{"_id":"66fef993b89718d27105de08","slug":"meerut-climbed-by-tying-a-rope-to-a-pillar-and-cut-300-meters-of-track-wire-of-namo-bharat-train-worth-rs-25-2024-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: पिलर से रस्सी बांधकर चढ़े और काट ले गए नमो भारत ट्रेन के ट्रैक का 300 मीटर वायर, कीमत 25 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: पिलर से रस्सी बांधकर चढ़े और काट ले गए नमो भारत ट्रेन के ट्रैक का 300 मीटर वायर, कीमत 25 लाख
Fri, 04 Oct 2024 01:38 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 04 Oct 2024 01:38 AM IST
सार
बुधवार रात परतापुर थाने के सामने से रिठानी के पास स्टेशन के पिलर से रस्सा बांधकर ट्रैक पर चढ़े बदमाश कॉपर का 300 मीटर ओचई वायर चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
नमो भारत के ट्रैक से काटे गए तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नमो भारत रैपिड रेल के ट्रैक से चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार रात परतापुर थाने के सामने से रिठानी के पास स्टेशन के पिलर से रस्सा बांधकर ट्रैक पर चढ़े बदमाश कॉपर का 300 मीटर ओचई वायर चोरी कर ले गए। पेट्रोलिंग टीम की चेकिंग के दौरान घटना का पता चला।
विज्ञापन
इस स्थान से तार चोरी किए गए।
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से मेरठ साउथ तक नमो भारत रैपिड रेल का संचालन हो रहा है। मेरठ साउथ से शताब्दीनगर स्टेशन के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार रात बदमाशों ने परतापुर थाने के सामने से रिठानी तक दो भागों में कॉपर का तीन सौ मीटर ओएचई वायर चोरी कर लिया। वायर की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पिलर पर रस्सा बांध कर बदमाश ट्रैक पर चढ़कर वायर काटकर ले जाते हैं। वायर चोरी होने से नमो भारत प्रोजेक्ट में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तार काटे जाने के बाद रिपेयरिंग करती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
एक माह पहले भी भूड़बराल स्थित साउथ स्टेशन के पास ट्रैक से बदमाशों ने कॉपर का 30 मीटर तार चोरी कर लिया था। कंपनी के अधिकारियों ने परतापुर थाने में चोरी की तहरीर दी थी। मामले में अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि इस बार की घटना की जानकारी नहीं है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि तार चोरी होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
पहले चोरी की वजह से रोकना पड़ा था नमो भारत का ट्रायल
इससे पहले भी मेट्रो और नमो भारत की स्टेशन साइट पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इसी वर्ष अप्रैल माह में बदमाशों ने परतापुर क्षेत्र में बदमाशों ने 12 लाख कीमत का करीब 22 सौ मीटर सिग्नल केबल चोरी कर लिया था। इसकी वजह से मुरादनगर से मेरठ साउथ (भूड़बराल) स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का ट्रायल छह दिन रोकना पड़ा था। इस घटना का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। इसके अलावा फुटबॉल चौक और बेगमपुल रेलवे स्टेशन पर भी पूर्व में निर्माण कंपनी के सामान की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिससे निर्माण कार्य प्रभावित होता रहा है, जबकि एनसीआरटी ने हर साइट पर निजी सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात किए हैं।