर निवासी शाहनवाज पर मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  
 

किराएदार को पीटा, महिलाओं से छेड़छाड़
ब्रह्मपुरी निवासी संतोष का परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित प्रधानमंत्री आवासीय कालोनी में फ्लैट है, जिसे मोहनपुरी निवासी साहिब ने किराए पर लिया हुआ है। पुलिस के अनुसार साहिब पर दो माह का किराया बकाया था। शनिवार को किराया देने की बात हुई थी। शनिवार सुबह संतोष फ्लैट पर पहुंचा और साहिब के किराये की रकम देने के बाद मकान खाली करने को कहा। साहिब ने दो दिनों में फ्लैट में खाली करने की बात कही। इसे लेकर दोनों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। संतोष आधा दर्जन युवकों के साथ फ्लैट पर पहुंचा और साहिब की पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव में आई महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई। मारपीट में साहिब और उसका जीजा विशेष घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।  

पीएम, सीएम को अपशब्द कहने वाला गिरफ्तार
भावनपुर थाना के गांव औरंगाबाद निवासी इरशाद का गुरुवार को पीएम और सीएम के विरुद्ध अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भरे अंदाज में कलमा पढ़वाने का वीडियो वायरल हुआ था। थाना पुलिस ने धारा 352, 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इरशाद मानसिक रोगी था, जिसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। रात को इरशाद मेडिकल से फरार हो गया था। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी इरशाद को औरंगाबाद में गिरफ्तार कर लिया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed