जरूरी काम से जाना है: छुट्टी की अर्जी मंजूर न हुई तो थानेदार से भिड़ गया सिपाही, घंटों चला हंगामा
मेरठ के इंचौली थाने में तैनात सिपाही की छुट्टी की अर्जी मंजूर नहीं हुई तो वह बिफर गया। वह थानेदार से भिड़ गया और उस पर कई गंभीर आरोप लगाए। थाने में कई घंटे हंगामा चला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के इंचौली थाने में छुट्टी की अर्जी मंजूर न होने पर एक सिपाही थानेदार से भिड़ गया। कार्यालय में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सिपाही का आरोप है कि अवकाश के लिए लिखे गए उसके पत्र को फाड़कर फेंक दिया गया। काफी हंगामे के बाद साथी सिपाही उसे कार्यालय से लेकर गए।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार कार्य कर रहे थे। तभी प्रदीप कुमार नाम का सिपाही दफ्तर में जरूरी कार्य के लिए छुट्टी की अर्जी लेकर पहुंचा। थानेदार ने छुट्टी देने से मना कर दिया। इस पर सिपाही बिफर गया।
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में रेलवे बना रहा दीवार, ग्रामीणों ने कर दिया चुनाव का बहिष्कार
सिपाही ने कहा कि जरूरी काम से जाना है। थानेदार ने कहा कि एसएसपी का आदेश है कि चुनाव के दौरान किसी को छुट्टी न दी जाए। इस बात पर सिपाही भड़क गया और उग्र हो गया।
सिपाही ने आरोप लगाया कि वह कई बार छुट्टी के लिए आवेदन कर चुका। अब भी उसके आवेदन पत्र को फाड़ दिया गया। थानेदार और सिपाही के बीच विवाद बढ़ा तो शोर सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भी दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वे किसी तरह समझाकर सिपाही को वहां से ले गए। यहां आए फरियादी भी काफी देर तक यह हंगामा देखते रहे।