{"_id":"68da179d2c6f8266e70d96b7","slug":"meerut-a-young-man-was-beaten-to-death-with-a-brick-while-sleeping-bhuni-village-was-shocked-by-the-incident-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में आधी रात को मर्डर, ताबड़तोड़ ईंट मारकर कुचल दिया सोते हुए युवक का सिर, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में आधी रात को मर्डर, ताबड़तोड़ ईंट मारकर कुचल दिया सोते हुए युवक का सिर, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Mon, 29 Sep 2025 10:54 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 29 Sep 2025 10:54 AM IST
सार
Murder in Meerut: भूनी गांव में पवन घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। रात के समय सोनू त्यागी ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन आए तो हमलावर फरार हो गया। खून से लथपथ पवन की मौत हो गई।
विज्ञापन
पवन की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भूनी निवासी पवन (29) पुत्र वेदप्रकाश की सोते समय आरोपी गांव निवासी सोनू त्यागी उर्फ मोतीलाल ने ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। मृतक के भाई ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
घर में विलाप करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
गांव भूनी निवासी अमित ने बताया कि रविवार रात उसका भाई पवन परिजनों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। इसी बीच सोनू त्यागी आया और पास ही रखी ईंट उठाकर दनादन पवन के सिर पर मारने लगा। नींद में ईंटें लगने पर पवन चीख भी न सका। कुछ देर बाद शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जागे तो आरोपी मौके से जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के लिए आता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि सोनू त्यागी से शाम के समय दुकान पर समान लेने के लिए जाते समय किसी बात को लेकर पवन की कहासुनी हो गई थी। इसी बात से रंजिश रखकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। गांव में सोते समय हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सोते हुए पवन के सिर पर ईंट मारता आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित पक्ष ने आरोपी सोनू के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
दिल दहला देगा घटना वीडियो
सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। सोनू गली में आता हुआ और पवन के पास जाकर उसके सिर पर ईंट मारता हुआ साफ दिख रहा है। करीब 16-17 बार सिर में ईंट मारी गई।
सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है। सोनू गली में आता हुआ और पवन के पास जाकर उसके सिर पर ईंट मारता हुआ साफ दिख रहा है। करीब 16-17 बार सिर में ईंट मारी गई।