फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut city seven important news

Meerut News: शहर के विभिन्न सात महत्वपूर्ण कार्यक्रम न्यूज एकसाथ.....

Sun, 04 Oct 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Meerut city seven important news
भागवत कथा में कपिल भगवान, ध्रुव और प्रह्लाद चरित्र का वर्णन
विज्ञापन

मेरठ। बागपत रोड चंद्रलोक पार्क में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी ने भगवान कपिल की उत्पत्ति, माता देवहुति को दिए अष्टांग योग के उपदेश सहित अजामिल, ध्रुव, प्रह्लाद और गजेन्द्र मोक्ष के प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भगवान का आश्रय लेने वाले भक्त पर प्रभु की कृपा होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सुख-दुख हर परिस्थिति में भगवान का स्मरण करने और ईर्ष्या-द्वेष से बचने का आह्वान किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता, राजेंद्र उपाध्याय, देव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रीति गर्ग, विभा तिवारी, कंचन गुप्ता रही।
.......
जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सैकड़ों ने लिया हिस्सा
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित जगदीश मंडप में रविवार को जैन मिलन महावीर= की ओर से जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों युवक युवतियों, अभिभावकों और समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने बताया कि कई परिवारों के बीच वैवाहिक संबंधों को लेकर बातचीत आगे बढ़ी और कुछ रिश्ते तय होने की बात भी सामने आई। कार्यक्रम में जैन समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठा। कार्यक्रम में जैन मिलन महावीर के चेयरमैन बिलास चंद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
सकारात्मक ऊर्जा के लिए यज्ञ, मंत्र जाप और साधना जरूरी : डॉ. नरेश
मेरठ। राजेंद्र नगर स्थित शिवशक्ति ज्योतिर्लिंग धाम मंदिर के स्थापना दिवस पर दिव्य महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानस पीठाधीश्वर महायोगी डॉ. नरेश ने कहा कि योगमाया के चक्र और नकारात्मक ऊर्जा की अधिकता से संसार टकराव में उलझा हुआ है। उन्होंने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा यज्ञ, मंत्र जाप और साधना से प्राप्त होती है। धार्मिक आचरण में प्रेम और सद्भाव को प्राथमिकता देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि किसी राजनेता या संत के मार्गदर्शन का अनुसरण करने से पहले उसे परखना चाहिए। कार्यक्रम में चक्रपाणि, डॉ. आरके शर्मा, सुनील मोहन, डॉ. सुमन, अपूर्व सिंह, राजीव शर्मा, डॉ. कृति, दिव्यांश, सरिता रही।
...
गांधी की मूर्तियां पूजते रहे, उनके विचारों को मारते रहे : वेद प्रकाश बटुक
मेरठ। कैलाशपुरी स्थित स्वतंत्रता सेनानी मां सुंदरलाल के पैतृक निवास पर गांधी जी के विचारों पर आधारित काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। संयोजक प्रोफेसर वेद प्रकाश बटुक ने कहा कि आज गांधी की मूर्तियों की पूजा तो होती है। लेकिन उनके विचारों को भुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह के कारण अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। गोष्ठी की अध्यक्षता कवि कौशल कुमार ने की और संचालन डॉ. रामगोपाल भारतीय ने किया।
....
डांडिया महोत्सव में देर रात तक थिरका शहर
.. गढ़ रोड होटल में हुआ कार्यक्रम, लोक गायिका अंकित जैन ने दी प्रस्तुति
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अनुराग्यम ( लिट्रो फैशनेट फाउंडेशन ) सामाजिक संगठन के मेरठ चैप्टर की ओर से गढ़ रोड स्थित सात फेरे बैंक्वेट हॉल में डांडिया एवं गरबा महोत्सव और शिल्प बाजार आयोजित किया गया। प्रसिद्ध गायक अमित जैन और लोक गायिका अंकिता जैन ने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकारों ने भी गीत-संगीत प्रस्तुत किए। शिल्प बाजार में 30 से अधिक नव उद्यमियों ने हस्तनिर्मित एवं हस्तशिल्प उत्पादों के स्टॉल लगाए। आयोजन संस्थापक सचिन चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयोजक दीपाली जैन और मेरठ चैप्टर महासचिव दिव्यांश टंडन के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि उद्योगपति डॉ. राम कुमार गुप्ता रहे। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, भाजपा नेता अमित मूर्ति गर्ग, डॉ. राहुल गुप्ता, प्रीत कमल कौर आदि रहे।
...

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शहर रामलीला का भूमि पूजन
मेरठ। जीमखाना मैदान बुढ़ाना गेट में रविवार को सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में रामलीला कमेटी शहर की ओर से आयोजित शहर रामलीला-2026 का भूमि पूजन हुआ। पंडित संतोष त्रिपाठी ने विधिविधान से पूजन कराया। पूजनकर्ता कुलदीप शर्मा, तिलककर्ता उमा शंकर पाल और आरती प्रदीप गुप्ता ने की। समिति अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि भूमि पूजन के साथ मंच, लाइट-साउंड सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आठ अक्टूबर को महादेव की बारात निकलेगी और नौ अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, संरक्षक आलोक गुप्ता, महामंत्री मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

.....
फूल बाग में 48 श्लोकों के साथ हुई भक्तामर महाअर्चना
मेरठ। फूल बाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में रविवार को भक्तामर महाअर्चना का आयोजन हुआ। सात वर्षों से निरंतर हो रही महाअर्चना में इस बार पीयूष जैन, सीमा जैन, ऋषभ जैन और प्रज्ञा जैन जेल चुंगी निवासी परिवार को आयोजन का सौभाग्य मिला। अध्यक्ष हेमंत जैन ने संस्कृत में 48 श्लोकों का उच्चारण किया और श्रद्धालुओं ने 48 दीपक स्वास्तिक मंडल पर विराजमान किए। इसके बाद सामूहिक आरती हुई। राजेंद्र जैन ने शास्त्र सभा में जैन धर्म की महिमा पर प्रकाश डाला। लकी ड्रा के माध्यम से दो पुरस्कार निकाले गए। कार्यक्रम में नवीन, संजय, अतुल, सौरभ, वीरेश, मयंक, विनय, रमेश, विनोद, जिनेंद्र, मुकेश, उषा, आशा, नीलम, पूजा, वीना, अविशी, अलका, वंदना, पूनम, शैफाली, रितु, वर्तिका, साक्षी, साधना रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed