फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut closed on Pahalgam: Silence everywhere in schools, colleges, petrol pumps and markets, grief and anger

पहलगाम हमले के विरोध में आज मेरठ बंद: स्कूल-कॉलेज, पेट्रोल पंप-बाजार हर जगह सन्नाटा, पाकिस्तान के खिलाफ रोष

Sat, 26 Apr 2025 11:24 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Apr 2025 11:24 AM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज मेरठ बंद है। हर तरफ से विरोध को समर्थन मिल रहा है। स्कूल कॉलेज से लेकर बाजार व पेट्रोल पंप, उद्यमी, चिकित्सक संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
Meerut closed on Pahalgam: Silence everywhere in schools, colleges, petrol pumps and markets, grief and anger
मेरठ में पेट्रोल पंप पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में आज मेरठ बंद का आयोजन किया गया है। हिंदू समाज, सनातन संगठन, व्यापारी, उद्यमी और चिकित्सक संगठनों ने मेरठ बंद का पूर्ण समर्थन किया है। आज शहर के लगभग सभी बाजार और औद्योगिक इकाइयां बंद रहेंगी।

विज्ञापन


अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। बुढ़ाना गेट से कमिश्नरी चौराहा तक शांति मार्च निकाला जाएगा। व्यापारियों ने सुबह आठ बजे के बाद दूध, फल, सब्जी का वितरण नहीं करने का आह्वान किया है। कुछ शिक्षण संस्थानों ने भी अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


विद्या ग्लोबल,  तक्षशिला पब्लिक स्कूल शहीद कई शिक्षण संस्थानों के अध्यापक प्रदर्शन में शामिल हुए। अलग-अलग स्थान पर बच्चा पार्क से कमिश्नरी तक पुतले फूंके गए। हर तरफ 'जय श्री राम' के नारे गूंज रहे थे, युवाओं के हाथ में तिरंगे और सर पर केसरिया टोपी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के दोनों अच्छा अजय गुप्ता नवीन गुप्ता पैनल, कमल दत्त शर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई, अंकुर गोयल, महामंडलेश्वर नीलिमानंद , विनोद भारती सभी ने बंद को समर्थन दिया।

Meerut closed on Pahalgam: Silence everywhere in schools, colleges, petrol pumps and markets, grief and anger
बंद का समर्थन - फोटो : अमर उजाला

शहर में शुक्रवार सुबह से देर रात तक व्यापार संघ, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, आईएमए, आईआईए सहित अन्य 550 संगठन के सदस्यों ने लोगों से संपर्क कर बंद के लिए समर्थन मांगा। सुबह से रात तक सोशल मीडिया पर भी बंद में शामिल होने के संदेश दिए गए। आईएमए परिसर में सभी चिकित्सक एकत्रित हुए।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक, अस्पताल, एचबीआई, हेल्थ केयर वर्कर्स बंद का समर्थन करेंगे। ओपीडी सेवाएं पूर्ण रूप बंद रखी जाएंगी। वैकल्पिक सर्जरी स्थगित रहेगी। सभी चिकित्सक सुबह 8:30 बजे आईएमए भवन में एकत्रित हुए। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिरोही व सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय ने कहा कि चिकित्सक भी आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश जताएंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather:  वेस्ट यूपी में हीट वेव का अलर्ट, पारा 41 के पार, 3 दिन चरम पर रहेगी गर्मी, राहत के नहीं आसार

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता ने बताया कि विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की गई है। तय किया गया है कि सुबह 10 बजे बुढ़ाना गेट मंगल पांडेय चौक से कमिश्नरी चौराहे तक सभी लोग पहुंचेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे। गढ़ रोड, दिल्ली रोड, आबूलेन, सदर, लालकुर्ती आदि क्षेत्रों के व्यापारियों को एकजुट किया गया। इस दौरान महामंत्री संजय जैन, नीरज मित्तल, तरुण गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल, विकास गिरधर, लल्लू मक्कड़, अनुज सिंघल, अपार मेहरा, सुधांशु पाराशर रहे।

वहीं, अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अन्य ने आबूलेन, बेगमपुल, हैंडलूम व्यापारी, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, सदर बाजार, नवीन मंडी व्यापार मंडल, केसरगंज, मेरठ मर्चेंट एसोसिएशन, कबाड़ी बाजार, सराफा बाजार, बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन सदर एवं शहर सराफा, सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार, खैरनगर बाजार, हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट, गोलाकुंआ, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड, गंगानगर, परतापुर आदि क्षेत्रों के संपर्क किया। इस दौरान पवन मित्तल, कमल ठाकुर, अनुज वशिष्ठ, सुधीर रस्तौगी, अंकित गुप्ता, संदीप रेवड़ी, अभिनव मित्तल, ललित गुप्ता, अमूल आदि ने जनसंपर्क किया।
 

दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे पेट्रोल पंप
संयुक्त बंद और प्रदर्शन से जुड़े संदीप शर्मा ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही दूध, फल, सब्जी आदि का वितरण सुबह आठ बजे के बाद बंद कर दिया गया। उद्यमी, व्यापारी, चिकित्सक, प्रोफेशनल, शिक्षक, धर्म गुरु आदि सभी स्वेच्छा से आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। सभी की ओर से समर्थन पत्र भी प्राप्त हो गए हैं।

दिल्ली बंद का असर...50 करोड़ का कारोबार प्रभावित
शुक्रवार को दिल्ली में बंद का भी स्थानीय कारोबार पर काफी असर पड़ा। दिल्ली से ही फल, सब्जियां, दवाएं, दूध, ड्राई फ्रूट, इलेक्ट्रोनिक्स, दवाएं, मोबाइल एसेसरीज सहित 90 फीसदी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होती है। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अनुसार करीब 50 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार को मेरठ में बंद रहेगा। ऐसे में दिल्ली से शनिवार को भी सप्लाई बाधित रहेगी। संभावना है कि 100 करोड़ से अधिक का कारोबार दो दिन के लिए प्रभावित हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed