MEERUT: धरना देने पर हॉल से बाहर निकाला तो नगरायुक्त की गाड़ी के आगे लेटे पार्षद, खूब हुई धक्का-मुक्की
जनसुनवाई के दौरान धरने पर बैठने पर वार्ड 72 के पार्षद एहसान अंसारी को प्रवर्तन दल के सदस्यों ने जबरन बाहर निकाल दिया। इसके बाद पार्षद नगर आयुक्त को जलभराव की समस्या दिखाने के लिए साथ चलने को कहने लगे। मना करने वह नगरायुक्त की गाड़ी के आगे लेट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के टाउनहॉल में जनसुनवाई के दौरान धरने पर बैठने पर वार्ड 72 के पार्षद को प्रवर्तन दल के सदस्यों ने जबरन बाहर निकाल दिया। इससे नाराज होकर पार्षद नगरायुक्त की गाड़ी के आगे लेट गए। प्रवर्तन दल के सदस्यों ने हाथ पांव पकड़कर पार्षद को वहां से हटाया। इस दौरान पार्षद व सदस्यों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। पार्षद का कहना है कि वह वार्ड में जलभराव की समस्या को लेकर धरना दे रहे थे, लेकिन उन्हें जबरन धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।
मेरठ नगर निगम के वार्ड 72 के इस्लामाबाद और बुनकर नगर में जलभराव की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद एहसान अंसारी ने टाउन हॉल में जन सुनवाई के दौरान धरना शुरू कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल के सदस्यों ने पार्षद को जबरन बाहर निकाल दिया। इस दौरान पार्षद और कर्मचारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: शाकंभरी देवी विवि 24 सितंबर को जारी करेगा पहली ओपन मेरिट
पार्षद एहसान अंसारी नगर आयुक्त को अपने साथ अपने वार्ड में ले जाने के लिए अड़ गए। जैसे ही नगर आयुक्त जनसुनवाई कार्यक्रम से अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो पार्षद एहसान अंसारी ने पहले तो नगर आयुक्त से अपने वार्ड में हो रहे जलभराव की समस्या मौके पर दिखाने की गुहार लगाई, लेकिन नगर आयुक्त ने समय न होने की बात कहकर पार्षद को किसी दिन फिर क्षेत्र में आने की बात कही।
इस पर पार्षद एहसान अंसारी नाराज होकर नगर आयुक्त की गाड़ी के आगे लेट गए। इस दौरान भी नगर निगम प्रवर्तन दल के सदस्यों ने पार्षद को गाड़ी के आगे से उठा लिया।
पार्षद ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी जनता की समस्याओं का निस्तारण करने की वजह समस्या पैदा कर रहे हैं पिछले छह माह से वार्ड में जलभराव है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी जलभराव की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं। हमारे वार्डों से समर सिबल तक चोरी हो गए हैं।