फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: couple consumed poison After a few months of marriage after a minor dispute

Meerut: शादी के चंद माह बाद ही दंपती ने खाया जहर, विवाहिता की मौत, पति गंभीर, सामने आई विवाद की ये वजह

Tue, 17 May 2022 02:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 May 2022 02:05 PM IST
सार

मेरठ के जानी थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात एक नवविवाहित दंपति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना में नवविवाहिता की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
Meerut: couple consumed poison After a few months of marriage after a minor dispute
नवदंपति - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के जानी थानाक्षेत्र के भोला गांव में सोमवार देर रात एक नवदंपती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी लगने पर परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान विवाहिता की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर बताई गई है। मायके वालों ने मृतका को जहर देने का आरोप लगाते हुए जानी थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भोला निवासी परविंदर का विवाह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डाबका निवासी ओम प्रकाश की पुत्री सीमा (24) से हुआ था। परविंदर दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। बताया गया है कि दो दिन से दंपती में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : भाकियू में फूट से टूट गए थे जौला, हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर का दिया था नारा

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की देर रात दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवल कर लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए कंकर खेड़ा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

मंगलवार सुबह उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई विशाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने विवाह में छह लाख रुपए खर्च किए थे। लेकिन इसके बाद भी और दहेज मांग कर ससुराल वाले सीमा का उत्पीड़न और मारपीट कर रहे थे।

तीन दिन पहले दोनों दिल्ली से भोला आए थे। ससुराल वाले सीमा के दिल्ली जाने पर खुश नहीं थे। वे दिल्ली आने-जाने में खर्च हुए दो हजार रुपए की मांग सीमा से कर रहे थे। इसको लेकर ससुराल वालों ने सीमा को जहर दे दिया।

वहीं ससुराल वालों का कहना है कि दंपती ने गृह क्लेश में जहर खाया है। जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतका के पिता ओम प्रकाश ने पति सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed