फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: टेंपो में गाने पर विवाद के बाद की दोस्ती...फिर शराब पिलाकर मारा; सूखे पत्तों में जला दी लाश; जूते से पहचान

Wed, 07 Jan 2026 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jan 2026 12:33 PM IST
सार

मेरठ में नाबालिग टेंपो चालक ने एक युवक की हत्या कर दी। युवक का सरधना के रार्धना-अक्खेपुर मार्ग पर स्कूल के पास शव जलता मिला। मृतक युवक का टेंपो में गाना चलाने को लेकर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
UP Friendship formed after dispute over music in tempo then killed him body was burned in dry leaves in meerut
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के मेरठ में टेंपो में गाना बजाने से मना करने पर टेंपो चालक और उसके साथियों ने मुजफ्फरनगर शहर के हनुमान चौक किला मोहल्ला निवासी रोहित उर्फ रोनू (28) पुत्र सुरेंद्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को रार्धना-अक्खेपुर मार्ग पर स्कूल के पास जला दिया। हालांकि शव पूरी तरह जल नहीं सका। 


परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी पहचान की। रोहित की मौसी मदनवती की तहरीर पर सरधना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ निवासी अंकित कश्यप के अनुसार, उसका मौसेरा भाई रोहित मुंबई में शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। सोमवार को वह मुंबई से घर लौटा था और शाम को मौसी के घर ज्वालागढ़ जाने के लिए गांव दादरी से टेंपो में बैठा था। 
UP Friendship formed after dispute over music in tempo then killed him body was burned in dry leaves in meerut
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ते में टेंपो में नाबालिग चालक ने गाना चलाया तो उसने मना किया। इस बात पर उसका चालक से विवाद हो गया। बाद में समझौता हो गया और दोनों ने सलावा में शराब खरीदी। शराब पीने और चाउमीन खाने के बाद वे रार्धना चौराहे पहुंचे, यहां फिर से शराब पी। 

 
UP Friendship formed after dispute over music in tempo then killed him body was burned in dry leaves in meerut
पुलिस ने बरामद किया ऑटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी दौरान दोनों के बीच फिर से दोबारा कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि चालक ने ईंट या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर रोहित की हत्या कर दी। इसके बाद शव को अक्खेपुर-रार्धना मार्ग स्थित किसान पब्लिक स्कूल के पास जला दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Friendship formed after dispute over music in tempo then killed him body was burned in dry leaves in meerut
हत्या के बाद जलता हुआ शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौकीदार ने जलता हुआ देखा शव
चौकीदार ने शव जलता देख मचाया शोर सोमवार देर रात स्कूल के चौकीदार जनक सिंह ने दीवार के पास आग जलती देखी। पास जाकर देखने पर एक युवक की लाश जलती मिली। इसके बाद शोर मचाया। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने आग से शव बाहर निकाला लेकिन तब तक उसका ऊपरी हिस्सा जल चुका था। सिर से खून निकलने के निशान मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या से पहले मारपीट की आशंका जताई। मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामान भी बरामद हुआ। सूचना पर रात में ही एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कोहरा छाया होने के कारण कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
UP Friendship formed after dispute over music in tempo then killed him body was burned in dry leaves in meerut
रोहित की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबूत मिटाने को रची खौफनाक साजिश 
हत्या के बाद हत्यारोपियों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। आसपास खड़े पेड़ों से सूखे पत्ते इकट्ठा किए गए और कपड़ों की कतरनों के साथ रोहित के शव को आग के हवाले कर दिया गया। मौके की स्थिति देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सब कुछ सोच-समझकर साक्ष्य मिटाने के इरादे से किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed