फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Clash between two parties in Kithaur, 100 rounds of heavy firing, police tired while picking up shells

Meerut: किठाैर में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर फायरिंग, साै राउंड गोलियां चलीं, खोखे चुनते थक गई पुलिस

Thu, 23 Jan 2025 01:28 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 23 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

मेरठ के किठाैर में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गई। बताया गया कि इस दाैरान साै राउंड फायरिंग हुई है। पुलिस माैके पर पहुंची है।

विज्ञापन
Meerut: Clash between two parties in Kithaur, 100 rounds of heavy firing, police tired while picking up shells
किठाैर में फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के ललियाना में दो पक्षों में रंजिशन मारपीट, फायरिंग हो गई। बताया गया कि मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया।  बताया गया कि किसी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। वहीं गुरुवार को दिन निकलते ही दोनों पक्षों में फिर से फायरिंग शुरू हो गई। बताया गया कि तकरीबन साै राउंड फायरिंग हुई है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन


किठौर के ललियाना में दाऊद पुत्र महबूब और नासिर उर्फ दुल्ला पुत्र उस्मान में रंजिश चल रही है। बुधवार को नासिर किसी काम से बाइक द्वारा जा रहा था। रास्ते में दाऊद आदि ने उसे रोककर घर में बंद कर लिया और बुरी तरह मारपीट की, जिसमें नासिर घायल हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli Encounter: इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दी अंतिम सलामी, मुठभेड़ में हुए बलिदान, एनकाउंटर में थे एक्सपर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा ये भी है कि नासिर तमंचा लिए झगड़े की फिराक में टहल रहा था। दाऊद को इसकी भनक लग गई और दाऊद ने दोस्तों के मिलकर उसकी पिटाई कर दी। नासिर के साथ मारपीट की खबर परिजनों को मिली तो फायरिंग शुरू हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल नासिर को थाना ले गई जहां से उसे उपचार के लिए भेज दिया गया। घटना की तहरीर नही दी गई थी। गुरुवार को सुबह होते ही दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हुई और फायरिंग हो गई। इस दाैरान दोनों पक्षों की ओर से साै राउंड फायरिंग हुई।

सूचना पर पुलिस ने माैके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग के दाैरान गांव में दहशत फैली रही। ग्रामीण घरों में कैद हो गए। वहीं माैके पर पहुंची पुलिस को खोखे चुनते हुए पसीने छूट गए। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed