{"_id":"6780c49fab56aef7650e42a7","slug":"meerut-condolence-on-the-death-of-mps-group-president-tarachand-shastri-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: MPS ग्रुप के अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री का निधन से शोक, कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: MPS ग्रुप के अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री का निधन से शोक, कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव
Fri, 10 Jan 2025 12:26 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:26 PM IST
सार
मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के अध्यक्ष और समाजसेवी ताराचंद शास्त्री (90) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।
विज्ञापन
ताराचंद शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के अध्यक्ष और समाजसेवी ताराचंद शास्त्री (90) का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने शोक जताया है। उनके परिवार में पत्नी बेटे विक्रमजीत सिंह और दो बेटियां तथा भरा पूरा परिवार है।
विज्ञापन
ताराचंद शास्त्री राजनीति में भी सक्रिय रहे। कांग्रेस के प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि वह कांग्रेस के प्रदेश में कोषाध्यक्ष रहे और सहारनपुर से 2004 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे।
विज्ञापन
इसी के साथ मुजफ्फरनगर से भी उन्होंने बसपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था। सरधना, खतौली से भी उन्होंने विधायक का चुनाव लड़ा था।