फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: cloth businessman who was in debt of lakhs committed suicide

Meerut: अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं..., लाखों के कर्ज में डूबे कपड़ा कारोबारी ने की खुदकुशी

Mon, 01 May 2023 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 May 2023 03:33 PM IST
सार

मेरठ में कर्ज में डूबे कपड़ा कारोबारी ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उसने कई लोगों से लाखों का कर्ज लिया हुआ था, जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था। कारोबारी ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

विज्ञापन
Meerut: cloth businessman who was in debt of lakhs committed suicide
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी के सरस्वती लोक में कारोबार से नुकसान और कर्ज से परेशान कपड़ा व्यापारी राजेश बत्रा (59) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार देर रात व्यापारी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक राजेश ने एक महिला और सूदखोर सहित तीन लोगों से लाखों का कर्ज लिया था। उनकी ओर से कर्ज चुकाने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके चलते व्यापारी ने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरस्वती लोक निवासी कपड़ा व्यापारी राजेश बत्रा काफी समय से कर्ज में डूबे थे। उन्होंने भूसा मंडी निवासी महिला, ब्रह्मपुरी के सूदखोर सहित तीन लोगों से लाखों का कर्ज ले रखा था। इसके चलते ही राजेश परेशान थे। कमरे में फंदे पर लटका होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन अपनी संतुष्टि के लिए राजेश को निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इस मामले में सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि कर्ज से परेशान होकर व्यापारी ने खुदकुशी की है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। पिछले एक साल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं...
पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए और न ही मेरा पोस्टमार्टम कराया जाए।

युवक का शव घर में फंदे पर लटका मिला 
मवाना के अटौरा रोड स्थित मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे के दरवाजे पर बाहर ताला लगा था। कुंडी तोड़कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट गई। 


अटौरा रोड निवासी गली नंबर 12 में रविवार दोपहर के समय चांद (19) पुत्र जमील का शव घर के कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। लोगों ने बताया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उस पर ताला लगा था। घर वाले सुबह से चांद की तलाश कर रहे थे। दोपहर के समय उनकी निगाह कमरे पर गई तो कमरे में चांद का शव लटका देखा। कुंडी तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों ने पुलिस को लिखित में दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। दो भाइयों में चांद सबसे बडा था। वह मेरठ रोड स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा 11वीं का छात्र था। पार्टटाइम एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां कंपाउंडर के रूप में काम करता था। पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। चांद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि चांद ने आत्महत्या की है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed