फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Constable injured in road accident dies in hospital during treatment, roadways bus hits bike

Meerut: सड़क हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत, रोडवेज बस ने बाइक में मारी थी टक्कर

Tue, 31 Oct 2023 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 31 Oct 2023 10:35 AM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम में सड़क हादसे में घायल सिपाही की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिपाही ड्यूटी खत्म कर वापस जा रहा था। इसी दौरान उसे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। पढें पूरी खबर।

विज्ञापन
Meerut: Constable injured in road accident dies in hospital during treatment, roadways bus hits bike
सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम थाना के सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की देर रात गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में  मौत हो गई। सिपाही  24  अक्टूबर को अपनी स्कूटी से परतापुर से ड्यूटी समाप्त करके वापस पल्लवपुरम थाने आ रहा था। सुभारती अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। उसे गंभीर रूप से  पहले सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था उसके बाद उसके परिजन गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए ले गये।

विज्ञापन


अस्पाताल् मे उसका इलाज चल रहा था। देर रात सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। रोहित कुमार आगरा के गांव नवीनपुरा का रहने वाला था और 2005 का भर्ती था रोहित कुमार के दो बेटियां हैं। सिपाही की मौत के बाद पल्लवपुरम थाने में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मंत्री का आदमी हूं, 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा, सड़क के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पल्लवपुरम राजेश कुमार कंबोज का कहना है कि रोहित का व्यवहार अच्छा था और वह अपने ड्यूटी के प्रति गंभीर रहता था। जो काम भी उसे बताया जाता था वह उसे समय से कर देता था। उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में ही किया जाएगा 

पॉने दो महीने में दो सिपाही की मौत 
पल्लवपुरम थाने के दो सिपाही की पौने दो महीने में मौत हो गई , पहले हादसा मोदीपुरम हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास हुआ था। जिसमें मृतक सिपाही धर्मेंद्र अलीगढ़ के गंगीरी का रहने वाला था और रात मेंपल्लवपुरम थाने की फेंटम पर तैनात था ड्यूटी खत्म करने के बाद जा रहा था रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जहां सिपाही धर्मेंद्र बस के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई थी। वहीं दूसरे हादसे में अस्पताल में भर्ती सिपाही रोहित कुमार की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed