{"_id":"670f075ae707a442700c80b6","slug":"meerut-constable-dies-in-road-accident-in-pilibhit-meerut-news-c-42-1-smrt1030-102858-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीलीभीत में सड़क हादसे में मेरठ के सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीलीभीत में सड़क हादसे में मेरठ के सिपाही की मौत
विज्ञापन
बाइक में कार की टक्कर से हुई दुर्घटना
चार भाइयों में तीसरे नंबर का था अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। पीलीभीत के निगोही की हसौआ पुलिया के पास मंगलवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दादरी गांव निवासी सिपाही अभिषेक (27) की मौत हो गई। अभिषेक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। अभिषेक की तीन बहन हैं। परिवार के सदस्य हादसे की सूचना मिलते ही पीलीभीत रवाना हो गए।
परिजनों के मुताबिक अभिषेक यूपी पुलिस में 2018 में भर्ती हुआ था। लगभग एक माह से पहले वह घर परिजनों से मिलने आया था। वर्तमान में अभिषेक की शाहजहांपुर के थाना कलान में तैनाती चल रही थी। लेकिन पीलीभीत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। मंगलवार को ड्यूटी पूरी करके अभिषेक एक अन्य सिपाही के साथ लौट रहा था। रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
अभिषेक की मां सुमंत्रा और अन्य परिजन का रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे। अभिषेक अविवाहित था और उसका एक भाई यूपी पुलिस, एक भाई अधिवक्ता और सबसे छोटा भाई पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
दोस्त से फोन पर बोला, चार पांच दिन में आता हूं
सिपाही अभिषेक ने तीन दिन पहले गांव निवासी अपने दोस्त कमल से फोन पर बात की। दोस्त से अभिषेक ने कहा चार-पांच दिन में छुट्टी लेकर गांव में मिलने आता हूं। अभिषेक की मौत की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त भी शोक में हैं। बुधवार को सिपाही का शव पोस्टमॉर्टम के बाद गांव लाया जाएगा।