Meerut: बुलट सवार को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, दरोगा सिपाही लाइन हाजिर, विभागीय जांच शुरू
मेरठ के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल के पास चेकिंग के दौरान बुलेट सवार युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान बुलेट सवार युवक को थप्पड़ मारना एक ट्रैफिक दरोगा और सिपाही को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
काशी टोल प्लाजा के पास हुआ विवाद
घटना परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर काशी टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच कहासुनी हो गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: राजनीति से रिश्ते तक, पूनम पंडित-दीपक गिरी 29 अप्रैल को लेंगे सात फेरे, बुलंदशहर में होगी शादी
वीडियो बनाने पर युवक को मारा थप्पड़
वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कहासुनी के दौरान दरोगा युवक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे थप्पड़ मार देता है। आरोप है कि दरोगा और सिपाही ने युवक के साथ गाली-गलौज भी की। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई
वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
एनएचएआई के नियमों के अनुसार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसी नियम का पालन कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक्सप्रेसवे पर लगातार चेकिंग की जाती है। हालांकि इस दौरान अभद्रता या लापरवाही किसी भी पुलिसकर्मी की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।