फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Cold Wave Intensifies in Western UP, Life Affected as Temperature Drops Further

Meerut Weather: शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, कड़ाके की ठंड से थमी रफ्तार जिंदगी

Wed, 07 Jan 2026 10:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 07 Jan 2026 10:55 AM IST
सार

मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट से जनजीवन प्रभावित है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत न मिलने की चेतावनी दी है।

 

विज्ञापन
Meerut: Cold Wave Intensifies in Western UP, Life Affected as Temperature Drops Further
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर का असर लगातार तेज होता जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और सर्द हवाओं के कारण लोगों को किसी तरह की राहत नहीं मिल पा रही है। सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


पहाड़ों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब साफ तौर पर मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। ठंडी हवाओं और कोहरे ने ठंड का सितम और बढ़ा दिया है। धूप न निकलने से ठिठुरन बनी हुई है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: टेंपो में गाने पर विवाद के बाद की दोस्ती... फिर शराब पिलाकर मार डाला; सूखे पत्तों में जला दी लाश; जूते से पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन
बुधवार की सुबह भी बेहद सर्द रही। सुबह से ही शीतलहर की रफ्तार तेज दिखाई दी, जिससे लोग ठंड से परेशान नजर आए। दिन और रात दोनों समय ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम ने बताया कि फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में भी शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने इस ठंड के दौर में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है, जबकि दिन का तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से मौसम और अधिक सर्द होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed