{"_id":"64c7f520bd42855f1b0d876e","slug":"meerut-conflict-between-people-of-two-communities-for-parking-a-buggy-in-dhanju-village-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: धंजू गांव में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के लोगो में तनातनी,रात में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: धंजू गांव में बुग्गी खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के लोगो में तनातनी,रात में मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स
Tue, 01 Aug 2023 12:04 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:04 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार देर रात पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के गांव धंजू में दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर तनातनी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामल शांत कराया।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव में रात में मकान के आगे की खड़ी करने को लेकर दो समुदाय के दो परिवार आमने सामने आ गए और तनातनी हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
मामला धंजू गांव में रात्रि करीब 10 बजे का है। गांव में जाटव समाज के आदेश का और मुस्लिम समाज के आदिल का मकान आमने-सामने हैं। देर रात आजाद मकान के बाहर बुग्गी खड़ी कर रहा था, जिस बात को लेकर आदिल ने विरोध कर दिया और बुग्गी खड़ी करने को मना किया।
इस बात को लेकर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और तनातनी हो गई। दोनो और से लाठी डंडे निकल गए। इस बीच किसी ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दे दी कि धंजू गांव में हिंदू मुस्लिम का झगड़ा हो गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष अड़े हुए थे और तनातनी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर रात में शांत किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते फैंटम पुलिस कर्मियों की गांव में ही ड्यूटी लगा दी।