{"_id":"68da261af1829d522d040cea","slug":"meerut-cm-s-picture-was-edited-and-posted-on-facebook-accused-javed-caught-after-uproar-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सीएम के फोटो को एडिट करके फेसबुक पर किया पोस्ट, हंगामा होने पर ऐसे दबोचा आरोपी जावेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सीएम के फोटो को एडिट करके फेसबुक पर किया पोस्ट, हंगामा होने पर ऐसे दबोचा आरोपी जावेद
Mon, 29 Sep 2025 11:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:54 AM IST
सार
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री ने पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपी जावेद वाहनों की बॉडी बनाता है। उसने उस्ताद लक्की नाम के अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र को एडिट करके आपत्तिजनक तरीके से प्रसारित किया गया। इस पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता भड़क गए। संगठन के प्रदेश मंत्री अमित भारद्वाज और अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। लोहिया नगर पुलिस ने अमित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एवन कॉलोनी हुमायूं नगर निवासी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का फेसबुक अकाउंट बंद कराने की कार्रवाई भी पुलिस ने शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
फेसबुक पर एक अकाउंट उस्ताद लक्की के नाम से बना है। इसी से मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। विश्व हिंदू महासंघ के अमित भारद्वाज ने इसके स्क्रीन शॉट लिए और लोहिया नगर पुलिस को दिखाए। अमित ने लोहिया नगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में पता चला कि जावेद जुर्रानपुर फाटक के पास बस की बॉडी बनाने का काम करता है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
UP: मेरठ में आधी रात को मर्डर, ताबड़तोड़ ईंट मारकर कुचल दिया सोते हुए युवक का सिर, सहमा भूनी गांव
ये भी देखें...
UP: मेरठ में आधी रात को मर्डर, ताबड़तोड़ ईंट मारकर कुचल दिया सोते हुए युवक का सिर, सहमा भूनी गांव