फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime: Man Killed Over Comment on Girlfriend, Accused Honey Arrested

Meerut: गर्लफ्रेंड पर टिप्पणी का खौफनाक अंजाम, राजू का हत्यारोपी हनी गिरफ्तार, हादसा दिखाने की साजिश भी नाकाम

Thu, 04 Dec 2025 04:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 04 Dec 2025 04:29 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर में राजू की हत्या का खुलासा हो गया है। आरोपी हनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गर्लफ्रेंड पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज होकर आरोपी ने राजू की हत्या की और इसे हादसा दिखाने की कोशिश भी की थी।

विज्ञापन
Meerut Crime: Man Killed Over Comment on Girlfriend, Accused Honey Arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में 27 नवंबर को मिली युवक की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी हनी उर्फ विनीत आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मृतक राजू ने कुछ दिन पहले शराब के नशे में हनी की गर्लफ्रेंड पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इससे नाराज होकर हनी ने बदला लेने की योजना बना ली और राजू को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने हत्या को दुर्घटना जैसा दिखाने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की जांच में उसकी चालाकी पकड़ी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जेल में कौन कराना चाहता था वारदात? कारतूस सहित दो युवक पकड़े, हिस्ट्रीशीटर का नाम उछला, पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल लोकेशन और CDR से खुला पूरा राज
27 नवंबर को मोहकमपुर रेलवे ट्रैक के पास राजू का शव मिला था, जिसके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। राजू के भाई पप्पू की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि राजू का मोबाइल मौके पर नहीं मिला। 

सर्विलांस और CDR की मदद से पुलिस को एक नंबर संदिग्ध लगा, जो हनी का निकला। उसकी लोकेशन भी वारदात वाले स्थान पर मिली। पकड़ में आने के बाद हनी ने कबूल किया कि डेढ़ साल पहले हुई कहासुनी और हाल की आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण उसने राजू की हत्या की।

पुरानी रंजिश और बदले की भावना से रची साजिश
पूछताछ में हनी ने बताया कि पहले भी राजू ने उसे पीटा था, जिससे वह पहले से ही रंजिश रखता था। गर्लफ्रेंड पर की गई टिप्पणी ने उसके गुस्से को और भड़का दिया और उसने मौका पाकर राजू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed