फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Clashes between students, BALLB student beaten up and firing done outside a college in Ganganagar

Meerut: छात्रों में संघर्ष, गंगानगर में एक कॉलेज के बाहर BALLB के छात्र से मारपीट, की फायरिंग

Thu, 21 Nov 2024 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 21 Nov 2024 12:59 PM IST
सार

मेरठ के मवाना रोड पर गंगानगर में एक छात्र के साथ मारपीट व फायरिंग की गई।

विज्ञापन
Meerut: Clashes between students, BALLB student beaten up and firing done outside a college in Ganganagar
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के मवाना रोड पर गंगानगर में एक छात्र के साथ मारपीट व फायरिंग की गई। क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के बाहर बीएएलएलबी के छात्र के साथ आधा दर्जन युवकों ने जमकर मारपीट करते हुएक  तमंचे से फायरिंग कर दी। पीड़ित ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

विज्ञापन


गंगानगर आई ब्लॉक निवासी गगनदीप एक यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार सुबह वह कॉलेज के बाहर दोस्तों के साथ खड़ा था। तभी आधादर्जन युवक हाथों में डंडे लिए वहां पहुंचे और गंगनदीप को पीटना शुरू कर दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक युवक ने तमंचे से फायरिंग की। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी दी। पीड़ित छात्रा के मुताबिक हमलावर युवक भी इसी यूनिवर्सिटी में पढ़ते है। बीते बुधवार को किसी बात पर उसकी अभिनव व उसके दोस्त से बहस हो गई थी। आज आरोपियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा चार छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देख लगी है। छात्र को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed