फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Constable Abhishek of Dadri village was crushed by a car, the news came from Shahjahanpur

Meerut: दादरी गांव के सिपाही अभिषेक को कार ने कुचला, शाहजहांपुर से आई खबर तो परिजनों में मची चीख-पुकार

Tue, 15 Oct 2024 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 11:31 PM IST
सार

अभिषेक यूपी पुलिस में 2018 में भर्ती हुआ था। एक महीने पहले वह घर आया था। वर्तमान में उसकी तैनाती शाहजहांपुर के थाना कलान में चल रही थी। 

विज्ञापन
Meerut: Constable Abhishek of Dadri village was crushed by a car, the news came from Shahjahanpur
अभिषेक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के निगोही की हसौआ पुलिया के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दौराला के दादरी गांव निवासी सिपाही अभिषेक (27) की मौत हो गई। अभिषेक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। जबकि अभिषेक की तीन बहन हैं। 
विज्ञापन

 

परिजनों के मुताबिक अभिषेक यूपी पुलिस में 2018 में भर्ती हुआ था। एक महीने पहले वह घर आया था। वर्तमान में उसकी तैनाती शाहजहांपुर के थाना कलान में चल रही थी। लेकिन, पीलीभीत में व्यवस्था को लेकर उसकी ड्यूटी लगी हुई थी। मंगलवार को ड्यूटी करके अभिषेक एक अन्य सिपाही के साथ लौट रहा था। रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मां सुमंत्रा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी पर ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे। अभिषेक अविवाहित था और उसका एक भाई यूपी पुलिस में, एक भाई अधिवक्ता है। सबसे छोटा भाई पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। 
 
विज्ञापन

दोस्त से फोन पर बोला, चार-पांच दिन में आता हूं 
अभिषेक ने तीन दिन पहले गांव निवासी अपने दोस्त कमल से फोन पर बात की। कमल से अभिषेक ने कहा चार पांच दिन में छुट्टी लेकर मिलने आता हूं। अभिषेक की मौत की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त भी स्तब्ध हैं। बुधवार को सिपाही का शव पोस्टमॉर्टम के बाद गांव पहुंचेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed