{"_id":"68fb3c33ec2ede62680b3dfa","slug":"meerut-congress-district-president-came-out-in-support-of-vikul-chaprana-2025-10-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: विकुल चपराणा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, धाराएं बढ़ाने को बताया गलत, रंजन शर्मा विरोध में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: विकुल चपराणा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, धाराएं बढ़ाने को बताया गलत, रंजन शर्मा विरोध में
Fri, 24 Oct 2025 02:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:13 PM IST
सार
सत्यम रस्तोगी को अपमानित करने के मामले में जहां महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा आरोपी विकुल चपराणा पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी विकुल के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
विकुल चपराणा के समर्थन में प्रेसवार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भाटी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के आरोपी विकुल चपराणा के पक्ष में जिला कांग्रेस उतर आई है। जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने विकुल पर धाराएं बढ़ाने का विरोध किया और इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला अध्यक्ष गौरव भाटी ने एनएएस कॉलेज के पास स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीतिक करती है। इस मामले में सच्चाई को दबाकर राजनीति का रूप दिया जा रहा है। विकुल चपराना पर अनावश्यक रूप से धाराएं बढ़ाई जा रही हैं, जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जो वीडियो प्रसारित हो रहा है, उसमें व्यापारी के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की जा रही। अगर किसी और वर्ग के व्यापारी के साथ ऐसी घटना होती, तो भाजपा का रुख अलग होता। ये कोई पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, क्या सभी मामलों में ऐसी कार्रवाई होती है।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा हैं विकुल चपरणा के विरोध में
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस जिला और महानगर कमेटी दोनों ने इस विवाद पर अलग-अलग रुख अपनाया है। जिला कांग्रेस जहां विकुल के समर्थन में है तो वहीं बुधवार को महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा पार्टी पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सत्यम रस्तोगी से उनके आवास पर मिले थे। उन्होंने विकुल और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस जिला और महानगर कमेटी दोनों ने इस विवाद पर अलग-अलग रुख अपनाया है। जिला कांग्रेस जहां विकुल के समर्थन में है तो वहीं बुधवार को महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा पार्टी पदाधिकारियों के साथ व्यापारी सत्यम रस्तोगी से उनके आवास पर मिले थे। उन्होंने विकुल और अन्य आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।