फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

रस्सी को सांप बनाकर पेश कर रहे कुछ लोग

Fri, 22 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 22 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा है कि प्राचीन सिद्धपीठ प्रचंड चंडी देवी और महादेव मंदिर के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। यह मंदिर से जुड़े लोगों को जेल भेजने की साजिश से जुड़ा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस मंदिर से जुड़े लोगों के खिलाफ उच्च स्तर की साजिश रची जा रही है, क्योंकि कुछ लोग ही हैं, जो इस्लामिक जेहाद और आईएसआई जैसे खतरों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसे साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित जैसे निर्दोष लोगों को फंसाकर भगवा आतंकवाद का शब्द गढ़ा जा रहा है। कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वाले रस्सी को जहरीला सांप सिद्ध करने पर उतारू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफवाह फैला कर पारंपरिक पटेबाजी की तलवार और एयरगन को हथियार के रूप में दिखा रहे हैं। प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से अपील की कि इस षड्यंत्र की जांच कराई जाए।

उन्होंने डासना मंदिर पर लगे बोर्ड के बारे में सफाई दी कि मंदिर परिसर में बोर्ड पर लिखा गया है कि यह तीर्थ हिंदुओं का पवित्र स्थल है। इसमें मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है।


यह इसलिए लिखा गया है कि मंदिर में आने वाली माताओं-बहनों को यहां के लोग परेशान करते थे, उनकी रक्षा के लिए यह बोर्ड लगाया गया है।

उधर, डीआईजी मेरठ रेंज आशुतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में गाजियाबाद पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसमें यह मामला पूरी तरह से फर्जी पाया गया। कुछ अखाडे़ खुले हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed