{"_id":"69e8d3b9d7a68892750eb60b","slug":"meerut-cm-s-advisor-avnish-awasthi-met-the-traders-of-central-market-this-was-the-result-of-the-meeting-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से मिले सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, दो घंटे चली बैठक का ये आया नतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से मिले सीएम के सलाहकार अवनीश अवस्थी, दो घंटे चली बैठक का ये आया नतीजा
Wed, 22 Apr 2026 07:27 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:27 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी बुधवार को मेरठ पहुंचे और सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से मिले। उनकी बात सुनकर अवनीश अवस्थी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में व्यापारियों की बात प्रमुखता से रखी जाएगी, लेकिन सेटबैक का पालन करना होगा।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में बैठक करते अवनीश अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बुधवार को मेरठ में कमिश्नर आवास में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान खोजना था। लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में व्यापारियों ने अपनी परेशानियां विस्तार से बताईं, जिस पर अवनीश अवस्थी ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट में उनका पक्ष मजबूती से रखने का आश्वासन दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के 'सेटबैक' संबंधी आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
सरकार के विशेष प्रतिनिधिमंडल में अवनीश अवस्थी के साथ प्रमुख सचिव आवास एवं विकास पी गुरुप्रसाद और आवास एवं विकास परिषद के आयुक्त डॉ. बलकार सिंह भी मौजूद रहे। व्यापारियों के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने पहले उनकी व्यथा सुनी और फिर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। लेकिन, व्यापारियों को 'सेटबैक' के संबंध में कोई तत्काल राहत नहीं मिलेगी और उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले नोटिस का जवाब देने के लिए भी कहा गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। यह भी बताया गया कि बैठक में मौजूद महिलाओं से धरना समाप्त करने का आग्रह किया गया।
दो घंटे चली बैठक में मेरठ मंडल आयुक्त भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम मेरठ डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, आवास विकास परिषद के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय
कमिश्नर सभागार में जब सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे, तब किसी भी भाजपा जनप्रतिनिधि की बैठक में उपस्थिति न होना व्यापारियों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा। कई व्यापारी नेता अपनी बात रखने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय नेताओं का न दिखना कई सवाल खड़े कर गया।
ये भी देखें...
Meerut: मासूम बेटे को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, पति व 3 दोस्तों को चप्पलों से पीटा, खींचकर थाने ले गई महिला
कमिश्नर सभागार में जब सीएम सलाहकार अवनीश अवस्थी व्यापारियों के साथ संवाद कर रहे थे, तब किसी भी भाजपा जनप्रतिनिधि की बैठक में उपस्थिति न होना व्यापारियों के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा। कई व्यापारी नेता अपनी बात रखने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय नेताओं का न दिखना कई सवाल खड़े कर गया।
ये भी देखें...
Meerut: मासूम बेटे को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, पति व 3 दोस्तों को चप्पलों से पीटा, खींचकर थाने ले गई महिला