फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: City's traffic system will be improved with Rs 300 crore, city divided into four zones

Meerut: 300 करोड़ से फर्राटा भरेगी शहर की यातायात व्यवस्था, चार जोन में बांटा शहर, हर जोन में होगी पार्किंग

Mon, 07 Oct 2024 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 07 Oct 2024 10:34 PM IST
सार

अगले साल जून तक शहर में रैपिड दौड़ने लगेगी। इससे पहले ही शहर को जाम से निजात दिलाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut: City's traffic system will be improved with Rs 300 crore, city divided into four zones
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर के यातायात को रफ्तार देने के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। शहर के लोगों ने भी यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सुझाव दिए हैं। मंगलवार को एनएच-58 स्थित रिसॉर्ट में हैकथॉन (शहर की समस्याओं को लेकर प्रबुद्ध लोगों के साथ वार्तालाप) का आयोजन मेडा कर रहा है। इसमें शहर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। इस हैकेथॉन की खासियत केवल चर्चा नहीं, बल्कि मंथन के बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू करना होगा।
विज्ञापन

नमो भारत रैपिड ट्रेन मेरठ साउथ तक आ चुकी है। अब इसका अगला पड़ाव शताब्दी नगर है। अगले साल जून तक शहर में रैपिड दौड़ने लगेगी। इससे पहले ही शहर को जाम से निजात दिलाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। शहर के लोग भी इसमें बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं। मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि करीब 300 करोड़ रुपये से शहर के यातायात को सुचारू व सुदृढ़ किया जाएगा। मंगलवार को शहर के अग्रणी लोग तथा जनप्रतिनिधियों के साथ हैकथॉन का आयोजन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हैकेथॉन में होगा मंथन 
मेडा के नगर नियोजक विजय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से सुझाव लिए गए थे। इसमें उन्होंने चौराहों के सुंदरीकरण, पार्किंग, फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, सर्विस रोड, स्लिप रोड आदि मुद्दों को लेकर विचार रखे हैं। शहर को प्राधिकरण ने चार जोन बनाकर बांटा है। हर जोन में पार्किंग की भी जरूरत बताई गई है। मंगलवार को हैकथॉन में आर्किटेक्ट, व्यापारी, उद्यमी तथा सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा यूएमटीसी व ली एंड एसोसिएट्स के विशेषज्ञ और विभिन्न विभागों के अफसर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed